Close Menu
    What's Hot

    IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कल सुबह कितने बजे होगा शुरू? जानें मैच की सही टाइमिंग

    CG News: चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग

    आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर; भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » मिशन अमृत 2.0: सचिव बसवराजु ने कार्यों में देरी पर जताई नाराज़गी, बारिश से पहले परियोजनाएं पूर्ण करने के निर्देश
    Raipur

    मिशन अमृत 2.0: सचिव बसवराजु ने कार्यों में देरी पर जताई नाराज़गी, बारिश से पहले परियोजनाएं पूर्ण करने के निर्देश

    News Lead18By News Lead18April 8, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    मिशन अमृत 2.0 की धीमी प्रगति पर सचिव बसवराजु एस. ने जताई नाराज़गी, अधूरे कार्यों को बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ – नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने मिशन अमृत 2.0 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कार्यों में हो रही देरी और लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अधूरे कार्यों को आगामी बारिश से पहले हर हाल में पूरा किया जाए।

    बैठक में मिशन अमृत 2.0 के नोडल अधिकारी, अभियंता, प्रोजेक्ट डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट कंसल्टेंट्स (PDMC), उनके डिप्टी टीम लीडर्स, असिस्टेंट कंस्ट्रक्शन मैनेजर्स तथा चयनित निर्माण एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

    सचिव डॉ. बसवराजु ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मिशन अमृत 2.0 के कार्यों की नियमित समीक्षा करें और फील्ड विजिट कर प्रगति व गुणवत्ता की स्थिति की खुद निगरानी करें।

    इसके साथ ही, अगली समीक्षा बैठक में कार्यों की भौतिक प्रगति और समयबद्ध योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

    गौरतलब है कि मिशन अमृत 2.0 के तहत प्रदेश के 36 नगरीय निकायों में पेयजल परियोजनाएं संचालित हो रही हैं, जिनमें से 29 परियोजनाओं के लिए कार्यादेश जारी किए जा चुके हैं।

    डॉ. बसवराजु ने स्पष्ट किया कि सरकार इन योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Related posts:

    1. छत्तीसगढ़ भाजपा में अनुशासनहीनता पर कार्रवाई, बागी नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित
    2. रायपुर जिला पंचायत चुनाव स्थगन पर हंगामा, विनोद तिवारी ने बताया लोकतंत्र की हत्या
    3. छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से सस्ती होगी शराब, नई आबकारी नीति के तहत दरों में कटौती
    4. विकसित पोल्ट्री – विकसित छत्तीसगढ़’: रायपुर में पोल्ट्री उद्योग की ऐतिहासिक पहल
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़: मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, सीएम बोले– ‘बस इंतज़ार कीजिए
    Next Article वक्फ संशोधन अधिनियम पर कानूनी चुनौती से पहले केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की कैविएट, 15 याचिकाओं पर 15 अप्रैल को सुनवाई संभावित

    Related Posts

    Raipur

    आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर; भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Raipur

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान में छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी

    Raipur

    छत्तीसगढ़ के छह शहरों में लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर, पेंशनधारकों को मिलेगी सुविधा

    Latest Posts

    IND vs NZ 1st ODI: भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कल सुबह कितने बजे होगा शुरू? जानें मैच की सही टाइमिंग

    CG News: चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए यात्रियों ने लगाई छलांग

    आंध्र तट से टकराया चक्रवात मुरासु, छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर; भारी बारिश का अलर्ट जारी

    वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान में छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस की सक्रिय भागीदारी

    ONGC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 10वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट युवा ऐसे करें अप्लाई

    छत्तीसगढ़ के छह शहरों में लगेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र शिविर, पेंशनधारकों को मिलेगी सुविधा

    छत्तीसगढ़ में मजदूरी संहिता नियम-2026 लागू, काम के घंटे से लेकर साप्ताहिक अवकाश तक के नियम हुए स्पष्ट

    छत्तीसगढ़ में 62 हजार 500 कर्मचारियों के ट्रांसफर पर लगी रोक, सरकार ने जारी किया आदेश; जानें वजह

    Train Ticket Refund Rules: ट्रेन निरस्त हुई या घंटों लेट है? जानिए कब और कैसे मिलेगा टिकट का 100% रिफंड

    सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर? जानिए ठंड और हाई BP के बीच क्या है कनेक्शन

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.