Close Menu
    What's Hot

    CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

    LPG Cylinder Price: एक दशक बाद घरेलू गैस पर लौटेगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

    CG Weather Alert: डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Assam Train Accident: राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 8 हाथी मारे गए
    भारत

    Assam Train Accident: राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के झुंड से टकराई, इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे, 8 हाथी मारे गए

    News Lead 18By News Lead 18December 20, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Assam Train Accident: असम के होजाई जिले में शुक्रवार देर रात सायरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। राजधानी एक्सप्रेस का इंजन भी पटरी से उतर गया। दरअसल, रात में रात हाथियों का एक झुंड राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में आठ हाथियों की मौत हो गई जबकि एक हाथ घायल है। रेलवे के अनुसार, इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।

    CG Weather Alert: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शीतलहर और घना कोहरा, बढ़ेगा ठंड का असर

    इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतरे

    पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में ट्रेन के पांच डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए, हालांकि यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। प्रवक्ता ने बताया कि नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन देर रात दो बजकर 17 मिनट पर दुर्घटना का शिकार हो गई। नगांव के संभागीय वन अधिकारी सुहाश कदम ने बताया कि यह घटना होजाई जिले के चांगजुराई क्षेत्र में हुई। सुहाश कदम और वन विभाग के अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।

    दिल्ली से मेघालय के बीच चलती है राजधानी एक्सप्रेस

    एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित जमुनामुख-कामपुर खंड से गुजरने वाली ट्रेनों को अप लाइन से गुजारा जा रहा है और रेल यातायात की बहाली का काम जारी है। सायरंग-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस मिजोरम के सायरंग (आइजोल के पास) को आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से जोड़ती है।

    Kanker Conversion Case: धर्मांतरित शव दफन विवाद के बाद तेवड़ा में शांति, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

    ट्रेन सेवाएं हुईं बाधित 

    सूत्रों ने बताया कि पटरी से उतरने और पटरियों पर हाथी के शरीर के अंग बिखरे होने के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। प्रभावित कोचों के यात्रियों को ट्रेन के दूसरे कोचों में खाली बर्थ में अस्थायी रूप से ठहराया गया। ट्रेन के गुवाहाटी पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को ठहराने के लिए अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे, जिसके बाद ट्रेन अपनी आगे की यात्रा फिर से शुरू करेगी।

    यह घटना ऐसी जगह हुई जो हाथियों के लिए निर्धारित कॉरिडोर नहीं है। लोको पायलट ने पटरियों पर हाथियों के झुंड को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए। इसके बावजूद, हाथी ट्रेन से टकरा गए, जिससे टक्कर हुई और ट्रेन पटरी से उतर गई।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. Delhi Bomb Blast Update: डॉक्टर शाहीन के 3 बार पाक दौरों ने खड़े किए सवाल, सुरक्षा एजेंसियां मैडम X-Z की पड़ताल में जुटीं
    3. DSCA की हरी झंडी: अमेरिका भारत को देगा हाई-प्रिसिजन जैवलिन मिसाइल व एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल्स
    4. कफ सिरप रैकेट: ED ने देशभर में 25 स्थानों पर मारा छापा, 1000 करोड़ रुपये से अधिक का अवैध पैसा शामिल
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Alert: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में शीतलहर और घना कोहरा, बढ़ेगा ठंड का असर
    Next Article IND vs SA: भारत ने सीरीज जीतकर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड, नया इतिहास रचा

    Related Posts

    भारत

    LPG Cylinder Price: एक दशक बाद घरेलू गैस पर लौटेगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

    भारत

    TRAI का बड़ा आदेश! Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, 30 दिन की मिलेगी वैलिडिटी

    भारत

    Train Late Refund: ट्रेन लेट हुई तो रेलवे पर लगा 35,000 का जुर्माना! जानिए यात्रियों के अधिकार और रिफंड पाने का तरीका

    Latest Posts

    CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

    LPG Cylinder Price: एक दशक बाद घरेलू गैस पर लौटेगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

    CG Weather Alert: डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर

    न बिजली, न इंटरनेट… तमिलनाडु के इस गांव में रहते हैं कैटरीना कैफ के भाई-मम्मी, छोड़ दी लंदन की लैविश लाइफ

    Ganesh Visarjan Security: रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर पुलिस अलर्ट, 6 सेक्टर में शहर का बंटवारा, 2 हजार जवान तैनात 

    TRAI का बड़ा आदेश! Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, 30 दिन की मिलेगी वैलिडिटी

    CG News: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 362 नए धान खरीदी केंद्र, इन जिलों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

    Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से आवेदन शुरू

    बच्चा हर समय मोबाइल मांगता है? स्क्रीन टाइम की आदत से बढ़ सकती हैं ये परेशानियां, जानें क्या करें

    CG Pension Cases: लंबित पेंशन प्रकरणों का 30 सितंबर तक करें निराकरण, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.