Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: NHM कर्मचारी की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के संकेत

    Train Cancelled News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

    RRB Group D 2025 Exam Date: रेलवे ग्रुप-डी लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, अभी कैलेंडर में करें नोट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Rain Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी जारी
    Raipur

    Rain Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी जारी

    News Lead 18By News Lead 18July 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Rain Alert: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में अत्यधिक वर्षा हुई. राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन तेज बारिश की बजाय रुक-रुककर हल्की फुहारें पड़ती रहीं. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई गई है. प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. वहीं एक-दो स्थानों में भारी बहुत भारी वर्षा हुई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पेंड्रा में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    CG Vyapam Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 64 सहायक ग्रेड-3 पदों पर वैकेंसी, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और लास्ट डेट जानें

    प्रदेश में 24 घंटे में दर्ज वर्षा

    पिछले 24 घंटों में सारंगढ़ में सर्वाधिक 14 सेमी वर्षा दर्ज की गई. इसके बाद लाल बहादुर नगर में 11 सेमी, सरायपाली, बड़े बचेली और कुसमी में 10-10 सेमी, चिरमिरी और डौंडीलोहारा में 9-9 सेमी, तथा सरसीवा में 8 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं मर्री बंगला देवरी, हसीद, बारमकेला, मुंगेली, छुरिया, कुमर्दा, डोंगरगांव, लालपुर थाना, महासमुंद, सरिया, धनोरा, कोटाडोल, भटगांव और भानुप्रतापपुर में 6 से 7 सेमी वर्षा हुई. इसके अलावा बालोद में 5 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं बिलाईगढ़, भोठिया, पाली, औंधी, अंबिकापुर, मालखरौदा, खड़गांव, अर्जुन्दा, सक्ती, कापू, मनेंद्रगढ़, प्रेमनगर, कटघोरा, भैरमगढ़, जनकपुर-भरतपुर, पिथौरा, कुटरू, गिधौरी टुंड्रा, छोटेडोंगर, लटोरी, बुलबुला, लाभांडीह, दंतेवाड़ा, कोहकामेटा, अंतागढ़, नारायणपुर, केल्हारी और पौड़ी उपरोड़ा सहित कई स्थानों पर 4 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई. इसी तरह चंद्रपुर, डोंगरगढ़, बरपाली, बिल्हा, बसना, मरवाही, कटेकल्याण, खड़गवां, कांकेर, बोदारी, लोरमी, पसान, पथरिया, गुरूर, पखांजूर, जैजैपुर, दरभा, कवर्धा, तमनार, नया बाराद्वार, बास्तानार, कुआकोंडा, नेरहरपुर, दुर्गकोंदल, बेलरगांव, मोहला, बेलगहना, घरघोड़ा, छाल, लखनपुर, राजिम, गीदम, बम्हनीडीह, मैनपाट, अंबागढ़ चौकी, कुकदूर, चारामा, डभरा, पाटन, राजपुर, नानगुर, बेलतरा, कुनकुरी, जशपुरनगर, मनोरा, बीजापुर, मुकडेगा, गंगालूर, हरदीबाजार, धमतरी, खरोरा, भोपालपटनम, कुकरेल, बागबाहरा, कोंटा, माना-रायपुर एयरपोर्ट, पिपरिया, जगरगुंडा, कोंडागांव, डौंडी, ओरछा, पेंड्रा रोड, अड़भार, गोबरा नवापारा, कांसाबेल, माकड़ी, बैकुंठपुर, करतला, लोहांडीगुड़ा और कुरूद में 2 से 3 सेमी वर्षा दर्ज की गई. वहीं, प्रदेश के अनेक अन्य स्थानों पर 1 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

    आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, रायगढ़, दुर्ग, बेमेतरा, में हलकी वर्षा की संभावना जताई है. इन इलाकों में अगले तीन घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

    Indian Railways Penalty: ट्रेन में धूम्रपान, फेरी या भीख मांगने पर अब लगेगा भारी जुर्माना, रेलवे ने सख्त किए नियम

    रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

    राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. मौसम विभाग ने बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Vyapam Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में 64 सहायक ग्रेड-3 पदों पर वैकेंसी, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और लास्ट डेट जानें
    Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज से दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आगाज़, विकास रणनीति पर होगा मंथन

    Related Posts

    Bilaspur

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: NHM कर्मचारी की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के संकेत

    छत्तीसगढ़

    Train Cancelled News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

    छत्तीसगढ़

    CG Census News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत! 6 जुलाई से 38 गांवों में होगा प्री-टेस्ट

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: NHM कर्मचारी की बर्खास्तगी रद्द, सेवा बहाली के संकेत

    Train Cancelled News: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जुलाई से नवंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, SECR ने जारी की सूची

    RRB Group D 2025 Exam Date: रेलवे ग्रुप-डी लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, अभी कैलेंडर में करें नोट

    iPhone यूजर्स के लिए अलर्ट: Apple का ‘सबसे सुरक्षित’ फीचर लीक, ईमेल प्राइवेसी पर खतरा!

    Aamir Khan Wedding: ‘सबकी दुआ चाहिए’! गौरी संग शादी पर आमिर खान ने लगाई मुहर, जानिए कब और कहां होगी वेडिंग

    CG Census News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की शुरुआत! 6 जुलाई से 38 गांवों में होगा प्री-टेस्ट

    Ration System Rule Change : राशन लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव! OTP सुविधा बंद, अब बायोमेट्रिक सत्यापन से ही मिलेगा अनाज

    Chips Bad for Brain: चिप्स खाने वालों सावधान! रोजाना की ये आदत बढ़ा सकती है भूलने की बीमारी का खतरा, स्टडी में बड़ा खुलासा

    Medicine Price Control: महंगी दवा बेचने वालों पर सख्ती! तय कीमत से ज्यादा वसूली पर होगा कड़ा एक्शन, केंद्र ने बदले नियम

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज से दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आगाज़, विकास रणनीति पर होगा मंथन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.