Close Menu
    What's Hot

    Raipur ED Raid: रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3-4 ठिकानों पर एक साथ मारी दबिश

    छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA बढ़कर हुआ 60%, अब इतनी बढ़ेगी सैलरी

    CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, अर्नब का असर कमजोर होने के बावजूद कई जगह बारिश के आसार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » PM Awas Yojana: PM आवास योजना में बड़ा बदलाव! अब 2024 तक शहर में रहने वालों को मिलेगा पक्के घर का लाभ
    Raipur

    PM Awas Yojana: PM आवास योजना में बड़ा बदलाव! अब 2024 तक शहर में रहने वालों को मिलेगा पक्के घर का लाभ

    News Lead 18By News Lead 18September 14, 2026Updated:September 14, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरी गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य शासन ने योजना के तहत निवास की वैधता निर्धारित करने वाली कट-ऑफ तिथि में बदलाव किया है। अब 31 अगस्त 2015 की जगह 31 अगस्त 2024 को नई कट-ऑफ तिथि निर्धारित किया गया है।

    इस बदलाव का फायदा उन परिवारों को मिलेगा, जो पिछले वर्षों में शहरी क्षेत्रों में आकर बसे हैं और अब तक निर्धारित पुरानी तिथि के कारण योजना के दायरे से बाहर थे। सरकार के इस फैसले से बड़ी संख्या में पात्र शहरी परिवारों के लिए पक्के आवास का रास्ता खुल सकता है।

    Asia Cup 2026 Final: एशिया कप 2026 फाइनल में भारत-श्रीलंका की भिड़ंत, यहां जानें मैच की पूरी डिटेल और LIVE स्ट्रीमिंग

    9 साल तक बढ़ी निवास की पात्रता अवधि

    पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ तिथि 31 अगस्त 2015 निर्धारित थी। अब इसे बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 कर दिया गया है। यानी करीब नौ वर्षों की अतिरिक्त अवधि में शहरों में निवास करने वाले पात्र परिवार भी योजना के लिए विचार के दायरे में आ सकेंगे।

    नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के अनुसार, तिथि में संशोधन से नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले अधिक पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 का लाभ मिल सकेगा।

    बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय

    राज्य सरकार के मुताबिक यह बदलाव शहरी क्षेत्रों में बढ़ती आबादी, बदलती आवासीय जरूरतों और गरीब तथा निम्न आय वर्ग के परिवारों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। अब अधिक परिवारों का सर्वेक्षण, दस्तावेजों का सत्यापन और पात्रता परीक्षण कर उन्हें योजना में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकेगी।

    ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर; 60 लाख का गांजा बरामद

    किराये और अस्थायी आवास में रहने वालों को भी फायदा

    सरकार के इस फैसले से किराये के मकानों, अस्थायी बस्तियों या पर्याप्त आवास की सुविधा से वंचित पात्र परिवारों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और स्थायी पक्का आवास उपलब्ध कराना है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में लिया गया यह निर्णय शहरी गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि पक्का घर परिवारों को सुरक्षा, स्थायित्व और सम्मान देने के साथ उनके बेहतर भविष्य की नींव भी मजबूत करता है।

    Related posts:

    1. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    2. IIIT रायपुर में एआई से 36 छात्राओं की बनाई अश्लील तस्वीरें, पुलिस ने आरोपी छात्र को बिलासपुर से किया गिरफ्तार
    3. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    4. CG Land Registry: छत्तीसगढ़ में पत्नी के नाम जमीन रजिस्ट्री कराना हुआ सस्ता, मिल रही 50% शुल्क छूट; जानें पूरी जानकारी 
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleरोहित रॉय के बयान पर मचा बवाल! टीवी इंडस्ट्री को बताया ‘डस्टबिन’, मुकेश छाबड़ा ने टेलीविजन एक्टर्स का किया बचाव
    Next Article ISRO Recruitment 2026: 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए भर्ती, जानें आवेदन की तारीख

    Related Posts

    Raipur

    Raipur ED Raid: रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3-4 ठिकानों पर एक साथ मारी दबिश

    Raipur

    छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA बढ़कर हुआ 60%, अब इतनी बढ़ेगी सैलरी

    Raipur

    CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, अर्नब का असर कमजोर होने के बावजूद कई जगह बारिश के आसार

    Latest Posts

    Raipur ED Raid: रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3-4 ठिकानों पर एक साथ मारी दबिश

    छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA बढ़कर हुआ 60%, अब इतनी बढ़ेगी सैलरी

    CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, अर्नब का असर कमजोर होने के बावजूद कई जगह बारिश के आसार

    छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों के लिए निकला विज्ञापन, जानें कब होगी परीक्षा

    CG News: छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश

    1 नवंबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, पार्किंग शुल्क से लेकर बैंक लॉकर और आधार अपडेट तक जानें क्या होगा बदलाव

    KWK 9 में खुला राज! वरुण धवन-जाह्नवी कपूर से क्यों नाराज हो गए थे करण जौहर? सामने आई अनबन की वजह

    Fake Job Offer: ज्यादा सैलरी और बिना इंटरव्यू नौकरी का वादा तो नहीं है स्कैम? ऐसे करें पहचान

    Health Tips: देर रात खाना और आधी रात को स्नैकिंग की आदत बढ़ा सकती है स्ट्रोक का खतरा, जानें कैसे करें बचाव

    CG Farmers News: किसानों को बड़ी सौगात! धान की जगह दूसरी फसल उगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये; जानें नियम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.