Close Menu
    What's Hot

    LPG Gas e-KYC Alert: 16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर लगाई रोक, शासन से मांगा जवाब

    Today Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश से बदला मौसम; राजधानी समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर में गूंजा जोश: ‘नमो युवा रन’ में हजारों युवाओं की भागीदारी, विजेताओं को मिला इनाम
    छत्तीसगढ़

    रायपुर में गूंजा जोश: ‘नमो युवा रन’ में हजारों युवाओं की भागीदारी, विजेताओं को मिला इनाम

    News Lead 18By News Lead 18September 21, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    छत्तीसगढ़ में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रविवार को आयोजित ‘नमो युवा रन’ ने युवाओं में फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश दिया। राजधानी रायपुर में हुई इस दौड़ में हजारों युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। रायपुर में यह मैराथन तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुँची, जबकि बिलासपुर में सीएमडी कॉलेज मैदान से दौड़ की शुरुआत हुई और इसका समापन रीवर-व्यू रोड पर हुआ।

    GST 2.0 पर CM साय का बयान: 4 स्लैब घटाकर 2 किए, आम जनता को मिलेगा फायदा

    उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने रायपुर से ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर अरुण साव ने कहा कि देश का युवा स्वस्थ, सक्षम और नशे से दूर रहे, इसी उद्देश्य से यह दौड़ आयोजित की गई है। हम चाहते हैं कि हर युवा खेलों से जुड़े और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाए।

    20 हजार युवाओं ने किया पंजीयन

    खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने बताया कि रायपुर और बिलासपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए 20 हजार से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया। यह आयोजन उच्च शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग के सहयोग से हुआ। सुभाष स्टेडियम में समापन समारोह के दौरान विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पुरुष वर्ग में अर्जुन राय पहले, अक्षय कुमार दूसरे और चंद्रप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वंशिका पटेल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रूख्मणि साहू और चंचल यादव क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

    CG में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे 15 वर्षीय नाबालिग की मौत

    प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 25 हजार, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय को 10 हजार रुपए की राशि दी गई। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वालों को 5 हजार तथा छठे से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को 2-2 हजार रुपए मिले।

    अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

    इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को मंच की अग्रिम पंक्ति में स्थान देकर सम्मान प्रकट किया। सम्मान पाने वालों में वेटलिफ्टर रूस्तम सारंग, हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, फुटबॉलर किरण पिस्दा, वॉलीबॉल खिलाड़ी दीपेश सिन्हा समेत कई नाम शामिल थे।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleGST 2.0 पर CM साय का बयान: 4 स्लैब घटाकर 2 किए, आम जनता को मिलेगा फायदा
    Next Article CG CRIME : व्हाट्सएप ग्रुप से नंबर निकाल युवती को फंसाया, रेप कर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर लगाई रोक, शासन से मांगा जवाब

    Raipur

    Today Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश से बदला मौसम; राजधानी समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट

    छत्तीसगढ़

    CG Liquor Shop Close : मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश; जानिए क्या है वजह

    Latest Posts

    LPG Gas e-KYC Alert: 16 अगस्त से पहले करा लें ई-केवाईसी, वरना सिलेंडर बुकिंग में आ सकती है परेशानी

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – पुलिस अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश पर लगाई रोक, शासन से मांगा जवाब

    Today Weather Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ नया सिस्टम, इन जिलों में बारिश से बदला मौसम; राजधानी समेत कई जगहों पर तापमान में गिरावट

    अफेयर की खबरों के बीच गोविंदा संग दिखी मिस्ट्री गर्ल, मुंबई एयरपोर्ट पर साथ-साथ चलते आए नजर

    Monsoon Health Tips: बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

    CG Liquor Shop Close : मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर! इस दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश; जानिए क्या है वजह

    SBI Clerk Recruitment 2026: बैंक में क्लर्क बनने का मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और पूरी डिटेल

    WhatsApp पर आया ‘Boss Scam’ का नया जाल, सरकार ने किया अलर्ट, एक गलती से लग सकता है लाखों का चूना

    ATM से मिलेगा अनाज! रायपुर समेत 3 शहरों में शुरू हुआ Grain ATM, दूसरे राज्यों के हितग्राही भी उठा सकेंगे लाभ

    CG B.Ed-D.El.Ed Admission 2026: काउंसलिंग शुरू, 12 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.