Close Menu
    What's Hot

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » IND vs SA रायपुर ODI: 50 हजार दर्शकों के लिए JIO-BSNL ने बढ़ाया नेटवर्क, स्टेडियम में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी तैयार
    Raipur

    IND vs SA रायपुर ODI: 50 हजार दर्शकों के लिए JIO-BSNL ने बढ़ाया नेटवर्क, स्टेडियम में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी तैयार

    News Lead 18By News Lead 18November 29, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    IND vs SA रायपुर ODI: नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन दिसंबर को भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा डे-नाइट वन डे मैच खेला जाएगा. यहां मैच देखने आने वाले लगभग 50 हजार दर्शकों के मोबाइल पर बेहतर नेटवर्क देने के लिए BSNL के साथ ही रिलायंस JIO ने अस्थायी टॉवर पर अपना काम शुरू कर दिया है. स्टेडियम के मीडिया बॉक्स, वीआईपी और पैवेलियन के साथ ड्रेसिंग रुम में बीएसएनएल ने तगड़ा नेटवर्क तैयार कर रखा है, इसके चलते यहां वाईफाई कनेक्टिविटी में दिक्कत नहीं आएगी.

    DG-IG Conference : दूसरे दिन का सत्र शुरू, पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में 12 घंटे की मैराथन बैठक

    इसके अलावा बीएसएनएल स्टेडियम के आसपास 500 मीटर के दायरे में लगे हाईपावर एंटिना के रेंज बढ़ाने की कवायद में जुटा हुआ है. बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि स्टेडियम के पास सत्यसांई अस्पताल के ठीक बाजू में उनका हाईपावर एंटिना लगा हुआ है. वहीं स्टेडियम के सामने एंट्री गेट के बाजू में भी एक एंटिना काम कर रहा है. तीसरा एंटिना रेलवे पटरी की ओर से लगा है. उन्होंने कहा कि इन तीनों एंटिना की फ्रीक्वेंसी मैच वाले दिन बढ़ा दी जाएगी, इससे बीएसएनएल सिम यूजर्स को नेटवर्किंग की दिक्कत नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि मैच के दौरान लगभग 50 हजार यूजर्स यदि एक साथ मोबाइल कनेक्टिविटी चाहेंगे तो किसी भी कंपनी के लिए यह संभव नहीं होता.

    इधर JIO की टीम ने भी यहां बेहतर नेटवर्क पर काम शुरू कर दिया है. बताया गया कि उनका एक स्थायी टॉवर पहले से ही है, उसकी फ्रिक्वेंसी बढ़ाकर दो और अस्थायी टॉवर यहां लगा रहे हैं, इसके लिए अधिकृत अथॉरिटी से अनुमति ली गई है.

    CG Congress Jila Adhyaksha List: छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, AICC ने जिला कांग्रेस कमेटियों के 41 नए अध्यक्षों की सूची जारी की

    ब्रॉडकास्ट की पूरी जिम्मेदारी BSNL ने ली

    स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय प्रसारण आदि के लिए ब्रॉडकास्ट के लिए बीएसएनएल ने फाइबर ऑप्टिक की लाइन बिछा रखी है. छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पदाधिकारी जीएस मूर्ति जो बीएसएनएल से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके मुताबिक अंडरग्राउंड केबल की लीज लाइन डालकर बीएसएनएल ने पुख्ता व्यवस्था कर रखी है, इसलिए प्रसारण व्यवस्था में दिक्कत नहीं आएगी. क्योंकि यह लाइन केवल इसी उपयोग के लिए डाली गई है. इसके अलावा गुणवत्ता के साथ प्रसारण के लिए अधिक बैंडविड्थ की आवश्यकता होती है. इसलिए BSNL की फाइबर लाइन का उपयोग यहां किया गया है.

    स्पाइडर कैमरे के साथ लगेंगे 65 कैमरे

    भारत व दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय मैच को कवर करने के लिए बीसीसीआई की अधिकृत 50 एक्सपर्ट की ब्रॉडकॉस्टिंग टीम इसी सप्ताह रायपुर पहुंच जाएगी. इसके पहले निरीक्षण दल ने यहां स्पाइडर कैमरे की सिफारिश कर दी है. हाई रेंज का यह कैमरा स्टेडियम में मैदान के ठीक बीच में केबल के सहारे लगेगा. इसी के साथ स्टेडियम के चारों और दर्शकदीर्घा और अलग-अलग एंगल से कवरेज के लिए तकरीबन 65 कैमरे यहां मैच के दो दिन पहले यानि की 30 नवंबर तक लग जाएंगे.

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleDG-IG Conference : दूसरे दिन का सत्र शुरू, पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में 12 घंटे की मैराथन बैठक
    Next Article Weather Update in CG: रायपुर-अंबिकापुर में 10 साल का ठंड का रिकॉर्ड टूटा, सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    छत्तीसगढ़

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    छत्तीसगढ़

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Latest Posts

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.