Close Menu
    What's Hot

    Bilaspur Khaparganj Violence: दो समुदायों के विवाद से खपरगंज में तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका; 16 संदिग्ध हिरासत में

    रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ की जांच

    Rules Changing From September First: 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम! जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर 

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » जिस सरकार को अपने सुशासन पर इतना दम है, उसके राज में 56 सरपंचों को सामूहिक इस्तीफा देने की नौबत क्यों आई?-अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी
    छत्तीसगढ़

    जिस सरकार को अपने सुशासन पर इतना दम है, उसके राज में 56 सरपंचों को सामूहिक इस्तीफा देने की नौबत क्यों आई?-अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

    News Lead18By News Lead18May 24, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर,24 मई 2026। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने अंतागढ़ विकासखंड की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा सामूहिक इस्तीफा दिए जाने की घटना को राज्य सरकार की प्रशासनिक असफलता, ग्रामीण उपेक्षा और खोखले सुशासन का जीवंत प्रमाण बताया है।

    उन्होंने कहा कि जब ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए आवश्यक राशि ही उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, तब गांवों का विकास केवल सरकारी भाषणों और विज्ञापनों तक सीमित रह जाएगा। पंचायत प्रतिनिधि महीनों से शासन से गुहार लगा रहे हैं, धरना दे रहे हैं, ज्ञापन सौंप रहे हैं, किंतु सरकार सत्ता के अहंकार में इतनी डूबी हुई है कि उसे गांवों की पीड़ा सुनाई ही नहीं दे रही।

    आज स्थिति यह है कि पंचायतों में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेयजल व्यवस्था, आंगनबाड़ी मरम्मत, सामुदायिक भवन, स्वच्छता और अन्य आवश्यक कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति थम चुकी है और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर है।

    56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के खिलाफ गांव-गांव में पनप रहे जनाक्रोश का स्पष्ट संकेत है। यह इस्तीफा सरकार के उस तथाकथित “सुशासन मॉडल” पर करारा तमाचा है, जिसका ढिंढोरा प्रतिदिन पीटा जाता है।

    आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।
    प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था अव्यवस्था का शिकार है, अस्पतालों में संसाधनों का अभाव है, अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, किसान खाद-बीज और उर्वरकों के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जबकि शिक्षित युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा है।

    सरकार “सुशासन तिहार” जैसे आयोजनों के माध्यम से केवल प्रचार-प्रसार में व्यस्त है, जबकि जमीनी स्तर पर जनता की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। लाखों शिकायतें और आवेदन लंबित पड़े हैं, लेकिन सरकार कुछ चुनिंदा मामलों का दिखावटी निराकरण कर स्वयं की पीठ थपथपाने में लगी हुई है।

    आम आदमी पार्टी मांग करती है कि पंचायतों के लंबित विकास कार्यों के लिए तत्काल विशेष बजट जारी किया जाए, ग्राम पंचायतों को वित्तीय अधिकारों के साथ पर्याप्त निधि उपलब्ध कराई जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों की उपेक्षा बंद कर जवाबदेही तय की जाए।

    यदि सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले समय में प्रदेशभर में पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

     

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleएयरगन और धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार:रायपुर में सार्वजनिक जगह पर राहगीरों को डरा रहा था आरोपी, भेजा गया जेल
    Next Article रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विंग के अध्यक्ष बनने पर लक्ष्मण सेन ने नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी से की सौजन्य मुलाकात

    Related Posts

    Bilaspur

    Bilaspur Khaparganj Violence: दो समुदायों के विवाद से खपरगंज में तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका; 16 संदिग्ध हिरासत में

    Raipur

    रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ की जांच

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर तेज होगा मानसून, अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार

    Latest Posts

    Bilaspur Khaparganj Violence: दो समुदायों के विवाद से खपरगंज में तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका; 16 संदिग्ध हिरासत में

    रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ की जांच

    Rules Changing From September First: 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम! जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर 

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर तेज होगा मानसून, अगले 5 दिन झमाझम बारिश के आसार

    Nepal Flash Flood Updates: नेपाल बाढ़ में भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 734 पहुंचा; 2498 लोगों की तलाश जारी

    SBI Clerk Recruitment 2026: जूनियर एसोसिएट पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, जल्द करें अप्लाई

    CG High Court News: छत्तीसगढ़ के 20 जिला कोर्ट में कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति, हाईकोर्ट ने जारी किया पदस्थापना आदेश

    Kriti Sanon के बाद सेलिना जेटली के ब्लाउज पर बवाल, राखी वीडियो को लेकर जमकर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस

    Swine Flu के बाद नहीं जा रही खांसी और थकान? इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

    छत्तीसगढ़ में Electric Vehicles पर घटेगी सब्सिडी! 1 सितंबर से 25% तक मिलेगी छूट, 2027 के बाद बंद हो सकती है योजना

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.