Close Menu
    What's Hot

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    CG High Court: शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    27th anniversary of the Kargil War: कारगिल विजय के 27 साल – जल, थल और नभ में पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हुआ भारत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में खौफनाक वारदात… प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया; प्रेमिका समेत 5 गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में खौफनाक वारदात… प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, अधमरी हालत में गड्ढे में ‘जिंदा’ दफनाया; प्रेमिका समेत 5 गिरफ्तार

    News Lead18By News Lead18April 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के अंधे कत्ल का पुलिस ने सुलझा लिया है। मुख्य आरोपित श्याम सुंदर सोनी समेत कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपित अब भी फरार है। जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक नितेश बत्रा (29 वर्ष) की हत्या कर उसे जिंदा ही मुरूम गड्ढे में दफना दिया गया था।

    मुरूम गड्ढे में मिला था शव, हाथ-पैर बाहर निकले थे

    मामले का राजफाश करते हुए ग्रामीण एसपी स्वेता श्रीवास्तव सिंहा ने बताया कि 21 मार्च को ग्राम भरेंगाभाठा के पास सड़क किनारे मुरूम गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव दफन मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव का एक हाथ और पैर बाहर दिखाई दे रहा था।

    पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को निकाला गया। डॉक्टरों की रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक के गले पर गंभीर चोट पहुंचाई गई थी और उसे अधमरी हालत में गड्ढे में दफन किया गया, जिससे मिट्टी सांस नली में जाने के कारण उसकी मौत हो गई। इस आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    गुमशुदगी से जुड़ा मामला, ऐसे हुई पहचान

    जांच के दौरान थाना माना में दर्ज गुमशुदगी के एक केस से मृतक का मिलान किया गया। कपड़ों, टैटू और अन्य पहचान के आधार पर स्वजनों को बुलाया गया, जिन्होंने शव की पहचान नितेश बत्रा (29) निवासी माना के रूप में की।

    प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ विवाद, फिर बना हत्या का कारण

    पुलिस पूछताछ में राजफाश हुआ कि आरोपित श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू के बीच प्रेम संबंध था। नितेश बत्रा अक्सर सावित्री को परेशान करता था। 16 मार्च की रात जब नितेश सावित्री के घर के पास पहुंचा, तब श्याम सुंदर सोनी से उसका विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपितों ने मिलकर नितेश की पिटाई की।

    ऑटो में घुमाकर कई जगह की मारपीट, फिर दफनाया

    आरोपितों ने पहले लकड़ी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की, फिर उसे ऑटो में बैठाकर अलग-अलग जगहों पर ले गए। रास्ते में उसकी स्कूटी को पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। बाद में सुनसान जगह ले जाकर गमछे से गला दबाया गया और बेहोश होने पर मुरूम खदान में दफना दिया गया।

    तकनीकी जांच और सीसीटीवी से मिली सफलता

    घटना स्थल ब्लाइंड स्पॉट होने के बावजूद पुलिस ने कई किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपितों तक पहुंची। मुखबिर की सूचना पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया।

    ये आरोपित हुए गिरफ्तार

    पुलिस ने श्याम सुंदर सोनी (21), सुमित कोसले (21), सावित्री साहू (21) और दो विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। मामले में माईकल सैनी नामक एक आरोपित फरार है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    3. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleदेश को मेडल दिलाने वाला खिलाड़ी सिस्टम से हारा, नौकरी नहीं मिली, छत्तीसगढ़ का यह खिलाड़ी चाय बेचकर पाल रहा परिवार
    Next Article रायपुर के संतोषी नगर इलाके में एक पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    छत्तीसगढ़

    CG High Court: शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Raipur

    NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और युवाओं की जीत का किया स्वागत

    Latest Posts

    CG News: पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED-IT की रेड, शराब कारोबार से जुड़े तारों की जांच तेज

    CG High Court: शादीशुदा बेटी को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    27th anniversary of the Kargil War: कारगिल विजय के 27 साल – जल, थल और नभ में पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर हुआ भारत

    “समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो फिर लौटेंगे” : नए शिक्षा मंत्री को CJP की दोटूक चेतावनी

    New Education Minister: प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किया मंजूर

    NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, छात्रों और युवाओं की जीत का किया स्वागत

    Chhattisgarh Railway में AI की एंट्री! 145 स्टेशन और 303 कोच हाईटेक CCTV से लैस, संदिग्धों पर होगी पैनी नजर

    NFR Sports Quota Recruitment 2026: खिलाड़ियों के लिए रेलवे में सुनहरा मौका, NFR स्पोर्ट्स कोटा 2026-27 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

    Wi-Fi Calling फीचर ऑन करें और पाएं नेटवर्क के बिना भी कॉलिंग की सुविधा, जानें कैसे काम करती है ये सेटिंग

    न जुर्माना सुधारा, न चेतावनी… बार-बार शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले युवक पर कोर्ट का अनोखा फैसला

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.