Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर अस्थिर होने जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दिखेगा असर

    अग्निवीर भर्ती में युवाओं को राहत, आवेदन की तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल की गई

    छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए नई सुविधा, वेतन के आधार पर तुरंत मिलेगा लोन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » जग्गी हत्याकांड: फिर ताजा हुआ 23 साल पुराना ‘सियासी जख्म’, छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल
    छत्तीसगढ़

    जग्गी हत्याकांड: फिर ताजा हुआ 23 साल पुराना ‘सियासी जख्म’, छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल

    News Lead18By News Lead18April 3, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर: प्रदेश की राजनीति को झकझोर देने वाले बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है। हाईकोर्ट ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में अमित जोगी को दोषी ठहराते हुए अहम फैसला सुनाया है। इस निर्णय के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जहां अमित जोगी ने इस फैसले को अन्याय बताया है, वहीं पीड़ित परिवार ने इसे वर्षों के संघर्ष का परिणाम माना है।

    2003 में हुई थी सनसनीखेज हत्या

    ज्ञात हो कि एनसीपी के तत्कालीन कोषाध्यक्ष रामअवतार जग्गी की हत्या ने उस समय की अजीत जोगी सरकार को हिला दिया था। यह घटना 4 जून 2003 की रात करीब 11 बजे की है, जब जग्गी अपनी कार से घर लौट रहे थे। मौदहापारा थाने के सामने अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल जग्गी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    जांच और ट्रायल की लंबी प्रक्रिया

    इस हत्याकांड को राजनीतिक साजिश मानते हुए जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने लगातार न्याय की मांग की। दिसंबर 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को भी इस घटना से जोड़कर देखा गया। मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई, जिसमें तत्कालीन थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारियों पर साक्ष्य मिटाने के आरोप सही पाए गए।

    वर्ष 2007 में विशेष अदालत ने इस मामले में 28 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इनमें तीन पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। हालांकि, उस समय साक्ष्यों के अभाव में अमित जोगी को बरी कर दिया गया था।

    दोषियों की सूची

    ट्रायल कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए गए आरोपियों में पूर्व मेयर एजाज ढेबर, याहया ढेबर, सूर्यकांत तिवारी, शूटर चिमन सिंह सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। इसके अलावा तत्कालीन थाना प्रभारी वीके पांडेय, सीएसपी राकेश चंद्र त्रिवेदी, अमरीक सिंह गिल, फिरोज सिद्दीकी, अवनीश सिंह लल्लन, अभय गोयल, सुनील गुप्ता, राजू भदौरिया, अनिल पचौरी, रविंद्र सिंह, रवि सिंह, लल्ला भदौरिया, धर्मेंद्र, सत्येंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह राठौर, संजय सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, विक्रम शर्मा (मृत), जबवंत और विश्वनाथ राजभर शामिल हैं। दो आरोपी विक्रम शर्मा उर्फ बल्टू पाठक (मृत) और सुरेंद्र सिंह सरकारी गवाह बन गए थे।

    राजनीतिक बयानबाजी तेज

    फैसले के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस के प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पार्टी भी निष्पक्ष जांच चाहती थी, इसलिए यूपीए सरकार के दौरान अमित जोगी की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं भाजपा के प्रवक्ता दाऊ अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

     

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है
    Next Article छत्तीसगढ़ के लाखों श्रमिकों को फायदा: DA और सैलरी दरों में वृद्धि… नई वेतन दरें लागू

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर अस्थिर होने जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दिखेगा असर

    छत्तीसगढ़

    अग्निवीर भर्ती में युवाओं को राहत, आवेदन की तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल की गई

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए नई सुविधा, वेतन के आधार पर तुरंत मिलेगा लोन

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर अस्थिर होने जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दिखेगा असर

    अग्निवीर भर्ती में युवाओं को राहत, आवेदन की तारीख बढ़ाकर 10 अप्रैल की गई

    छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए नई सुविधा, वेतन के आधार पर तुरंत मिलेगा लोन

    छत्तीसगढ़ के लाखों श्रमिकों को फायदा: DA और सैलरी दरों में वृद्धि… नई वेतन दरें लागू

    जग्गी हत्याकांड: फिर ताजा हुआ 23 साल पुराना ‘सियासी जख्म’, छत्तीसगढ़ की सियासत में हलचल

    छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है

    छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान नियम, 2026 का प्रारूप तैयार किया है

    हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग

    छत्तीसगढ़ में चिकित्सा के नए युग की शुरुआत: श्री वेंकटेश हॉस्पिटल रायपुर में ILD क्लिनिक और लंग ट्रांसप्लांट विभाग की OPD का शुभारंभ

    राष्ट्रीय मछुआरा संघ प्रदेश अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल व टीम ने साध्वी निरंजन ज्योति से की सौजन्य मुलाकात

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.