Close Menu
    What's Hot

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार… रायपुर समेत 27 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

    CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

    CG Crime News: रेत में दबी युवती का शव बरामद, हत्या या हादसा? हर पहलू की जांच कर रही पुलिस

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » एसीबी का बड़ा एक्शन: कोयला कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी, सुबह से जारी है तलाशी
    छत्तीसगढ़

    एसीबी का बड़ा एक्शन: कोयला कारोबारी के ठिकाने पर छापेमारी, सुबह से जारी है तलाशी

    News Lead 18By News Lead 18September 21, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    जांजगीर: रविवार को ईओडब्ल्यू के साथ एसीबी भी सक्रिय नजर आ रही है. एसीबी ने अकलतरा के अम्बेडकर चौक के पास स्थित कोयला व्यापारी के निवास पर छापा मारा है. सुबह से चल रही कार्रवाई में घोटाले से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं.

    नवरात्र पर तोहफ़ा: छत्तीसगढ़ में दूध, घी और पनीर सस्ते, ग्राहकों को मिलेगा 1206 रुपए तक फायदा

    कांग्रेस सरकार के दौरान सचिवालय में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ रहे जयचंद कोसले के निवास पर सुबह डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने दबिश दी. बताया जा रहा है कि जयचंद कोसले का बेटा कोयले का कारोबार करता है. एसीबी की टीम घर में दस्तावेजों को खंगाल रही है.

    ईओडब्ल्यू ने 10 जगह दी दबिश

    एक तरफ अकलतरा में जहां एसीबी ने कोयला घोटाले से जुड़े मामले में दबिश दी है, तो वहीं दूसरी ओर शराब घोटाला में ईओडब्ल्यू ने प्रदेश के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर स्थित शराब कारोबारियों के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. राजधानी में 3 से 4 ठिकानों पर दबिश दी गई है, जिसमें रायपुरा के शिव विहार कॉलोनी स्थित शराब कारोबारी अवधेश यादव का घर भी शामिल है.

    क्या है कोयला लेवी मामला

    दरअसल, राज्य के वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों से मिलीभगत के बाद कुछ लोगों ने ऑनलाइन मिलने वाले परमिट को ऑफलाइन कर कोयला ट्रांसपोर्ट करने वालों से हर टन पर 25 रुपये की अवैध लेवी वसूली गई. खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक IAS समीर बिश्रोई ने ऑफलाइन करने का आदेश जारी किया गया था.

    रायगढ़ में गरमाई सियासत, कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान विधायक पर बीजेपी नेता ने अशोक चक्र के अपमान करने का लगाया आरोप

    कोल परिवहन के लिए कोल व्यापारियों को यह परमिट दिया जाता था. पूरे मामले का मास्टरमाइंड कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया. इसमें जो व्यापारी पैसे देता उसे ही खनिज विभाग से पीट और परिवहन पास जारी होता था, यह रकम 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से सूर्यकांत के कर्मचारियों के पास जमा होती थी. इस तरह से स्कैम कर कुल 570 करोड़ रुपए की वसूली की गई.

    कहां खर्च की अवैध कमाई

    जांच में सामने आया है कि इस घोटाले की राशि को सरकारी अधिकारियों और राजनेताओं को रिश्वत देने में खर्च किया गया. साथ ही चुनावी खर्चों के लिए भी इस अवैध राशि का इस्‍तेमाल किया गया. आरोपियों ने इससे कई चल-अचल संपतियों को खरीदा.

    Related posts:

    1. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    2. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    3. Indian Railways: दीपावली-छठ पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी भारतीय रेल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleनवरात्र पर तोहफ़ा: छत्तीसगढ़ में दूध, घी और पनीर सस्ते, ग्राहकों को मिलेगा 1206 रुपए तक फायदा
    Next Article स्कूली छात्राओं के शोषण का मामला: प्रधान पाठक और शिक्षिका निलंबित

    Related Posts

    Raipur

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार… रायपुर समेत 27 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

    Raipur

    CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

    छत्तीसगढ़

    CG में बड़ा हादसा: बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण लापता, तलाश जारी

    Latest Posts

    Aaj ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार… रायपुर समेत 27 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

    CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

    CG Crime News: रेत में दबी युवती का शव बरामद, हत्या या हादसा? हर पहलू की जांच कर रही पुलिस

    CG में बड़ा हादसा: बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण लापता, तलाश जारी

    रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 16 से 20 जुलाई तक कई ट्रेनों का रूट बदला, सफर से पहले देखें लिस्ट

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फैसला: 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, नई पदस्थापना सूची जारी

    Indian Railway News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सप्ताह में दो दिन चलेगी अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

    Olympic Day 2026: ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश, खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    NEET UG Result: छत्तीसगढ़ में 46 हजार छात्रों ने दी RENEET परीक्षा, जुलाई अंत तक जारी हो सकता है रिजल्ट

    CG में बड़ा हादसा: आबकारी विभाग की गाड़ी से टक्कर के बाद मची चीख-पुकार, एक की मौत, कई घायल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.