IRCTC Recruitment 2026: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर (Hospitality Monitor) और टूरिज्म मॉनीटर (Tourism Monitor) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती दक्षिण मध्य जोन (SCZ) के लिए संविदा के आधार पर की जाएगी। खास बात यह है कि योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के बजाय सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
CG Transfer News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई जिलों में बदले गए CMHO, आदेश जारी
कौन कर सकता है आवेदन?
हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर पद के लिए उम्मीदवार के पास होटल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी या संबंधित क्षेत्र में 3 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है।
वहीं, टूरिज्म मॉनीटर पद के लिए पर्यटन विषय में 3 वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ ट्रैवल एंड टूरिज्म में 1 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। ट्रैवल एंड टूरिज्म में 2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे। संबंधित पद के लिए टूर ऑपरेशन या ट्रैवल एजेंसी में आवश्यक अनुभव भी निर्धारित किया गया है।
कितनी मिलेगी सैलरी?
IRCTC भर्ती में हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर पद पर चयनित उम्मीदवार को 30,000 रुपये प्रतिमाह पारिश्रमिक मिलेगा। वहीं टूरिज्म मॉनीटर पद के लिए योग्यता के आधार पर 30,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह तक पारिश्रमिक दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त नियमों के अनुसार अन्य लागू भत्ते भी मिलेंगे। हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर को ट्रेन में ड्यूटी के दौरान दैनिक भत्ता, बाहर रात्रि प्रवास की स्थिति में आवास शुल्क और राष्ट्रीय अवकाश के दिन ड्यूटी करने पर निर्धारित भत्ता भी मिलेगा।
कब और कहां होगा इंटरव्यू?
हॉस्पिटैलिटी मॉनीटर पद के लिए साक्षात्कार दो स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। पहला इंटरव्यू 5 अक्टूबर 2026 को इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (IHM), वीएसएस नगर, भुवनेश्वर में होगा। इसके बाद 8 अक्टूबर 2026 को IHM, विद्या नगर, हैदराबाद में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
दोनों स्थानों पर इंटरव्यू का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है।
वहीं टूरिज्म मॉनीटर पद के लिए इंटरव्यू 6 अक्टूबर 2026 को IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालय, प्रेस स्क्वायर, भुवनेश्वर में होगा। इसके बाद 9 अक्टूबर 2026 को IRCTC कार्यालय, ऑक्सफोर्ड प्लाजा, सरोजिनी देवी रोड, सिकंदराबाद में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
इन दोनों दिनों भी इंटरव्यू का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक रहेगा।
छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा करवट! कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के आसार, जानें मौसम विभाग का अपडेट
उम्मीदवारों के लिए जरूरी बात
उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होने से पहले भर्ती अधिसूचना में दिए गए पद, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी सभी शर्तों को ध्यान से देख लेना चाहिए। यह नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी और चयन सीधे साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
