Close Menu
    What's Hot

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » देशभर में SIR की तैयारी: पहचान पत्र और ज़रूरी दस्तावेज़ रखें तैयार, वरना खो देंगे वोट देने का अधिकार
    देश - विदेश

    देशभर में SIR की तैयारी: पहचान पत्र और ज़रूरी दस्तावेज़ रखें तैयार, वरना खो देंगे वोट देने का अधिकार

    News Lead 18By News Lead 18September 11, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    नई दिल्ली : देशभर में मतदाता सूची को और सटीक बनाने के लिए चुनाव आयोग (EC) अब बिहार मॉडल अपनाने की तैयारी में है। आयोग ने बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के साथ हुई बैठक में निर्देश दिया कि वे अपनी मौजूदा मतदाता सूचियों को पिछली इंटेंसिव रिविजन (गहन संशोधन) वाली सूची से मिलान करें।

    बिहार में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) के दौरान यह पाया गया कि 7.89 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाताओं में से तीन-चौथाई से अधिक का संबंध 2003 की मतदाता सूची से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से है। लगभग 52% मतदाता सीधे 2003 की सूची में पाए गए। करीब 25% मतदाता अपने माता-पिता या परिजनों के नाम के जरिए उस सूची से जुड़े हुए पाए गए।

    बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने यह आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि परिवारिक सूची के सहारे बड़ी संख्या में मतदाताओं को 2003 सूची से जोड़ा गया।

    नक्सली संगठन का बड़ा खुलासा: 11 पन्नों की बुकलेट से बड़े हमले की तैयारी का संकेत

    अब पूरे देश में SIR की तैयारी

    बिहार की अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित होगी, लेकिन पूरे देश में SIR कब से लागू होगा इस पर आयोग ने अभी फैसला नहीं लिया है। आयोग के 24 जून के आदेश के अनुसार, बिहार में 2003 के बाद मतदाता सूची में शामिल सभी को जन्म तिथि/जन्म स्थान साबित करने वाले दस्तावेज जमा करने थे। 1 जुलाई 1987 के बाद जन्मे मतदाताओं को अपने माता-पिता के दस्तावेज भी देना अनिवार्य किया गया, जो कि नागरिकता अधिनियम, 1965 के प्रावधानों के अनुरूप है।

    CG School Timing: राज्य सरकार का आदेश- शनिवार को एक पाली और दो पाली वाले स्कूलों की समय सारणी में बदलाव

    दस्तावेज को लेकर बहस

    बैठक में आयोग ने राज्यों से पूछा कि बिहार के आदेश में सूचीबद्ध 11 दस्तावेजों के अलावा और कौन से कागजात मतदाता पेश कर सकते हैं। अधिकांश राज्यों के पास इसका जवाब नहीं था। कुछ ने आधार कार्ड और EPIC (Electors Photo Identity Card) का सुझाव दिया। असम जैसे राज्यों ने राज्य-विशिष्ट पहचान पत्र सुझाए।

    हालांकि, चुनाव आयोग ने 24 जून के आदेश में आधार, EPIC और राशन कार्ड शामिल नहीं किए थे। सुप्रीम कोर्ट के कहने पर भी आयोग ने पहले रुख नहीं बदला था। लेकिन इस हफ्ते अदालत ने आदेश दिया कि बिहार SIR के लिए आधार को स्वीकार किया जाए।

    चुनाव आयोग ने बयान में कहा, “आयोग ने सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में SIR अभ्यास की तैयारी की समीक्षा की। बिहार के CEO द्वारा अपनाई गई रणनीतियों और सर्वोत्तम प्रथाओं पर प्रस्तुति दी गई ताकि अन्य राज्य उनसे सीख ले सकें।”

    CG में माँ बनी हैवान: नवजात को प्लास्टिक की थैली में डाल नाले किनारे फेंका

    सभी राज्य अपनी मतदाता सूची तैयार रखें
    मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने राज्यों की मतदाता सूचियां तैयार रखें। कुछ राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने पिछली एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूची को अपनी वेबसाइटों पर पहले ही डाल दिया है। सम्मेलन में आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने एसआईआर को लेकर तैयार नीति के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी। एसआईआर की तैयारियों की समीक्षा के मद्देनजर डीईओ, ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, बीएलए की नियुक्ति और प्रशिक्षण की स्थिति की समीक्षा की।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Donald Trump Hand Injury: क्या ट्रंप छिपा रहे हैं कोई गंभीर बीमारी? हाथ की हालत देख लोग हैरान
    4. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleनक्सली संगठन का बड़ा खुलासा: 11 पन्नों की बुकलेट से बड़े हमले की तैयारी का संकेत
    Next Article 13वीं मंजिल पर दिल दहला देने वाली वारदात: महिला के हाथ-पैर बांधकर प्रेशर कुकर और चाकू से हत्या

    Related Posts

    देश - विदेश

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    देश - विदेश

    South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    देश - विदेश

    Bomb Threat: बॉम्बे हाईकोर्ट समेत अदालतों, बैंकों और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई से नागपुर तक अलर्ट

    Latest Posts

    IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स, RR के यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद में जड़ी फिफ्टी

    रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला

    संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज: दो LPG टैंकर जहाज पार कर रहे होर्मुज, अब गैस की नहीं होगी दिक्कत

    53 लाख MT पेट्रोलियम उपलब्ध, अब 41 देशों से कर रहे एनर्जी इंपोर्ट’; लोकसभा में बोले PM मोदी

    रायपुर में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक… जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

    छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता उभरी है, जहाँ औसतन हर दिन 30 महिलाएं और 10-12 नाबालिग लड़कियां लापता हो रही हैं।

    अंबिकापुर के संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत हो गई। इस गंभीर घटना के बाद पार्क को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। ..

    क्रैश कर गईं सोने की कीमतें, 8000 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा गोल्ड

    छत्तीसगढ़ के जेलों में गूंज रही जय माता दी! 2,397 बंदियों ने रखा व्रत, रमजान में 130 ने रखा रोजा

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने पर राजेंद्र शर्मा ‘गुड्डू’ का गौड़ ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.