Close Menu
    What's Hot

    CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

    LPG Cylinder Price: एक दशक बाद घरेलू गैस पर लौटेगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

    CG Weather Alert: डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » T20 Mumbai League फाइनल में बवाल: मैदान में भिड़े खिलाड़ी, मारपीट तक पहुंचा मामला, VIDEO वायरल
    खेल जगत

    T20 Mumbai League फाइनल में बवाल: मैदान में भिड़े खिलाड़ी, मारपीट तक पहुंचा मामला, VIDEO वायरल

    News Lead 18By News Lead 18June 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    T20 Mumbai League : T20 मुंबई लीग के फाइनल मुकाबले में जमकर बवाल हुआ। खिताबी मुकाबले के आखिरी ओवरों में ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला कि दोनों टीमों के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ तक मैदान की तरफ दौड़ पड़े। मराठा रॉयल्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे और ARCS अंधेरी के बल्लेबाज गौरव जाथर के बीच हुई तीखी बहस ने मुकाबले का माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 13 जून को खेले गए मुंबई T20 लीग के फाइनल में ARCS अंधेरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए MSC मराठा रॉयल्स ने चिन्मय राजेश सुतार की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 5 विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में अंधेरी की टीम आखिरी तक लड़ती रही, लेकिन 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 146 रन ही बना सकी और मराठा रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबला अपने नाम कर लिया।

    CMO Transfer List: छत्तीसगढ़ में 15 अधिकारियों के तबादले, निलंबित CMO की हुई वापसी

    Big fight in T20 Mumbai final 🤯
    For a second i thought they would hit each other ☠️ pic.twitter.com/Tlvo9xv2i8

    — Heisenberg 🇮🇳 (@Internetumpire7) June 14, 2026

    आखिरी ओवर में मचा बवाल

    इस मैच का सबसे बड़ा मोड़ 19वें ओवर में आया। अंधेरी की टीम लक्ष्य का पीछा कर रही थी और बल्लेबाज गौरव जाथर तेजी से रन बना रहे थे। उन्होंने स्पिनर इरफान उमैर की गेंद पर लंबा छक्का जड़कर मैच को रोमांचक बना दिया। उस समय मराठा रॉयल्स की टीम दबाव में नजर आ रही थी। हालांकि, अगले ही गेंद पर इरफान उमैर ने शानदार वापसी की और जाथर को LBW आउट कर दिया। जाथर ने 17 गेंदों में 23 रन बनाए। विकेट मिलते ही मराठा रॉयल्स के खिलाड़ियों ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाना शुरू कर दिया, जो गौरव जाथर को बिल्कुल पसंद नहीं आया। यहीं से मामला बिगड़ गया। जाथर और मराठा रॉयल्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के बीच मैदान पर तीखी बहस शुरू हो गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल इतना गर्म हो गया कि अंपायर और बाकी खिलाड़ियों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। किसी तरह मैदान पर मामला शांत कराया गया, लेकिन तनाव खत्म नहीं हुआ।

    CG News : 21 जून से कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर, जिला अध्यक्षों को देंगे संगठन मजबूती के मंत्र, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

    बाउंड्री लाइन के पास भिड़े खिलाड़ी

    कुछ देर बाद विवाद फिर भड़क गया। मराठा रॉयल्स का एक खिलाड़ी सीधे ARCS अंधेरी के डगआउट के पास पहुंच गया, जहां कप्तान शिवम दुबे समेत बाकी खिलाड़ी बैठे थे। वहां एक बार फिर गौरव जाथर और विरोधी टीम के खिलाड़ी के बीच बहस शुरू हो गई। हालात बिगड़ते देख दोनों टीमों के सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और मामला शांत कराया। फाइनल मुकाबले में हुए इस विवाद ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मैदान पर खिलाड़ियों के आक्रामक व्यवहार को लेकर अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानी MCA कार्रवाई कर सकता है। बताया जा रहा है कि मैच रेफरी की रिपोर्ट के आधार पर खिलाड़ियों पर जुर्माना या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि, इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच मराठा रॉयल्स ने ट्रॉफी जरूर जीत ली, लेकिन फाइनल का यह विवाद अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

    Related posts:

    1. Apple iPhone 17 सीरीज के डिजाइन में होगा बदलाव, Google Pixel की दिखेगी झलक
    2. वेस्टइंडीज सीरीज खत्म, टीम इंडिया की अगली टेस्ट भिड़ंत का पूरा शेड्यूल आया सामने
    3. IND vs AUS 2nd ODI: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ा अलर्ट, कब और कितने बजे खेला जाएगा भारत-अस्ट्रेलिया मैच; जानिए पूरा शेड्यूल यहाँ
    4. IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? पाकिस्तानी ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCMO Transfer List: छत्तीसगढ़ में 15 अधिकारियों के तबादले, निलंबित CMO की हुई वापसी
    Next Article Lightning Strike Aircraft: श्रीलंका से सिडनी जा रही 233 यात्रियों वाली फ्लाइट पर गिरी बिजली, वीडियो हुआ वायरल

    Related Posts

    खेल जगत

    Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा नया रिकॉर्ड

    खेल जगत

    IND vs JPN T20: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान पहुंची टीम इंडिया, जानें कब और सुबह कितने बजे होगा मुकाबला

    खेल जगत

    Asian Games 2026: भारत ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में हराया, अब गोल्ड मेडल के लिए श्रीलंका से होगा मुकाबला

    Latest Posts

    CG Crime: पार्सल के नाम पर आया कॉल, फिर हैक हो गया विधायक का फोन; WhatsApp से मांगे जा रहे 76 हजार रुपये

    LPG Cylinder Price: एक दशक बाद घरेलू गैस पर लौटेगा पुराना सिस्टम, e-KYC से तय होगी सिलेंडर की कीमत

    CG Weather Alert: डिप्रेशन के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, अगले 2 दिन रहेगा असर

    न बिजली, न इंटरनेट… तमिलनाडु के इस गांव में रहते हैं कैटरीना कैफ के भाई-मम्मी, छोड़ दी लंदन की लैविश लाइफ

    Ganesh Visarjan Security: रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी को लेकर पुलिस अलर्ट, 6 सेक्टर में शहर का बंटवारा, 2 हजार जवान तैनात 

    TRAI का बड़ा आदेश! Jio-Airtel-Vi को लाना होगा बिना डेटा वाला रिचार्ज, 30 दिन की मिलेगी वैलिडिटी

    CG News: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 362 नए धान खरीदी केंद्र, इन जिलों के किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

    Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! 3,477 पदों पर भर्ती, 8 अक्टूबर से आवेदन शुरू

    बच्चा हर समय मोबाइल मांगता है? स्क्रीन टाइम की आदत से बढ़ सकती हैं ये परेशानियां, जानें क्या करें

    CG Pension Cases: लंबित पेंशन प्रकरणों का 30 सितंबर तक करें निराकरण, स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.