Close Menu
    What's Hot

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » कहां है हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियां, सस्ता पेट्रोल और गरीबी दूर करने के वादे, मोदी जी वादा निभाइये- डॉ. संदीप पाठक, AAP छग प्रभारी
    Raipur

    कहां है हर वर्ष 2 करोड़ नौकरियां, सस्ता पेट्रोल और गरीबी दूर करने के वादे, मोदी जी वादा निभाइये- डॉ. संदीप पाठक, AAP छग प्रभारी

    News Lead18By News Lead18March 29, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर,29 मार्च 2025। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव,राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक जी जो की आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी हैं उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रवास पर स्वागत करते हुए मोदी जी से सवाल पूछे हैं कि मोदी जी ने प्रति वर्ष दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन 11 साल में 11 लाख नौजवानों को भी नौकरी नहीं मिली, जबकि इस काल खंड में केन्द्र सरकार के अधीन चालीस लाख से ज्यादा पद खाली हुए। इसी प्रकार वादा किया गया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी,लेकिन आंदोलन करने वाले किसानों के साथ हुए समझौते को भी अभी तक लागू नहीं किया गया और न एमएसपी की घोषणा हुई। मोदी जी के अनुसार सरकार की असफलता रुपया के अंतराष्ट्रीय बाजार में कम होने एवं डॉलर के मुकाबले से साबित होती है और मोदी जी की सरकार में जिस प्रकार रुपया कमजोर हुआ है इससे साबित होता है कि यह सरकार अब तक असफल रही है।

    उन्होंने केंद्र सरकार की असफल नोटबंदी, कोविड-19 लॉकडाउन में भारी अव्यवस्थाएं और चुनावी बांड कानून जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार से जवाब माँगा है और इसे भारत के राजनीतिक इतिहास की अब तक सबसे बड़ी असफलता कहा है।

    डॉ. संदीप पाठक जी कहतें हैं कि जब भी प्रधानमंत्री से महंगाई के बारे में पूछा जाता है तो वह जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की बात करने लगतें हैं। मोदी जी ने सस्ता पेट्रोल देने की भी बात कही थी लेकिन सस्ता होने की बजाय पेट्रोल डीजल और भी महँगा कर दिया गया जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें काफ़ी कम हैं? देश पर विदेशी कर्ज बढ़ते ही जा रहा है और देश को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का सपना दिखाया जा रहा है? बढ़ती महंगाई से देश के आम आदमी और गरीब जनता परेशान है लेकिन सरकार पूँजीपतियों को प्राथमिकता देते हुए उनके डेढ़ लाख करोड़ कर्ज माफ़ कर देती है? पिछले 11 वर्षों से देश में बेरोजगारी अपने चरम पर है,और जब मोदी सरकार की असफलताओं पर सवाल किये जातें हैं पुराने वादों को भुलाकर प्रधानमंत्री जी ने “मोदी गारंटी” के नाम पर नए वादे जनता के सामने कर दिए और उन्हें भी पूरा नहीं कर जनता को सिर्फ छला ही जा रहा है ।

    वहीं आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी का कहना है कि भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार ने खाली पड़े सरकारी पदों पर आज तक भर्ती नहीं की है जिससे प्रदेश का पढ़ा लिखा युवा वर्ग सरकार दे नाराज है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है, सरकार की नई शराब नीति से लोगों में शराब की ज्यादा लत लग गयी है और अनेकों घर तबाह हो रहें हैं। बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं है, सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है और जनता प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने मजबूर हैं जहाँ लूट मची हुई है, प्राइवेट अस्पतालों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। प्रदेश में किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। राज्य की साय सरकार पूरी तरह नाकाम सरकार है।

    Related posts:

    1. छत्तीसगढ़ भाजपा में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, बागी नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित
    2. IPS रजनेश सिंह बने SSP, नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका
    3. बीजापुर के युवाओं का संकल्प: नक्सलमुक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर कदम
    4. महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की 16 घंटे की जांच, आज कांग्रेस का राज्यभर में विरोध प्रदर्शन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleराज्यपाल के काफिले से हादसा: महिला की मौत, कार्यक्रम रद्द
    Next Article चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी देवी मंदिरों में

    Related Posts

    Raipur

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    Raipur

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घना कोहरा, सतर्क रहने की सलाह जारी

    Latest Posts

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.