Close Menu
    What's Hot

    IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट बुक होगा तत्काल टिकट, पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

    Rainy Season Mood Swings: बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

    Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » LPG Price Hike : गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 1 अक्टूबर से उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे
    छत्तीसगढ़

    LPG Price Hike : गैस सिलेंडर हुआ महंगा, 1 अक्टूबर से उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

    News Lead 18By News Lead 18October 1, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर/दिल्ली : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बुधवार, 1 अक्तूबर 2025 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये का इजाफा किया गया है, जो अब आज से 1580 रुपये की जगह 1595 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में यही सिलेंडर 16 रुपये महंगा होकर अब 1700 रुपये में उपलब्ध है।

    Vishnudeo Sai Cabinet: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

    मुंबई-चेन्नई में कितने में मिल रहा सिलेंडर

    19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत मुंबई में भी 16 रुपये बढ़कर 1547 रुपये हो गई है, जबकि चेन्नई में यही सिलेंडर 16 रुपये महंगा हो गया है और यह 1 अक्तूबर से 1754 रुपये में मिल रहा है।

    कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत के साथ महानगरों में नई कीमत।

    घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

    14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौजूदा कीमतों पर नजर डालें तो यह सिलेंडर दिल्ली में ₹853.00, कोलकाता में ₹879.00, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई में ₹868.50 में मिल रहा है।

    CG News: गांव में युवक की संदिग्ध मौत, कुएं से बरामद हुआ शव; पुलिस जांच जारी

    1 अक्टूबर से एटीएफ की कीमत भी बढ़ी

    तेल मार्केटिंग कंपनियों ने अक्टूबर महीने के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल या एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे इसकी कीमत औसतन 3,052.5 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़ गई है।घरेलू एयरलाइंस कंपनियों के लिए एटीएफ की कीमत दिल्ली में 93,766.02 प्रति किलोलीटर है। इसी तरह, मुंबई में 87,714.39 रुपये प्रति किलोलीटर है। कोलकाता में 96,816.58 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 97,302.14 रुपये प्रति किलोलीटर है। यहां बता दें, 1 किलोलीटर एटीएफ 1000 लीटर के बराबर होता है।

    एटीएफ की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए एक बढ़ती चिंता का विषय है, क्योंकि ईंधन आमतौर पर किसी एयरलाइन के कुल परिचालन व्यय का लगभग 30% से 40% होता है। गौर करने वाली बात यह है कि ये बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब एयरलाइंस आगामी छुट्टियों के दौरान यात्रा की मांग में वृद्धि की तैयारी कर रही थीं।

    Related posts:

    1. छत्तीसगढ़ बजट 2025: कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र को मिली नई राह
    2. PM Modi का आज बस्तर, हिमाचल और पंजाब दौरा, बाढ़ प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात
    3. रेलवे ने ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में किया बड़ा बदलाव, यात्रियों को अब मिलेगी और तेज़ व आसान सुविधा
    4. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleVishnudeo Sai Cabinet: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article 1 अक्टूबर से लागू: डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट दरों में किया बदलाव, 50 ग्राम तक का पत्र अब मात्र 47 रुपए में भेजें

    Related Posts

    देश - विदेश

    IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट बुक होगा तत्काल टिकट, पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

    Raipur

    CG Govt Jobs New Rules: सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    छत्तीसगढ़

    CG News: सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

    Latest Posts

    IRCTC की नई बीटा वेबसाइट से फटाफट बुक होगा तत्काल टिकट, पहले कर लें ये 2 जरूरी काम

    Rainy Season Mood Swings: बरसात में सुस्ती और आलस से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 आसान बदलाव, मिलेगी नई ऊर्जा

    Ohh My Dog Screening: रवीना टंडन पर अचानक झपटा डॉगी, एक्ट्रेस ने बिना घबराए ऐसे किया हालात को कंट्रोल

    CG Govt Jobs New Rules: सरकारी भर्तियों को लेकर बड़ा बदलाव, अब हर साल अगस्त में जारी होगा भर्ती परीक्षा कैलेंडर

    Rohit Sharma Virat Kohli: ODI वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट के खेलने पर शिखर धवन का बड़ा बयान, बोले- दोनों टीम को जिताने में मदद करेंगे

    CG News: सांप के काटने के बाद गले में लपेटकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, पहचान कराने उठाया बड़ा जोखिम

    बारिश के पानी से घर, फसल या सामान हुआ खराब? जानें कब मिलेगा मुआवजा और कितनी मिलेगी राहत

    CG Power Company Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों में 1235 पदों पर भर्ती, AE से DEO तक कई वैकेंसी

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    LPG Cylinder Home Delivery: छत्तीसगढ़ में LPG उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! बुकिंग के महज 3 घंटे में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर; जानें कैसे

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.