Close Menu
    What's Hot

    WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

    ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा! Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

    CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! रायपुर-दुर्ग में मिले मरीज, जानें इसके प्रमुख लक्षण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा! Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड
    Blog

    ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा! Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

    News Lead 18By News Lead 18August 25, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    कर्नाटक फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने जहरीले धतूरे (Datura) के फल और बीजों की ऑनलाइन बिक्री के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket को जारी फूड लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई विभाग की जांच में धतूरे के फल और बीज इंसानी इस्तेमाल के लिए ऑनलाइन बेचे जाने की बात सामने आने के बाद की गई है।

    ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा! Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

    धतूरे के फल और बीजों की हो रही थी बिक्री

    जांच के दौरान अथॉरिटी ने पाया कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धतूरे के फल और बीजों की बिक्री की जा रही थी। इनमें से कुछ पैकेटों पर FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज थे। विभाग ने इसे गंभीर मामला मानते हुए कहा कि धतूरा जहरीला होता है और इसके सेवन से लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।

    ऑनलाइन लिस्टिंग और विज्ञापनों को तत्काल हटाने का निर्देश

    अथॉरिटी ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket को निर्देश दिया है कि वे इंसानी इस्तेमाल के लिए धतूरे की बिक्री से जुड़ी सभी ऑनलाइन लिस्टिंग और विज्ञापनों को तत्काल हटाएं। साथ ही इसे खाद्य पदार्थ के रूप में बेचने, वितरित करने और प्रदर्शित करने पर भी रोक लगाने को कहा गया है।

    Amazon की ओर से नहीं आया कोई जवाब

    विभाग के मुताबिक, मामले में Amazon की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं, Swiggy Instamart ने जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। दूसरी ओर BigBasket ने अथॉरिटी को बताया कि धतूरे के प्रोडक्ट की बिक्री रोक दी गई है। कंपनी ने यह भी कहा कि भविष्य में होने वाली किसी भी लिस्टिंग पर स्पष्ट रूप से “NOT FOR HUMAN CONSUMPTION” यानी “मानव उपभोग के लिए नहीं” लिखा जाएगा।

    भारत में पहली बार दिखेगी दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट की ताकत, पाक सीमा के पास जुटेंगे 8 देश

    उल्लंघन पाए जाने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई

    कर्नाटक फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने इन प्लेटफॉर्म को धतूरे से जुड़े प्रोडक्ट की सप्लाई करने वाले वेंडरों और कंपनियों के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी संबंधित पक्षों से अनुपालन रिपोर्ट मांगी है और चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Related posts:

    1. Raja Raghuvanshi Murder Case: 790 पन्नों की चार्जशीट में दर्ज हुए राजा रघुवंशी हत्या कांड के चौंकाने वाले सबूत
    2. Ketan Agarwal Murder Case: पोते के निधन के सदमे से टूटा परिवार, केतन अग्रवाल के दादा ने भी दुनिया को कहा अलविदा
    3. इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पेड विज्ञापनों पर सख्ती, सरकार ने Meta को जारी किया निर्देश
    4. Indian Railway: चलती ट्रेनों से बेडशीट-कंबल की चोरी! रेलवे ने जारी किए चौंकाने वाले आंकड़े, किस राज्य में हो रही सबसे ज्यादा चोरी?
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! रायपुर-दुर्ग में मिले मरीज, जानें इसके प्रमुख लक्षण
    Next Article WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

    Related Posts

    Blog

    WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

    Blog

    भारत में पहली बार दिखेगी दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट की ताकत, पाक सीमा के पास जुटेंगे 8 देश

    भारत

    Cyber Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए? घबराएं नहीं, इस नंबर पर शिकायत करते ही शुरू होगी कार्रवाई

    Latest Posts

    WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

    ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा! Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

    CG Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! रायपुर-दुर्ग में मिले मरीज, जानें इसके प्रमुख लक्षण

    भारत में पहली बार दिखेगी दुनिया के सबसे एडवांस फाइटर जेट की ताकत, पाक सीमा के पास जुटेंगे 8 देश

    CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश का दौर जारी, रायपुर समेत कई इलाकों में बरसे बादल, अगले 2 दिन तक आसार

    Chhattisgarh News: 6वीं से 12वीं तक बच्चे पढ़ेंगे छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ, 100 कलाविद तैयार करेंगे 100 पाठ

    Snake Bite: सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम; पहला घंटा बचा सकता है मरीज की जान

    Cyber Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए? घबराएं नहीं, इस नंबर पर शिकायत करते ही शुरू होगी कार्रवाई

    छत्तीसगढ़ के राजेश दवे बने भारतीय महिला टी20 टीम के मैनेजर, एशिया कप में संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

    Bhojpuri Bawal: भोजपुरी बवाल में तेजू भैया ने बताया मल्लिका शेरावत का भविष्य, फ्लर्ट पर शरमाईं एक्ट्रेस

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.