Close Menu
    What's Hot

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, बारिश पर लगा ब्रेक; जानें आज का मौसम

    मोबाइल रिचार्ज की जरूरत नहीं! बिना इंटरनेट फोन पर फ्री में देखें Live TV, जानिए D2M कैसे करेगा काम

    Selfie लेते वक्त Ibrahim Ali Khan के साथ हुआ कांड, कपड़ों पर गिरी कॉफी तो ऐसा था रिएक्शन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » खामोशी से बिलासपुर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, गांवों में छोड़ गए बड़ी सीख
    छत्तीसगढ़

    खामोशी से बिलासपुर पहुंचा सचिन तेंदुलकर का परिवार, गांवों में छोड़ गए बड़ी सीख

    News Lead18By News Lead18April 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर ने इस बार एक ऐसा दौरा देखा, जो बिना शोर-शराबे के गहरी छाप छोड़ गया। क्रिकेट के दिग्गज व भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का परिवार गुपचुप तरीके से शहर पहुंचा और सीधे ग्रामीण अंचलों का रुख किया। होटल से लेकर आदिवासी गांवों और स्वास्थ्य केंद्रों तक, इस दौरे में बिल्कुल दिखावा नहीं। सिर्फ जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास साफ नजर आया, जिसने इसे खास बना दिया।

    मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिलासपुर पहुंचे सचिन तेंदुलकर के परिवार ने पूरे दौरे को गोपनीय रखा। इसमें सचिन की पत्नी डाॅ.अंजली तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहू सानिया चांडोक शामिल रहीं। वे शहर के मंगला स्थित कोर्टयार्ड मैरियट होटल में ठहरे। कुछ ही घंटों बाद उनका काफिला लोरमी स्थित अचानकमार क्षेत्र के छपरवा-बम्हनी गांव पहुंचा, जहां उन्होंने पैदल भ्रमण कर ग्रामीणों के बीच समय बिताया।

    गांव में बच्चों के साथ खेलना, नवजात को गोद में लेना और स्थानीय लोगों से सहज संवाद इस दौरे की खास झलक रही। परिवार ने ग्रामीण जीवनशैली, जरूरतों और समस्याओं को करीब से समझने की कोशिश की। बुधवार सुबह उन्होंने गनियारी जनस्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

    डाॅक्टरों और स्टाफ से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं और चुनौतियों की जानकारी ली। इस दौरान सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। फुलवारी केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के पोषण, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को करीब से समझा गया। शाम तक उनके रायपुर से मुंबई रवाना होने की संभावना जताई गई।

    बच्चों के साथ बिताया स्नेह भरा समय

    गांव पहुंचते ही तेंदुलकर परिवार बच्चों के बीच घुल-मिल गया। बच्चों को खिलौने देना, उनके साथ खेलना और बातचीत करना इस दौरे की सबसे भावुक तस्वीर रही। सारा तेंदुलकर का एक आदिवासी बच्चे को गोद में लेकर दुलार करना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। इस आत्मीय जुड़ाव ने ग्रामीणों के दिलों में खास जगह बना ली। इंटरनेट पर अब यह फोटो खूब प्रसारित भी हो रहा है।

    स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी

    गनियारी प्राइमरी हेल्थ सेंटर में परिवार ने डाॅक्टरों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने देखा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं और किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर समझ विकसित करने की यह कोशिश अहम मानी जा रही है।

    फाउंडेशन के कामों का किया निरीक्षण

    सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के तहत संचालित गतिविधियों का भी निरीक्षण किया गया। फुलवारी केंद्र में बैगा बच्चों के पोषण और शिक्षा की स्थिति को समझा गया। जन स्वास्थ्य समिति द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली गई, जो वनांचल के गांवों में निश्शुल्क स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। यह पहल ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    बेहद गोपनीय रहा दौरा

    इस पूरे दौरे की सबसे खास बात इसकी गोपनीयता रही। न कोई पूर्व सूचना, न सार्वजनिक कार्यक्रम। फिर भी हर पड़ाव पर उद्देश्य स्पष्ट रहा। अचानक हुए इस दौरे ने प्रशासन और स्थानीय लोगों को भी चौंका दिया। बिना औपचारिकता के किया गया यह भ्रमण जमीनी सच्चाई को समझने का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में शादी से लौट रहे परिवार पर बदमाशों का हमला, चाकू-डंडों से घायल कर लूटे गहने और कैश
    Next Article कान्हा किसली प्रोजेक्ट के नाम पर कारोबारी से ठगे 3.15 करोड़, आरोपित गिरफ्तार

    Related Posts

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, बारिश पर लगा ब्रेक; जानें आज का मौसम

    Raipur

    छत्तीसगढ़ के 10 हजार युवाओं को रोजगार का मौका, रायपुर में इस दिन लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला

    छत्तीसगढ़

    Train Cancelled December: दिसंबर में 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, छत्तीसगढ़ के यात्री टिकट से पहले जरूर चेक करें ये अपडेट

    Latest Posts

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, बारिश पर लगा ब्रेक; जानें आज का मौसम

    मोबाइल रिचार्ज की जरूरत नहीं! बिना इंटरनेट फोन पर फ्री में देखें Live TV, जानिए D2M कैसे करेगा काम

    Selfie लेते वक्त Ibrahim Ali Khan के साथ हुआ कांड, कपड़ों पर गिरी कॉफी तो ऐसा था रिएक्शन

    छत्तीसगढ़ के 10 हजार युवाओं को रोजगार का मौका, रायपुर में इस दिन लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला

    Train Cancelled December: दिसंबर में 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, छत्तीसगढ़ के यात्री टिकट से पहले जरूर चेक करें ये अपडेट

    Supreme Court Recruitment 2026: जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

    कैंसर का कारण सिर्फ तंबाकू-शराब नहीं, शरीर के ये 5 इन्फेक्शन भी बढ़ा सकते हैं खतरा

    Surrendered Women Naxalites Film Debut: कभी हाथों में था हथियार, अब कैमरे के सामने दिखेगा हुनर; 9 आत्मसमर्पित महिलाएं करेंगी हिंदी फिल्म में एक्टिंग

    गाड़ियों से निकलने वाले प्रदूषण पर लगेगी रोक, केंद्र सरकार ने जारी किए नए नियम

    CG NEWS: श्मशान के पास तंत्र-मंत्र का आरोप, ग्रामीण की शिकायत पर पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.