Close Menu
    What's Hot

    NEET UG 2026 Re-Exam Today: कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोबारा होगी परीक्षा, जानें एग्जाम सेंटर के जरूरी दिशानिर्देश

    Monsoon 2026: छत्तीसगढ़वासियों को जल्द मिलेगी उमस से राहत, 23 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! वर्ल्ड कप के बीच टॉप-10 में मची हलचल, भारतीय खिलाड़ी ने बरकरार रखा नंबर-1 स्थान
    खेल जगत

    ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! वर्ल्ड कप के बीच टॉप-10 में मची हलचल, भारतीय खिलाड़ी ने बरकरार रखा नंबर-1 स्थान

    News Lead 18By News Lead 18October 7, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    भारत और श्रीलंका की मेजबानी में ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन हो रहा है। टूर्नामेंट का आगाज हुए लगभग एक सप्ताह बीत चुका है। इस बीच ICC की ओर से ताजा ODI रैंकिंग का ऐलान कर दिया गया है। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ICC महिला ODI रैंकिंग में एक बार फिर अपना दबदबा बनाए रखा है। वहीं, ODI वर्ल्ड कप 2025 के शुरुआती चरण में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

    CG NEWS: पिता से पैसे ऐंठने के लिए बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    टॉप पर मंधाना का जलवा

    स्मृति मंधाना फिलहाल ODI बल्लेबाजों की सूची में नंबर 1 पर बनी हुई हैं। मंधाना (791 रेटिंग) और दूसरे स्थान पर मौजूद नैट साइवर-ब्रंट (731) के बीच अच्छा खासा अंतर है। टॉप-10 ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग में वह इकलौती भारतीय बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी का तीसरे स्थान पर कब्जा बरकरार है। साउथ फ्रीका की ताजमिन ब्रिट्स ने 6 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़ते हुए रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाई और अब वह चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, वर्ल्ड कप में पहले मैच में शतक जड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया की एश गार्डनर सात पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पॉइंट हासिल कर ली है।

    Chhattisgarh: मानकेश्वरी देवी मंदिर में चली सदियों पुरानी परंपरा, शरद पूर्णिमा पर 40 बकरों की बलि… बैगा ने पिया खून

    इसके अलावा न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन सात स्थान की छलांग के साथ आठवें स्थान पर पहुंची हैं, जबकि पाकिस्तान की बाएं हाथ की बल्लेबाज सिदरा अमीन तीन पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

    दीप्ति शर्मा को हुआ नुकसान

    महिला गेंदबाजों की ODI रैंकिंग में शीर्ष 10 में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन शीर्ष पर बनी हुई हैं। वहीं साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मरिजाने कैप (5वें) और ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग (7वें) को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। वहीं, भारत की दीप्ति शर्मा (छठे) और हैली मैथ्यूज (8वें) को एक-एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में एश गार्डनर (482 रेटिंग) अब भी शीर्ष पर हैं और उन्होंने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। उनकी साथी खिलाड़ी किम गार्थ चार स्थान की बढ़त के साथ 18वें स्थान पर पहुंची हैं, जबकि सोफी डिवाइन ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें स्थान पर जगह बनाई है।

     

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. Jio vs Airtel : JioHotstar का सब्क्रिप्शन वाला सबसे सस्ता रिचार्ज, किसमें मिलेगा ज्यादा का फायदा
    3. Dil Toh Pagal Hai Re-Release: ‘सनम तेरी कसम’ को टक्कर देने आ गए शाह रुख खान! इस दिन री-रिलीज होगी क्लासिक मूवी
    4. क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ीं: इन्फ्लुएंसर से मारपीट और छेड़छाड़ पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG NEWS: पिता से पैसे ऐंठने के लिए बेटे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article Liquor Scam Case: सुप्रीम कोर्ट ने अनवर ढेबर को दी 4 दिन की अंतरिम जमानत

    Related Posts

    खेल जगत

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    खेल जगत

    ODI World Cup 2027 पर बड़ा अपडेट: रोहित-विराट के खेलने के संकेत, BCCI सचिव का बड़ा बयान

    Blog

    IPL 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, अगले साल तय समय से पहले शुरू हो सकता है टूर्नामेंट; मैचों की संख्या में नहीं होगा कोई इजाफा

    Latest Posts

    NEET UG 2026 Re-Exam Today: कड़ी सुरक्षा के बीच आज दोबारा होगी परीक्षा, जानें एग्जाम सेंटर के जरूरी दिशानिर्देश

    Monsoon 2026: छत्तीसगढ़वासियों को जल्द मिलेगी उमस से राहत, 23 जून तक मानसून की दस्तक के आसार

    21 जून को डबल धमाका! श्रीलंका और इंग्लैंड में एक्शन में उतरेगी टीम इंडिया, जानें दोनों मैचों का समय

    CG News: कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू, सचिन पायलट करेंगे शुभारंभ, कल राहुल गांधी भरेंगे जोश

    रिश्वतखोरी के आरोप से मचा हड़कंप: ट्रैक्टर छोड़ने के बदले 50 हजार मांगने का आरोप, किसान ने खाया जहर

    Chhattisgarh: खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को लगाई आग

    CG News : जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ग्रामीणों ने जमीन मालिक और RI से की मारपीट; हंगामे के बाद पुलिस बल तैनात

    NEET Re-Exam 2026: एयरफोर्स की निगरानी में पहुंचे प्रश्नपत्र, 5G जैमर से लैस हुए परीक्षा केंद्र; जानिए क्या है नई सुरक्षा व्यवस्था

    CG Engineering Seats Reduced: छत्तीसगढ़ में इंजीनियरिंग शिक्षा को झटका… 3 कॉलेज बंद, 1000 सीटें होंगी कम

    CG Weather Alert: गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में दो दिन तक बारिश और आंधी का अलर्ट

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.