Sawan 2026: सावन और श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाए गए हैं, वहीं दुर्ग-हटिया और शालीमार-LTT एक्सप्रेस में भी अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ अन्य यात्रियों को भी कंफर्म बर्थ मिलने की संभावना बढ़ेगी।
Sachin Tendulkar-निर्मला सीतारमण के नाम पर साइबर ठगी, भिलाई के रिटायर्ड कर्मचारी से ठगे 45 लाख रुपए
बाबाधाम जाने वाली स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे
सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी स्पेशल का संचालन किया जा रहा है। पहले यह ट्रेन साप्ताहिक आधार पर 5-5 फेरों के लिए निर्धारित थी। अब रेलवे ने इसमें 2-2 अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके बाद दोनों दिशाओं में ट्रेन कुल 7-7 ट्रिप संचालित करेगी।
इतवारी से मधुपुर जाने वाली ट्रेन
गाड़ी संख्या 08895 प्रत्येक शनिवार 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगी। इसके अलावा 18 अगस्त और 25 अगस्त (मंगलवार) को भी अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इस तरह इतवारी से मधुपुर जाने वाली ट्रेन कुल 7 ट्रिप संचालित होगी।
मधुपुर से इतवारी लौटने वाली ट्रेन
गाड़ी संख्या 08896 प्रत्येक रविवार 2 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगी। इसके अलावा 19 अगस्त और 26 अगस्त (बुधवार) को अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। इस तरह वापसी दिशा में भी ट्रेन कुल 7 ट्रिप लगाएगी।
दुर्ग, रायपुर, भाटापारा और बिलासपुर से सीधी सुविधा
श्रावणी स्पेशल ट्रेन का ठहराव इतवारी, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर स्टेशनों पर रहेगा। इससे छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख शहरों और आसपास के क्षेत्रों से बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधे और सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन में वर्तमान में कंफर्म बर्थ उपलब्ध हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते अग्रिम आरक्षण कर अपनी सीट सुनिश्चित करें।
दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में अतिरिक्त स्लीपर कोच
यात्रियों को अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए गाड़ी संख्या 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में 18 अगस्त 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस में 19 अगस्त 2026 को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा रहेगी।
शालीमार-LTT एक्सप्रेस में अतिरिक्त AC-3 कोच
इसी तरह गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-LTT एक्सप्रेस में 15 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त AC-3 कोच उपलब्ध कराया जाएगा। वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 18029 LTT-शालीमार एक्सप्रेस में 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक एक अतिरिक्त AC-3 कोच लगाया जाएगा।
ओवरलोडिंग बनी काल! 90 की क्षमता वाली नाव में सवार थे 153 लोग, पलटने से 72 की मौत
यात्रियों को मिलेगी राहत
रेलवे के इस फैसले से श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और अन्य प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त फेरे और कोच की सुविधा से ट्रेनों में उपलब्ध सीटों की संख्या बढ़ेगी और अधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी।
