Close Menu
    What's Hot

    IRCTC Tatkal Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

    सड़क हादसे में घायलों को मिलेगी बड़ी राहत, देशभर में मुफ्त होगा इलाज; जानें PM RAHAT योजना की पूरी प्रक्रिया

    CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर निकली भर्ती

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Cabinet Meeting: धान खरीदी से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
    Raipur

    CG Cabinet Meeting: धान खरीदी से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

    News Lead 18By News Lead 18November 14, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG Cabinet Meeting : धान खरीदी शुरू होने से पहले आज साय कैबिनेट की अहम बैठक हुई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए.

    जापान मास्टर्स: लक्ष्य सेन का धमाका! पूर्व चैंपियन लोह कीन यू को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    देखिए कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले

    • मंत्रिपरिषद द्वारा खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसल के उपार्जन हेतु पूर्व वर्ष की भांति ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान‘‘ प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत उपार्जन किए जाने का निर्णय लिया गया. यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान अंतर्गत खरीफ विपणन मौसम में अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली एवं सोयाबीन तथा रबी मौसम में दलहन-तिलहन फसल जैसे चना, सरसों, मसूर का उपार्जन समर्थन मूल्य पर किया जाता है. दलहन-तिलहन का समर्थन मूल्य पर उपार्जन की व्यवस्था प्रदेश की मंडियों में होने से बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहती है, जिसके कारण कृषकों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावना होती है.
    • मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन करते हुए सार्वजनिक उपक्रम विभाग को वाणिज्य और उद्योग विभाग में और बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग का संविलियन योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. यह निर्णय शासकीय कार्य में सुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है. इसका उद्देश्य ‘‘मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस‘‘ का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है.
    • मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं हेतु स्वीकृत 15 हजार करोड़ रुपए की शासकीय प्रत्याभूति को खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए पुनर्वेधीकरण करने के साथ ही विपणन संघ को अतिरिक्त शासकीय प्रत्याभूति राशि रुपए 11,200 करोड़ प्रदाय किए जाने का निर्णय लिया.
    • मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य प्रवर्तित दीनदयाल आवास योजना, अटल आवास योजना, अटल विहार योजना एवं नवा रायपुर मुख्यमंत्री आवास योजना हेतु पूर्व में जारी नियम एवं शर्तों में पात्रता हेतु निम्नलिखित अतिरिक्त प्रावधानों का समावेश कर विक्रय की अनुमति प्रदान की गई.

    बिहार में भाजपा नीत एनडीए की ऐतिहासिक जीत, कैबिनेट मीटिंग से पहले CM विष्णु देव साय ने मंत्रियों संग मनाया जश्न

    अ) ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 3 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को, पात्र हितग्राही के अतिरिक्त किसी भी आय वर्ग के हितग्राही को विक्रय किया जा सकता है, परन्तु ऐसे हितग्राहियों को शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नही होगी. अनुदान की पात्रता केवल निर्धारित आय वर्ग के हितग्राही को ही होगी.

    ब) ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी भवनों, फ्लैटों के विक्रय हेतु 03 बार विज्ञापन होने के पश्चात अविक्रित भवनों को एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्थाओं द्वारा एक से अधिक संपत्ति क्रय करने का (Bulk Purchase) प्रस्ताव दिया जाता है, तो एकल व्यक्ति या शासकीय/अर्धशासकीय अथवा निजी संस्था के नाम पर एक से अधिक भवनों को मांग अनुसार विक्रय किया जा सकेगा, परन्तु इन्हें शासन द्वारा स्वीकृत अनुदान की पात्रता नही होगी. इस निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ मिले.

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleजापान मास्टर्स: लक्ष्य सेन का धमाका! पूर्व चैंपियन लोह कीन यू को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे
    Next Article फ्री फायर से शुरू हुआ प्यार: बिहार का युवक कोरबा पहुंचा प्रेमिका से मिलने, होटल से गिरफ्तारी के दौरान पिस्टल भी जब्त

    Related Posts

    Raipur

    CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर निकली भर्ती

    Bilaspur

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ का जलवा, रायपुर-बिलासपुर समेत तीन शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में Fire NOC को लेकर बड़ा अपडेट, नवीनीकरण के लिए तय हुई 30 कार्य दिवस की समय-सीमा, आदेश जारी

    Latest Posts

    IRCTC Tatkal Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

    सड़क हादसे में घायलों को मिलेगी बड़ी राहत, देशभर में मुफ्त होगा इलाज; जानें PM RAHAT योजना की पूरी प्रक्रिया

    CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर निकली भर्ती

    BSF में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऑफलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

    Diwali 2026: दिवाली पर इन 7 जीवों का दिखना माना जाता है बेहद शुभ, माता लक्ष्मी की कृपा से चमक सकती है किस्मत

    Ramayana: विवेक ओबेरॉय ने की रणबीर कपूर और यश की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया भारतीय संस्कृति का ‘महायज्ञ’

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ का जलवा, रायपुर-बिलासपुर समेत तीन शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

    छत्तीसगढ़ में Fire NOC को लेकर बड़ा अपडेट, नवीनीकरण के लिए तय हुई 30 कार्य दिवस की समय-सीमा, आदेश जारी

    CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर होगी भर्ती, जानें कब होंगी तीनों परीक्षाएं

    अमेरिका के व्हाइट हाउस में दिवाली की धूम, भारतीय मूल के लोगों ने ट्रंप को भेंट की हनुमान चालीसा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.