Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कल सुबह कितने बजे होगा शुरू? जानें मैच की सही टाइमिंग

    CG News: चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग

    आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर; भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Sonia Gandhi Voter List Controversy : नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम? शिकायत दर्ज, 10 सितंबर को सुनवाई
    देश - विदेश

    Sonia Gandhi Voter List Controversy : नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम? शिकायत दर्ज, 10 सितंबर को सुनवाई

    News Lead 18By News Lead 18September 5, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली:  कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट में क्रिमिनल कंप्लेन फाइल की गई है। इस शिकायत में कहा गया है कि सोनिया गांधी को भारत की नागरिकता 30 अप्रैल 1983 को मिली, लेकिन इससे तीन साल पहले 1980 में ही सोनिया गांधी का नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में दर्ज हो गया था।

    CG NEWS : फर्जी पुलिस बनकर केस सेटलमेंट करने वाला आशीष घोष गिरफ्तार, 6 सितंबर तक रिमांड पर

    FIR दर्ज करने का निर्देश देने की मांग

    अब एक याचिका दाखिल कर यह सवाल उठाया गया है कि जब सोनिया गांधी भारतीय नागरिक थी ही नहीं तो उनका नाम दिल्ली की वोटर लिस्ट में कैसे आया? क्या इसके लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया गया था? शिकायतकर्ता ने कोर्ट से इस मामले में पुलिस को सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है। अदालत में इस याचिका पर 10 सितंबर को सुनवाई होनी है। यह शिकायत राऊज़ एवेन्यू कोर्ट में एसीजेएम (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) वैभव चौरेसिया के सामने लगी है। शिकायत वकील विकास त्रिपाठी ने दी है। इसमें मांग की गई है कि पुलिस या तो FIR दर्ज करे या फिर एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे।

    इटली के लूसियाना गांव में हुआ था जन्म

    बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म 9 दिसंबर 1946 को इटली के लूसियाना गाँव में एंटोनिया एडविज अल्बिना मायनो के रूप में हुआ था। वे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी हैं। सोनिया गांधी 1964 में अंग्रेजी भाषा सीखने के लिए इंग्लैंड के कैंब्रिज गईं, जहां उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। 1968 में उनकी शादी राजीव गांधी से हुई, जिसके बाद वे भारत आईं और नई दिल्ली में रहने लगीं। उन्होंने 1983 में भारतीय नागरिकता ली थी।

    Chhattisgarh News: जल संसाधन विभाग सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित

    नेशनल हेराल्ड केस में भी चल रही है कार्रवाई

    सोनिया गांधी पर पहले से ही नेशनल हेराल्ड केस में अदालती कार्यवाही चल रही है। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक साजिश के आरोपों से जुड़ा है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अप्रैल 2025 में उनके खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इस केस में उन पर और राहुल गांधी पर 988 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप है। यह केस दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लंबित है, जिसमें धारा 420, 120बी, 403, और 406 के तहत कार्यवाही चल रही है।

    Related posts:

    1. पंजाब में नशे के खिलाफ महायुद्ध छेड़ चुकी है हमारी सरकार: अरविंद केजरीवाल
    2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘Honorary Order of Freedom of Barbados’ से सम्मानित, देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी
    3. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    4. उपराष्ट्रपति चुनाव: NDA प्रत्याशी राधाकृष्णन ने भरा नामांकन, PM मोदी रहे प्रस्तावक
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG NEWS : फर्जी पुलिस बनकर केस सेटलमेंट करने वाला आशीष घोष गिरफ्तार, 6 सितंबर तक रिमांड पर
    Next Article Bank of Baroda ने अनिल अंबानी को दिया झटका, RCom के लोन अकाउंट को फ्रॉड घोषित किया

    Related Posts

    देश - विदेश

    एलन मस्क का बड़ा ऐलान: अब बिना बोले और बिना हाथ हिलाए सिर्फ सोचकर कर सकेंगे बात, दृष्टिहीनों को भी मिलेगी नई रोशनी

    देश - विदेश

    Free Fire India Launch: भारत में जल्द वापसी करेगा गेम, Android और iOS यूजर्स इस दिन से कर सकेंगे डाउनलोड

    देश - विदेश

    9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

    Latest Posts

    IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कल सुबह कितने बजे होगा शुरू? जानें मैच की सही टाइमिंग

    CG News: चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग

    आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर; भारी बारिश का अलर्ट जारी

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान में छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी

    ONGC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 10वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवा ऐसे करें अप्लाई

    छत्तीसगढ़ के छह शहरों में लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर, पेंशनधारकों को मिलेगी सुविधा

    छत्तीसगढ़ में मजदूरी संहिता नियम-2026 लागू, काम के घंटे से लेकर साप्ताहिक अवकाश तक के नियम हुए स्पष्ट

    छत्तीसगढ़ में 62 हजार 500 कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगी रोक, सरकार ने जारी किया आदेश; जानें वजह

    Train Ticket Refund Rules: ट्रेन निरस्त हुई या घंटों लेट है? जानिए कब और कैसे मिलेगा टिकट का 100% रिफंड

    सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानिए ठंड और हाई BP के बीच क्या है कनेक्शन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.