Mahtari Vandana Yojana : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है। सितंबर महीने की किस्त सरकार पहले ही लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 25 अगस्त को योजना की 31वीं किस्त जारी की थी। रक्षाबंधन से पहले जारी की गई इस राशि का लाभ प्रदेश की लाखों पात्र महिलाओं को मिला।
महतारी वंदन योजना की सितंबर महीने की किस्त पहले ही जारी हो जाने के कारण अब सितंबर में दूसरी बार ₹1000 की राशि आने की उम्मीद नहीं है। जिन महिलाओं के मोबाइल पर बैंक खाते में राशि जमा होने का मैसेज आ चुका है, उन्हें किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार ने सितंबर की निर्धारित किस्त समय से पहले ही ट्रांसफर कर दी थी।
67 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिला लाभ
सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक 31वीं किस्त का लाभ प्रदेश की 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं को मिला। पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में राशि DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से भेजी गई। ऐसे में जिन महिलाओं को सितंबर की किस्त मिल चुकी है, उन्हें इस महीने फिर से भुगतान का इंतजार नहीं करना होगा ,
बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट! PhonePe ने शुरू की नई सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल
अब अक्टूबर की किस्त का इंतजार
सितंबर की किस्त पहले ही मिलने के बाद अब लाभार्थी महिलाओं को अगली यानी अक्टूबर महीने की किस्त का इंतजार करना होगा। सामान्य तौर पर योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। इसलिए जिन महिलाओं को सितंबर की राशि मिल चुकी है, उनके लिए अगला भुगतान अक्टूबर में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
