Close Menu
    What's Hot

    प्रेमी को बुलाने का अनोखा तरीका! मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    वैभव सूर्यवंशी को U19 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? BCCI के इस नियम ने रोका रास्ता

    छत्तीसगढ़ की जेलों में मनाया गया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिखा अनोखा संगम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » नेपाल बाढ़ त्रासदी: अंबिकापुर के BJP नेता की बेटी लापता, रायपुर-बिलासपुर की दो महिलाओं से भी टूटा संपर्क
    Raipur

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: अंबिकापुर के BJP नेता की बेटी लापता, रायपुर-बिलासपुर की दो महिलाओं से भी टूटा संपर्क

    News Lead 18By News Lead 18August 28, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    अंबिकापुर :  नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ त्रासदी से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच खबर है कि अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की पुत्री डॉ मीना गुप्ता भी इस त्रासदी में लापता हो गई हैं। 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा पूरी करने के बाद 25 अगस्त को दल के साथ नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय में मौजूद थीं, तभी अचानक आई बाढ़ ने तीन मंजिला इमारत को धराशायी कर दिया। इसके बाद से डॉ. मीना सहित उनके दल के लगभग 80 लोग लापता हैं।

    बिलासपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, तेज बारिश में स्कूल बंद रखने के निर्देश

    पढ़िए पूरी खबर

    भाजपा नेता करता राम गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री डॉ मीना गुप्ता वर्तमान में इंग्लैंड के टोरकी में चर्म रोग विशेषज्ञ के पद पर सेवारत हैं। बीते 14 अगस्त को वे दिल्ली पहुंची थीं। एक आध्यात्मिक गुरु के साथ लगभग 80 लोगों का दल दिल्ली से काठमांडू गया था। 23 अगस्त को दल ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर ली थी। 25 अगस्त को दल के सदस्य नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय में औपचारिकता के लिए गए थे, इसी दौरान त्रासदी आ गई।

    बेटी ने पिता को भी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर साथ चलने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर दिल्ली में मुलाकात हो जाने की मंशा से करता राम भी दिल्ली गए थे, लेकिन उससे पहले ही यह घटना घट गई।

    डॉ मीना ने अंबिकापुर से की है पढ़ाई

    बताया जा रहा है कि डॉ मीना गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से हुई है। चिकित्सक बनने के बाद से वे इंग्लैंड में ही निवास कर रही हैं। वे छत्तीसगढ़ की इकलौती कैलाश मानसरोवर यात्री हैं, जो इस त्रासदी में लापता हुई हैं।

    छत्तीसगढ़ की तीन महिला लापता

    बता दें कि डॉ मीना गुप्ता नेपाल के इस त्रासदी में लापता होने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला नहीं है। इस त्रासदी में रायपुर की मोनिका यादव और बिलासपुर की मंजू राय चौधरी भी शामिल हैं।

    मोनिका यादव महादेव घाट, थाना डी.डी. नगर की रहनी वाली है। जानकारी के मुताबिक, मोनिका 22 अगस्त से नेपाल प्रवास पर थीं। नेपाल में बाढ़ की स्थिति के बाद से उनका परिवार से संपर्क टूट गया। इसके बाद उनके परिजनों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

    वही मंजू राय चौधरी (65) बिलासपुर के राजकिशोर नगर की रहने वाली है। मंजू तीर्थयात्रा कराने वाली संस्था के माध्यम से परिचितों के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई थीं। उनसे संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मदद की गुहार लगाई है।

     सरकार ने लोगों से मांगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ सरकार ने अपील की है कि नेपाल में गए या वहां रह रहे प्रदेश के किसी नागरिक के संबंध में यदि किसी व्यक्ति के पास जानकारी हो, तो वह तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराए। आपदा की स्थिति को देखते हुए सरकार ने प्रभावित नागरिकों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

    2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगी 7 ओपन जेल, 50 कैदियों को मिलेगा सुधार और रोजगार का नया मौका

    मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के नागरिकों या उनके परिजनों को किसी तरह की जानकारी अथवा सहायता की जरूरत होने पर राज्य सरकार के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

    टोल फ्री हेल्पलाइन: 1070
    कंट्रोल रूम: 0771-2223471

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
    Next Article छत्तीसगढ़ की जेलों में मनाया गया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिखा अनोखा संगम

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    प्रेमी को बुलाने का अनोखा तरीका! मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    Raipur

    छत्तीसगढ़ की जेलों में मनाया गया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिखा अनोखा संगम

    Raipur

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    Latest Posts

    प्रेमी को बुलाने का अनोखा तरीका! मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग युवती, पुलिस ने सुरक्षित उतारा

    वैभव सूर्यवंशी को U19 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? BCCI के इस नियम ने रोका रास्ता

    छत्तीसगढ़ की जेलों में मनाया गया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिखा अनोखा संगम

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: अंबिकापुर के BJP नेता की बेटी लापता, रायपुर-बिलासपुर की दो महिलाओं से भी टूटा संपर्क

    CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    CG Electricity eKYC: बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर… 1 सितंबर से eKYC शुरू, मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें अपडेट

    बिलासपुर में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, तेज बारिश में स्कूल बंद रखने के निर्देश

    Meta का बड़ा फैसला! Facebook-Instagram इस्तेमाल करने की समय सीमा होगी सिर्फ 2 घंटे; रात में रहेगा बंद

    India Post GDS भर्ती 2026: 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

    H1N1 Swine Flu Prevention: फेस्टिव सीजन में H1N1 से कैसे रहें सुरक्षित? डॉक्टर ने बताए बचाव के 4 जरूरी तरीके

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.