Close Menu
    What's Hot

    देर रात जंतर-मंतर पर बवाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए

    Room Drying Clothes Side Effects: कमरे में कपड़े सुखाना पड़ सकता है भारी, इन 3 लोगों की सेहत को खतरा

    Railway Recruitment 2026: रेलवे में बंपर भर्ती का ऐलान! जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन और कौन कर सकेगा अप्लाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 60 प्रशिक्षु SI की पोस्टिंग, शहर के अलग-अलग थानों में शुरू होगा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग; देखें पूरी लिस्ट
    Raipur

    रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में 60 प्रशिक्षु SI की पोस्टिंग, शहर के अलग-अलग थानों में शुरू होगा प्रैक्टिकल ट्रेनिंग; देखें पूरी लिस्ट

    News Lead 18By News Lead 18June 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर : राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट को 60 नए उप निरीक्षक (SI) मिले हैं। पुलिस अकादमी से बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इन अधिकारियों को अब जमीनी स्तर पर पुलिसिंग की बारीकियां सीखने के लिए शहर के विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सभी प्रशिक्षु उप निरीक्षक 1 जून से 15 सितंबर 2026 तक फील्ड ट्रेनिंग के तहत विभिन्न पुलिस गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उन्हें थाना संचालन, कानून-व्यवस्था प्रबंधन और अपराध नियंत्रण से जुड़े कार्यों का व्यावहारिक अनुभव दिया जाएगा।

    Iran-US War updates: मिडिल ईस्ट में फिर मंडराया युद्ध का खतरा, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत बंद करने का किया ऐलान…

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु अधिकारियों को बीट पेट्रोलिंग, रात्रि गश्त, संतरी ड्यूटी, सिटी पेट्रोलिंग, मालखाना प्रबंधन, मुल्जिम पेशी, न्यायालयीन कार्य, रिकॉर्ड संधारण और जनसंपर्क से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारियों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही वे अनुभवी थाना प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में काम करेंगे। कमिश्नरेट क्षेत्र के कई प्रमुख थानों को प्रशिक्षण केंद्र बनाया गया है। खम्हारडीह, खमतराई, कबीर नगर, गोलबाजार, मौदहापारा, कोतवाली, सिविल लाइन, टिकरापारा, पंडरी, पुरानी बस्ती, राजेंद्र नगर, डीडी नगर, उरला, तेलीबांधा, आमानाका, आजाद चौक और गंज थानों में सबसे अधिक प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की पदस्थापना की गई है। वहीं गुढ़ियारी, मुजगहन, सरस्वती नगर और देवेंद्र नगर थानों में भी प्रशिक्षण के लिए अधिकारियों को भेजा गया है।

    पहली बार होगा ऐसा… अपने ही घर में मेहमान बनेगी टीम इंडिया, विदेशी टीम करेगी दिल्ली में 3 टी20 की मेजबानी

    पुलिस विभाग का मानना है कि यह फील्ड ट्रेनिंग नए अधिकारियों को वास्तविक परिस्थितियों में काम करने का अनुभव प्रदान करेगी। प्रशिक्षण के दौरान वे अपराध अनुसंधान, शिकायत निवारण, विवेचना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता से संवाद स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को करीब से समझ सकेंगे। अधिकारियों के अनुसार, प्रशिक्षण का यह चरण किसी भी पुलिस अधिकारी के करियर की महत्वपूर्ण कड़ी होता है, क्योंकि इसी दौरान अकादमिक ज्ञान को व्यवहारिक पुलिसिंग से जोड़ा जाता है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद ये अधिकारी विभिन्न जिम्मेदार पदों पर तैनात होकर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIran-US War updates: मिडिल ईस्ट में फिर मंडराया युद्ध का खतरा, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत बंद करने का किया ऐलान…
    Next Article CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक! बारिश के बीच उमस ने बढ़ाई परेशानी, पारा चढ़ने के संकेत

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG New Rule: 1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को पहले जमा करना होगा बिजली बिल

    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Train Alert: 23 से 27 जुलाई तक रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और बदलेगा कई ट्रेनों का रूट

    Bilaspur

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की फटकार: सड़क दुर्घटनाओं पर सरकार से जवाब तलब, जानिए प्रदेश के 10 सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट

    Latest Posts

    देर रात जंतर-मंतर पर बवाल: शांतिपूर्ण प्रदर्शन हिंसा में बदला, पुलिस-छात्र आमने-सामने, आंसू गैस के गोले दागे गए

    Room Drying Clothes Side Effects: कमरे में कपड़े सुखाना पड़ सकता है भारी, इन 3 लोगों की सेहत को खतरा

    Railway Recruitment 2026: रेलवे में बंपर भर्ती का ऐलान! जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन और कौन कर सकेगा अप्लाई

    CG New Rule: 1 अगस्त से नया नियम लागू – छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों को पहले जमा करना होगा बिजली बिल

    वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

    Chhattisgarh Train Alert: 23 से 27 जुलाई तक रेलवे ब्लॉक, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द और बदलेगा कई ट्रेनों का रूट

    Google Play Store के फर्जी ऐप्स से सावधान! लिंक पर क्लिक करते ही लाखों की ठगी, Google India Head पर केस दर्ज

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की फटकार: सड़क दुर्घटनाओं पर सरकार से जवाब तलब, जानिए प्रदेश के 10 सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट

    CJP Protest Update: प्रदर्शन के बीच CJP का बड़ा ऐलान, सरकार से बातचीत को तैयार, न्यूट्रल जगह पर बैठक की मांग

    CG News: पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, कोर्ट ने FIR दर्ज करने के दिए आदेश

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.