Close Menu
    What's Hot

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल,परिचालन,बीएमवाई में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

    एसएमएस वाटरग्रेस की मोनोपोली खत्म हो छोटे क्लिनिक बायोमेडिकल वेस्ट के चार्ज से फ्री ह

    सरकारी स्कूल में बच्चों को कुत्ते का झूठा खाना खिलाने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, विभाग और परिजनों में सदमा
    Raipur

    रायपुर पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, विभाग और परिजनों में सदमा

    News Lead 18By News Lead 18September 3, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस विभाग से जुड़ी इस घटना ने पूरे महकमे को हिला कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन में पदस्थ प्रधान आरक्षक राम आसरा पोरते, जो वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे, ने पुलिस लाइन परिसर स्थित सामुदायिक भवन के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने विभाग के साथ-साथ उनके परिजनों को भी गहरे सदमे में डाल दिया है।

    ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के वीर जवानों को गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

    घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है, जब पुलिसकर्मियों ने सामुदायिक भवन के पास प्रधान आरक्षक का शव लटकता देखा। तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू की। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक प्रधान आरक्षक राम आसरा पोरते पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थे। आरोप है कि वाहन शाखा के प्रभारी आदिराम सिंह (एमटीओ) द्वारा उन्हें कई दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतक के परिजनों ने दबी जुबान में बताया कि प्रभारी द्वारा उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और कुछ दिनों से उन्हें ड्यूटी से गैरहाजिर भी दिखाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से वे गहरे तनाव में थे और आखिरकार उन्होंने यह चरम कदम उठाया।

    ED raid  in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई, एग्रीकल्चर कारोबार से जुड़े 18 ठिकानों पर मारा छापा

    घटना के बाद से मृतक के परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन यह कहने से तो कतरा रहे हैं, लेकिन उनका आरोप साफ झलकता है कि लगातार विभागीय उत्पीड़न के कारण ही राम आसरा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मृतक के परिजनों का कहना है कि राम आसरा ड्यूटी के प्रति ईमानदार और समर्पित थे, लेकिन जब उन्हें बिना कारण ड्यूटी से हटाया गया और अपमानजनक व्यवहार किया गया, तो यह बोझ वह सहन नहीं कर पाए।इस घटना ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली और आंतरिक अनुशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर यह देखा गया है कि विभागीय दबाव और वरिष्ठ अधिकारियों के अनुचित व्यवहार के चलते पुलिसकर्मी मानसिक तनाव का शिकार होते हैं। कई बार यह तनाव इतना गहरा हो जाता है कि आत्महत्या जैसे कदम उठाने पड़ते हैं। रायपुर पुलिस लाइन में हुई यह घटना भी उसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत हो रही है।

    सिंधु जल संधि रद्द होने के बाद भी भारत ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तान को भेजा बाढ़ का अलर्ट

    फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आत्महत्या के पीछे सिर्फ व्यक्तिगत कारण थे या वाकई विभागीय उत्पीड़न ने राम आसरा को मजबूर कर दिया। मृतक प्रधान आरक्षक राम आसरा पोरते की मौत ने पुलिसकर्मियों के बीच भी आक्रोश और निराशा का माहौल पैदा कर दिया है। कई जवान आपस में चर्चा कर रहे हैं कि यदि विभागीय उत्पीड़न की स्थिति में ही काम करना पड़ा तो भविष्य में ऐसे और भी हादसे हो सकते हैं।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के वीर जवानों को गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित
    Next Article छत्तीसगढ़ में बांध टूटा, अचानक बाढ़ में 4 की मौत, 3 लापता – राहत एवं बचाव अभियान तेज

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल,परिचालन,बीएमवाई में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

    छत्तीसगढ़

    एसएमएस वाटरग्रेस की मोनोपोली खत्म हो छोटे क्लिनिक बायोमेडिकल वेस्ट के चार्ज से फ्री ह

    छत्तीसगढ़

    सरकारी स्कूल में बच्चों को कुत्ते का झूठा खाना खिलाने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर कर्मचारी ट्रेनिंग स्कूल,परिचालन,बीएमवाई में संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

    एसएमएस वाटरग्रेस की मोनोपोली खत्म हो छोटे क्लिनिक बायोमेडिकल वेस्ट के चार्ज से फ्री ह

    सरकारी स्कूल में बच्चों को कुत्ते का झूठा खाना खिलाने पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

    रायपुर के डॉ. रवि जायसवाल ने स्पेन में लहराया परचम; न्यूरो-ऑन्कोलॉजी के क्षेत्र में हासिल की बड़ी उपलब्धि

    रायपुर संभाग के डाकघरों में अंतरराष्ट्रीय पार्सल सेवा उपलब्ध

    छत्तीसगढ़ में गैस वितरण नीति बदली: 20% सीमा लागू, रोजाना होगी निगरानी; जरूरी सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

    पोर्टा केबिन छात्रावास की घटना अधीक्षक और ट्रायबल विभाग की घोर लापरवाही से हुई -जांच समिति,आप

    फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का पर्दाफाश, 2.34 करोड़ की ठगी, दिल्ली से महिला आरोपी गिरफ्तार

    सरकारी नौकरी के नाम पर तीन लोगों से 20 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में जुटी पुलिस

    रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर गैंग का पर्दाफाश, अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को टारगेट करता था।40 हिरासत में

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.