Close Menu
    What's Hot

    20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर, 5 अप्रैल तक अनिवार्य पंजीकरण

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » तीन राज्यों का साझा अभियान: नक्सलियों ने शांति की पेशकश की, ऑपरेशन जारी
    छत्तीसगढ़

    तीन राज्यों का साझा अभियान: नक्सलियों ने शांति की पेशकश की, ऑपरेशन जारी

    News Lead18By News Lead18April 25, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन, नक्सलियों ने की शांति वार्ता की अपील

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन जारी है। यह अभियान पिछले चार दिनों से लगातार चल रहा है और इसमें तीन राज्यों की संयुक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल भाग ले रहे हैं। इस बीच नक्सलियों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

    उत्तर पश्चिम बस्तर ब्यूरो के प्रभारी रूपेश की ओर से एक प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर चल रहे सैन्य अभियान को तत्काल रोकने की अपील की है। नक्सलियों ने शांति वार्ता के लिए आगे आने की इच्छा जताई है।

    सुरक्षा बलों द्वारा इस अभियान के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैस भारतीय वायुसेना के MI-17 हेलिकॉप्टरों को जगदलपुर, बीजापुर, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र में तैनात किया गया है। साथ ही, ड्रोन के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है और हेलिकॉप्टरों के माध्यम से जवानों को आवश्यक खाद्य सामग्री भी पहुंचाई जा रही है।

    छत्तीसगढ़ समेत देशभर की सुरक्षा एजेंसियां इस ऑपरेशन पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। बीजापुर, महाराष्ट्र और तेलंगाना में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं। जवानों का मुख्य निशाना कररेगुट्टा और नीलम सराय की पहाड़ियों पर है, जहां बड़ी संख्या में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

    बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र की सीमा पर करीब 5,000 जवान तैनात किए गए हैं। जवानों ने नक्सली नेताओं हिड़मा, दामोदर और देवा समेत कई बड़े नामों को उनकी बटालियन के साथ घेर लिया है। जानकारी के अनुसार, करीब 300 नक्सलियों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

    इंटेलिजेंस सूत्रों के अनुसार, नक्सलियों के पास इस समय पर्याप्त राशन और पानी की कमी है, जिससे उनकी स्थिति कमजोर हो रही है। यह ऑपरेशन 12 घंटे से ज्यादा समय से लगातार चल रहा है और अभी भी जारी है।

    सुरक्षा एजेंसियों की नजर इस पर टिकी है कि नक्सलियों की वार्ता की अपील के बाद रणनीति में कोई बदलाव आता है या नहीं।

    Related posts:

    1. सेहत के लिए वरदान है भोलेनाथ का प्रिय बेल पत्र, रोजाना खाली पेट खाने से दूर होंगी 5 परेशानियां
    2. महासमुंद में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. एकता लंगेह ने किया संबोधित
    3. राज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleकिसान से मारपीट मामला: फरार मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल गिरफ्तार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
    Next Article कठुआ में बड़ी आतंकी साजिश की आशंका, चार संदिग्धों की तलाश में ऑपरेशन

    Related Posts

    Raipur

    20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर, 5 अप्रैल तक अनिवार्य पंजीकरण

    छत्तीसगढ़

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    छत्तीसगढ़

    रायपुर में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक… जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

    Latest Posts

    20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर, 5 अप्रैल तक अनिवार्य पंजीकरण

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

    53 लाख MT पेट्रोलियम उपलब्ध, अब 41 देशों से कर रहे एनर्जी इंपोर्ट’; लोकसभा में बोले PM मोदी

    रायपुर में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक… जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

    छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता उभरी है, जहाँ औसतन हर दिन 30 महिलाएं और 10-12 नाबालिग लड़कियां लापता हो रही हैं।

    अंबिकापुर के संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत हो गई। इस गंभीर घटना के बाद पार्क को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ..

    क्रैश कर गईं सोने की कीमतें, 8000 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा गोल्ड

    छत्तीसगढ़ के जेलों में गूंज रही जय माता दी! 2,397 बंदियों ने रखा व्रत, रमजान में 130 ने रखा रोजा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.