Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और महंगा टोल की नई दरें जारी एक अप्रैल से पांच से 20 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा

    जेलों में बंद कैदी, छत्तीसगढ़ में प्रिजन कॉलिंग सिस्टम के लिए हुआ समझौता

    रायपुर में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली के मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से होती थी सप्लाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » भस्म आरती के दर्शन करने महाकाल के दरबार पहुंची भारी भीड़, क्रिकेटर स्नेहा राणा ने लिया आशीर्वाद
    देश - विदेश

    भस्म आरती के दर्शन करने महाकाल के दरबार पहुंची भारी भीड़, क्रिकेटर स्नेहा राणा ने लिया आशीर्वाद

    News Lead18By News Lead18March 31, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

      उज्जैन  चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। इस दौरान भक्तों ने देर रात से ही लाइन में लगकर अपने ईष्ट देव बाबा महाकाल के दर्शन किए। आज बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे, जिनका आलौकिक शृंगार कर भस्म रमाई गई। भक्तों ने इन दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

    श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर आज मंगलवार सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्रजी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन-अर्चन किया, जिसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया।

    पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का भव्य स्वरूप मे शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई और फिर झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्मारती हुई। आज के शृंगार की विशेषता यह थी कि आज बाबा महाकाल का बेलपत्र और चन्द्रमा के साथ शृंगार कर भस्म अर्पित की गई। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप के दर्शनों का लाभ हजारों भक्तों ने लिया और जय श्री महाकाल का जयघोष भी किया। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

    यह है आरती का समय

    • भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
    • दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
    • भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
    • संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
    • संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
    • शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक

    महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।

    महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचीं क्रिकेट खिलाड़ी स्नेहा राणा
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्नेहा राणा बाबा महाकाल के दरबार पहुंचीं। विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने राष्ट्र की प्रगति और अपनी सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा।

    स्नेहा सुबह मंदिर परिसर पहुंची थीं। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर लगभग दो घंटे तक भगवान महाकाल की आराधना की। भस्म आरती के दिव्य दृश्यों को निहारते हुए वे पूरी तरह शिव भक्ति में लीन नजर आईं। आरती के पश्चात उन्होंने चांदी द्वार से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और विधिवत पूजन-अर्चन किया। मिली जानकारी के अनुसार स्नेहा अपने कुछ पारिवारिक मित्रों के साथ उज्जैन प्रवास पर हैं। बाबा महाकाल के प्रति उनकी गहरी आस्था है और वे पहले भी कई बार दर्शन के लिए अवंतिका नगरी आ चुकी हैं।

    बिहार के मंत्री भी आए
    बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह ने भी आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की प्रात:कालीन भस्म आरती में दर्शन लाभ लिया।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, चौकियों पर कब्जा; 15 सैनिक शहीद
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में परंपरा, संस्कृति और सम्मान का संगम, लोक भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा उत्कल दिवस
    Next Article रायपुर में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली के मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से होती थी सप्लाई

    Related Posts

    देश - विदेश

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    देश - विदेश

    South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    देश - विदेश

    Bomb Threat: बॉम्बे हाईकोर्ट समेत अदालतों, बैंकों और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई से नागपुर तक अलर्ट

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करना अब और महंगा टोल की नई दरें जारी एक अप्रैल से पांच से 20 रुपये अतिरिक्त टैक्स देना होगा

    जेलों में बंद कैदी, छत्तीसगढ़ में प्रिजन कॉलिंग सिस्टम के लिए हुआ समझौता

    रायपुर में अंतर्राज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, दिल्ली के मास्टरमाइंड सहित 6 गिरफ्तार, ‘डेड ड्रॉप’ सिस्टम से होती थी सप्लाई

    भस्म आरती के दर्शन करने महाकाल के दरबार पहुंची भारी भीड़, क्रिकेटर स्नेहा राणा ने लिया आशीर्वाद

    रायपुर में परंपरा, संस्कृति और सम्मान का संगम, लोक भवन में धूमधाम से मनाया जाएगा उत्कल दिवस

    मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली-कोलकाता सीधी उड़ानें शुरू हुईं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ। उत्तर छत्तीसगढ़ में व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य को बढ़ावा।

    त्रि-स्तरीय रणनीति से बस्तर हुआ माओवाद मुक्त, अमित शाह ने बताया सफलता का मंत्र

    आयकर कानून, जीएसटी और महंगाई के मोर्चे पर क्या नया जानिए 1 अप्रैल 2026 से भारत में लागू हो रहे इनकम टैक्स

    बदले मौसम के तेवर, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि के आसार; 4 अप्रैल तक राहत के संकेत

    आज India Postके अंतर्गत रायपुर जीपीओ ( मुख्य डाकघर रायपुर)में Bharat Sanchar Nigam Limited (BSNL)की सेवाओं उद्घाटन किया गया।

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.