Close Menu
    What's Hot

    रायपुर कलेक्ट्रेट खनिज विभाग की गिट्टी खदानो पर बड़ी कार्रवाई क्रेशर सील

    संघर्ष से सफलता की कहानी, गरीबी में भाई ने मजदूरी कर बहन को पढ़ाया, अब पुलिस ऑफिसर बन बहन भाई का सपना कर रही पूरा

    रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें, अकलतरा में नॉन-इंटरलॉकिंग खत्म

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » संघर्ष से सफलता की कहानी, गरीबी में भाई ने मजदूरी कर बहन को पढ़ाया, अब पुलिस ऑफिसर बन बहन भाई का सपना कर रही पूरा
    छत्तीसगढ़

    संघर्ष से सफलता की कहानी, गरीबी में भाई ने मजदूरी कर बहन को पढ़ाया, अब पुलिस ऑफिसर बन बहन भाई का सपना कर रही पूरा

    News Lead18By News Lead18April 6, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    जांजगीर-चांपा: ग्राम पंचायत बिर्रा की बेटी श्रद्धा कर्ष ने सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की कहानी संघर्ष, त्याग और पारिवारिक मूल्यों की मिसाल बनकर सामने आई है।

    ट्रेनिंग पूरी, गांव में हुआ भव्य स्वागत

    जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा निवासी श्रद्धा कर्ष (29), पिता सुगंध चंद कर्ष, ने हाल ही में सब-इंस्पेक्टर की बेसिक ट्रेनिंग पूरी की है। ट्रेनिंग के बाद जब वह गांव लौटीं तो ग्रामीणों ने उनका बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया। पूरे गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला।

    भाई के त्याग ने बदली जिंदगी

    श्रद्धा के परिवार में बड़े भाई विवेक कुमार कर्ष, एक विवाहित बहन और सबसे छोटी श्रद्धा हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार में बचपन से ही कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

    बड़े भाई विवेक ने मात्र 17 वर्ष की उम्र से मजदूरी शुरू कर दी थी, ताकि श्रद्धा की पढ़ाई जारी रह सके। उन्होंने अपने सपनों को पीछे छोड़कर बहन को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया।

    कठिन हालातों में भी नहीं टूटा हौसला

    परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वर्ष 2019 की बारिश में उनका कच्चा मकान ढह गया। इसके बाद परिवार को किराए के मकान में रहना पड़ा। आर्थिक तंगी के कारण विवेक की शादी भी नहीं हो सकी, क्योंकि न तो स्थायी आय थी और न ही खुद का पक्का घर।

    सफलता के बाद भाई के लिए पहला कदम

    समय के साथ श्रद्धा की मेहनत रंग लाई और वह SI बन गईं। सफलता मिलने के बाद उन्होंने अपने निजी सुखों को प्राथमिकता नहीं दी।

    उन्होंने अपने वेतन से पक्का मकान बनवाने की शुरुआत की है, ताकि उनके भाई विवेक का घर बस सके और उनकी शादी हो सके।

    बनी प्रेरणा और मिसाल

    श्रद्धा का यह निर्णय आज समाज में पारिवारिक मूल्यों और त्याग की एक नई मिसाल बनकर उभर रहा है। बिर्रा सहित आसपास के क्षेत्रों में उनकी सराहना हो रही है। यह कहानी बताती है कि सच्ची मेहनत और त्याग का फल एक दिन जरूर मिलता है।

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    3. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें, अकलतरा में नॉन-इंटरलॉकिंग खत्म
    Next Article रायपुर कलेक्ट्रेट खनिज विभाग की गिट्टी खदानो पर बड़ी कार्रवाई क्रेशर सील

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    रायपुर कलेक्ट्रेट खनिज विभाग की गिट्टी खदानो पर बड़ी कार्रवाई क्रेशर सील

    छत्तीसगढ़

    रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें, अकलतरा में नॉन-इंटरलॉकिंग खत्म

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी: रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में IMD का ‘ऑरेंज अलर्ट’, बारिश-आंधी बिगाड़ सकती है खेल

    Latest Posts

    रायपुर कलेक्ट्रेट खनिज विभाग की गिट्टी खदानो पर बड़ी कार्रवाई क्रेशर सील

    संघर्ष से सफलता की कहानी, गरीबी में भाई ने मजदूरी कर बहन को पढ़ाया, अब पुलिस ऑफिसर बन बहन भाई का सपना कर रही पूरा

    रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें, अकलतरा में नॉन-इंटरलॉकिंग खत्म

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी: रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में IMD का ‘ऑरेंज अलर्ट’, बारिश-आंधी बिगाड़ सकती है खेल

    राजधानी के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया

    रायपुर कलेक्ट्रेट खनिज विभाग की गिट्टी खदानो पर बड़ी कार्रवाई क्रेशर सील

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी में हालिया बदलावों डिप्टी लीडर पद से हटाए

    रायपुर वक्फ बोर्ड ने शहर काजी आरिफ अली फारूकी को पद से बर्खास्त कर दिया है। उन पर महिलाओं को देर रात अश्लील कॉल करने और दोस्ती के लिए दबाव डालने के गंभीर आरोप थे

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को लेकर समर सीजन में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) – सांतरागाछी (SRC) – लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन

    अभनपुर थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात शव के मामले का पुलिस ने खुलासा युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.