Close Menu
    What's Hot

    Ganesh Jhanki 2026: राजधानी में झांकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 2000 पुलिसकर्मी तैनात; शराब बिक्री पर रोक

    Ketan Agarwal Murder Case: लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू, अब तक बारिश के आंकड़ों पर डालें नजर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में 8,720 नौकरियों के लिए लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट से MBA पास तक कर सकते हैं आवेदन
    Raipur

    छत्तीसगढ़ में 8,720 नौकरियों के लिए लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट से MBA पास तक कर सकते हैं आवेदन

    News Lead 18By News Lead 18September 28, 2026Updated:September 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से राजधानी रायपुर में दो दिवसीय राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 7 और 8 अक्टूबर 2026 को बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा।

    मेले के लिए अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं ने 8,720 रिक्तियों की जानकारी विभाग को दी है। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, B.Sc. Agri, स्नातक और स्नातकोत्तर (MBA/MCA सहित) योग्यताधारी युवा आवेदन कर सकते हैं। विभाग का कहना है कि अन्य औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी संपर्क किया जा रहा है, ऐसे में रिक्तियों की संख्या बढ़ सकती है।

    CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

    मैन्युफैक्चरिंग से हेल्थकेयर तक मिलेंगे अवसर

    राज्यस्तरीय रोजगार मेले में अलग-अलग सेक्टर में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। इनमें मैन्युफैक्चरिंग, टेक्निकल, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल, सेल्स एवं मार्केटिंग, बैंकिंग-फाइनेंस, ऑफिस वर्क एवं HR, कस्टमर सर्विस, हेल्थकेयर, सिक्योरिटी, लॉजिस्टिक्स-डिलीवरी और कृषि-एग्री बिजनेस शामिल हैं।

    उपलब्ध पदों में मशीन ऑपरेटर, असेंबली ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, मेंटेनेंस इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर (QA/QC), सेल्स एग्जीक्यूटिव/ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर और रिलेशनशिप मैनेजर जैसे पद शामिल हैं।

    इसके अलावा नर्सिंग स्टाफ, केयरटेकर, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय, बाइक राइडर और पिकर-पैकर के पद भी उपलब्ध हैं। विभिन्न ट्रेडों में अप्रेंटिस और ट्रेनी के अवसर भी दिए जाएंगे।

    किस सेक्टर में कितनी रिक्तियां?

    विभाग के अनुसार टेक्निकल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में करीब 4,800 पद, लॉजिस्टिक्स एवं ट्रांसपोर्ट में करीब 1,600 पद, सिक्योरिटी क्षेत्र में करीब 650 पद और हेल्थकेयर-केयर सर्विसेज में करीब 580 पद शामिल हैं।

    इन कंपनियों में भी मिल सकता है रोजगार

    रोजगार मेले में कई प्रमुख कंपनियां और प्लेसमेंट संस्थाएं भाग ले रही हैं। इनमें क्वेस कॉर्प, रैंडस्टैड इंडिया, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स-सतलज टेक्सटाइल्स, वर्धमान टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट्स बैंक, इंस्टाकार्ट, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, स्वतंत्र माइक्रोफिन, एनआईआईटी, आइसेक्ट, शांता टेक्नो, राजत इक्विपमेंट्स और फर्स्ट फ्लाई कॉर्पोरेट सहित अन्य संस्थाएं शामिल हैं।

    इन कंपनियों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

    ई-रोजगार पोर्टल से ऐसे करें आवेदन

    अभ्यर्थी erojgar.cg.gov.in पर जाकर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी देख सकते हैं। अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार पद का चयन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

    इसके लिए अभ्यर्थियों को पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर अपनी प्रोफाइल अपडेट करनी होगी। इसके बाद पसंद के पद के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा।

    पोर्टल पर दर्ज प्रोफाइल और आवेदन के आधार पर संबंधित नियोजक अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग और प्रारंभिक चयन भी कर सकते हैं।

    रोजगार मेले में कौन-कौन से दस्तावेज ले जाएं?

    अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रवेश पत्र का प्रिंट, पहचान पत्र, शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर जाना होगा। यदि लागू हो तो अनुभव प्रमाण-पत्र भी साथ रखें।

    अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति साथ लेकर पहुंचने की सलाह दी गई है।

    Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

    8 अक्टूबर को चयनित युवाओं को मिलेंगे ऑफर लेटर

    रोजगार मेले के दूसरे दिन यानी 8 अक्टूबर 2026 को चयनित युवाओं को ऑफर लेटर वितरित किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब अध्यक्षता करेंगे।

    संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस) ने बताया कि विभाग की ओर से अन्य प्रमुख उद्योगों और नियोजकों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।

    रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उद्योग और नियोजक 7999385638 और 7000397968 पर संपर्क कर सकते हैं।

    Related posts:

    1. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    3. रेलवे ने जारी किया अलर्ट: 6 और 7 दिसंबर को 12 ट्रेनें रद्द, सिग्नलिंग काम के कारण प्रभावित होगा यातायात
    4. CG Vidhan Sabha Winter Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरायपुर में 28 सितंबर को गणेश झांकी के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट, कई मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित; देखें रूट मैप और पार्किंग व्यवस्था
    Next Article Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में खिलाड़ियों के लिए मौका, क्रिकेट-टेबल टेनिस के 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर भर्ती

    Related Posts

    Raipur

    Ganesh Jhanki 2026: राजधानी में झांकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 2000 पुलिसकर्मी तैनात; शराब बिक्री पर रोक

    Raipur

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू, अब तक बारिश के आंकड़ों पर डालें नजर

    Raipur

    Bank Strike Postponed News: बैंक ग्राहकों के लिए राहत! 28 से 30 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक के बाद फैसला

    Latest Posts

    Ganesh Jhanki 2026: राजधानी में झांकी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 2000 पुलिसकर्मी तैनात; शराब बिक्री पर रोक

    Ketan Agarwal Murder Case: लोहगढ़ में केतन को मेरे सामने चेतन ने दिया धक्का, बोला- ‘तुझे भी फेंकू’, चश्मदीद ने बताया पूरा घटनाक्रम

    CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू, अब तक बारिश के आंकड़ों पर डालें नजर

    Bank Strike Postponed News: बैंक ग्राहकों के लिए राहत! 28 से 30 सितंबर की देशव्यापी हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक के बाद फैसला

    Ration Card Update: छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू, पोर्टल खुला; जानें कौन-कौन से कागजात होंगे जरूरी

    चाय पीने से पहले जान लें ये बात! गैस्ट्रोलॉजिस्ट ने बताया किन लोगों को इससे रहना चाहिए दूर

    Rise and fall 2: स्वरा भास्कर ने पहना ‘मोटी’ लिखा ब्लाउज, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा- वजह क्या है? मिला ये जवाब

    Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में खिलाड़ियों के लिए मौका, क्रिकेट-टेबल टेनिस के 17 गेस्ट प्लेयर पदों पर भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 8,720 नौकरियों के लिए लगेगा राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट से MBA पास तक कर सकते हैं आवेदन

    रायपुर में 28 सितंबर को गणेश झांकी के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट, कई मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित; देखें रूट मैप और पार्किंग व्यवस्था

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.