इंदौर। आज के समय में आधार कार्ड हमारी पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है। चाहे बैंक का काम हो, सरकारी योजना का फायदा लेना हो, सिम कार्ड लेना हो या फिर किसी भी तरह का वेरिफिकेशन कराना हो, हर जगह आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड अपडेट नहीं है, खासकर उसमें मोबाइल नंबर सही तरीके से दर्ज नहीं है तो आपको कई परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इसी कड़ी में मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा होना बहुत जरूरी है क्योंकि ज्यादातर सेवाओं में ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन होता है। यदि आपके आधार में पुराना नंबर जुड़ा है या नंबर बंद हो चुका है, तो आप कई जरूरी काम नहीं कर पाएंगे। इसलिए समय-समय पर आधार में मोबाइल नंबर अपडेट रखना बेहद जरूरी है।
मोबाइल नंबर अपडेट करना अब मुश्किल नहीं रहा
अच्छी बात यह है कि अब आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करना पहले की तरह मुश्किल नहीं रहा। पहले लोगों को आधार केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते थे, लंबी लाइन में खड़े रहना पड़ता था और कई बार दस्तावेज भी जमा करने पड़ते थे। लेकिन अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही यह काम आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ आधार एप का इस्तेमाल करना होगा।
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से आधार एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद एप को इंस्टाल करें और उसे ओपन करें। अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको लाग-इन करना होगा। इसके लिए आप अपनी आधार संख्या, ओटीपी या फेस आथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लाग-इन करने के बाद आपको एक छह अंकों का एम-पिन सेट करना होगा। यह पिन बहुत जरूरी होता है क्योंकि भविष्य में जब भी आप एप खोलेंगे, तो इसी पिन की मदद से लाग-इन कर पाएंगे। इसलिए ऐसा पिन चुनें जो आपको आसानी से याद रहे, लेकिन दूसरों को पता न चल सके। इसलिए सभी को सतर्कता बरतना जरूरी है।
ऐसे करें अपडेट
सबसे पहले आधार एप ओपन करें और अपना एम-पिन डालकर लाग-इन करें। इसके बाद आपको होम स्क्रीन दिखाई देगी, जहां कई विकल्प मौजूद होंगे। होम स्क्रीन पर आपको सर्विसेज का एक आप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको माय आधार नाम का एक विकल्प दिखाई देगा। आपको इसी पर क्लिक करना है।
अब आपके सामने एक नई स्क्रीन खुलेगी, जिसमें कुछ जरूरी निर्देश लिखे होंगे। निर्देश पढ़ने के बाद कंटिन्यू के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको दो सेक्शन दिखाई देंगे। पहले सेक्शन में आपका पुराना मोबाइल नंबर दिखेगा, जो पहले से आधार से जुड़ा हुआ है। दूसरे सेक्शन में आपको अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, जिसे आप आधार से लिंक करना चाहते हैं।
मोबाइल से होगा फेस आथेंटिकेशन
नया नंबर दर्ज करने के बाद आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दिए गए बाक्स में दर्ज करें। ध्यान रखें कि ओटीपी कुछ समय के लिए ही वैध होता है, इसलिए समय पर इसे भरना जरूरी है। ओटीपी दर्ज करने के बाद अगला स्टेप आता है फेस आथेंटिकेशन का।
