Close Menu
    What's Hot

    20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर, 5 अप्रैल तक अनिवार्य पंजीकरण

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Trump Tariff on India: 27 अगस्त से भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ, ट्रंप प्रशासन ने नोटिस जारी किया
    देश - विदेश

    Trump Tariff on India: 27 अगस्त से भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ, ट्रंप प्रशासन ने नोटिस जारी किया

    News Lead 18By News Lead 18August 26, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Trump Tariff on India: संयुक्त राज्य अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर भारत से आयातित होने वाले सामानों पर 25 फीसदी का अतिरिक्त कर (Additional 25% Tariffs) लगाने का एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 27 अगस्त को 12:01 बजे (EST) से नया टैरिफ प्रभावी हो जाएगा। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल खरीदने पर भारत के खिलाफ दंड के तौर पर इस अतिरिक्त टैरिफ का ऐलान किया था। इस नोटिस के बाद से अब भारतीय सामानों पर अमेरिका कुल 50 फीसदी टैरिफ वसूलेगा। यह दर ब्राजील के बराबर और अन्य एशिया-प्रशांत देशों की तुलना में कहीं अधिक है।

    जारी नोटिस में कहा गया है कि नए टैरिफ “रूसी संघ की सरकार द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका को धमकियों” के जवाब में थे और भारत को उस नीति के हिस्से के रूप में टारगेट किया जा रहा है। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि वाइट हाउस रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते से पहले दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

    CG BREAKING : मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, रेलवे प्रशासन में हड़कंप…

    1 अगस्त को लगाया था 25% टैरिफ

    अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग के माध्यम से होमलैंड सिक्योरिटी विभाग द्वारा जारी इस नोटिस ने कहा गया है कि टैरिफ ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस कार्यकारी आदेश को लागू किया, जिस पर 6 अगस्त को उन्होंने हस्ताक्षर किए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इससे पहले व्यापार घाटे का हवाला देते हुए एक अगस्त से भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था। बाद में रूसी तेल खरीदने पर 25 फीसदी का अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो अब कल यानी 27 अगस्त से लागू होगा।

    Chhattisgarh : निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें बढ़ीं, अब PWD करेगा संपत्तियों की जांच

    भारत पर रूस को फंडिंग करने के आरोप

    ट्रंप प्रशासन का कहना है कि रूस से तेल खरीदकर भारत अप्रत्यक्ष तौर पर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भारत रूस को फंडिंग कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी संकेत दिया है कि अगर शांति समझौता विफल रहा तो वह रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगा सकते हैं या मास्को पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगा सकते हैं। उन्होंने आने वाले हफ्तों में “बहुत बड़े परिणामों” की चेतावनी दी है। अब तक, अमेरिका ने चीन सहित रूसी तेल के अन्य प्रमुख खरीदारों पर इसी तरह के उपायों को लागू करने से परहेज किया है।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ से सम्मानित, देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी
    2. उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA प्रत्याशी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, PM मोदी रहे प्रस्तावक
    3. भीषण सड़क हादसा: ऑटो और हाइवा टकराए, 5 की मौत, कई घायल
    4. Greater Noida: पहले पीट-पीटकर किया बेहोश, फिर कर दिया आग के हवाले…ग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए महिला की हत्या
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG BREAKING : मालगाड़ी का पहिया पटरी से उतरा, रेलवे प्रशासन में हड़कंप…
    Next Article Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

    Related Posts

    देश - विदेश

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    भारत

    ISRO का ऐतिहासिक कमर्शियल मिशन: 24 दिसंबर को LVM3-M6 से लॉन्च होगा ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह

    देश - विदेश

    South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    Latest Posts

    20 मरीजों के लिए निःशुल्क LASIK सर्जरी शिविर, 5 अप्रैल तक अनिवार्य पंजीकरण

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

    53 लाख MT पेट्रोलियम उपलब्ध, अब 41 देशों से कर रहे एनर्जी इंपोर्ट’; लोकसभा में बोले PM मोदी

    रायपुर में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक… जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

    छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता उभरी है, जहाँ औसतन हर दिन 30 महिलाएं और 10-12 नाबालिग लड़कियां लापता हो रही हैं।

    अंबिकापुर के संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत हो गई। इस गंभीर घटना के बाद पार्क को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ..

    क्रैश कर गईं सोने की कीमतें, 8000 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा गोल्ड

    छत्तीसगढ़ के जेलों में गूंज रही जय माता दी! 2,397 बंदियों ने रखा व्रत, रमजान में 130 ने रखा रोजा

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.