Close Menu
    What's Hot

    CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

    CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

    Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » ILS हॉस्पिटल्स ने एक वर्ष सफलतापूर्वक उपचार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
    छत्तीसगढ़

    ILS हॉस्पिटल्स ने एक वर्ष सफलतापूर्वक उपचार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

    News Lead18By News Lead18May 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर     ILS हॉस्पिटल्स रायपुर ने अपने संचालन के पहले वर्ष में 20,000 से अधिक मरीजों का सफलतापूर्वक उपचार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान अस्पताल ने क्षेत्र के मरीजों के बीच मजबूत “Trust & Faith” स्थापित किया है।
    अस्पताल द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, एक वर्ष में 2,200 से अधिक डायलिसिस, 800+ कैथ लैब एवं कार्डियक प्रक्रियाएं, 450+ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी प्रक्रियाएं, 10 किडनी ट्रांसप्लांट, 500 से अधिक सर्जरी तथा 7,100 से अधिक रेडियोलॉजी एवं डायग्नोस्टिक प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक की गई हैं।
    ये उपलब्धियां अस्पताल की अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुभवी चिकित्सकों, मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण और समुदाय के बढ़ते विश्वास को दर्शाती हैं।
    ILS हॉस्पिटल्स की स्थापना वर्ष 2000 में प्रसिद्ध लैप्रोस्कोपिक एवं बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. ओम तांतिया द्वारा मात्र 8 बेड से की गई थी। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में आज यह समूह देश के प्रमुख मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थकेयर संस्थानों में शामिल हो चुका है, जो 800 से अधिक बेड के साथ सेवाएं प्रदान कर रहा है। समूह आधुनिक चिकित्सा सेवाओं, अत्याधुनिक तकनीक, नैतिक चिकित्सा पद्धतियों और मरीज-केंद्रित देखभाल के लिए जाना जाता है।
    इस अवसर पर ILS हॉस्पिटल्स समूह के ग्रुप COO, डॉ. विशाल गोयल ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से समूह उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं और उच्च गुणवत्ता वाले उपचार के लिए जाना जाता रहा है। उन्होंने बताया कि ILS हॉस्पिटल्स रायपुर, समूह का पांचवां अस्पताल है, जिसने छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने यह भी कहा कि समूह का उद्देश्य हर मरीज को उन्नत उपचार, आधुनिक तकनीक और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
    ILS हॉस्पिटल्स रायपुर के COO, डॉ. सौरभ चोर्डिया ने कहा कि अस्पताल उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, जहां मरीज संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अस्पताल के समर्पित डॉक्टरों, कुशल नर्सिंग स्टाफ, प्रशिक्षित पैरामेडिकल टीम और सभी कर्मचारियों को दिया।
    ILS हॉस्पिटल्स रायपुर आने वाले समय में भी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए मरीजों के विश्वास और भरोसे को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
    OPD केयर कार्ड का शुभारंभ
    एक वर्ष की सफल पूर्णता के अवसर पर ILS हॉस्पिटल्स रायपुर ने “OPD केयर कार्ड” लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहल आम जनता के लिए किफायती, सुलभ और समुदाय-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
    यह लंबे समय से चिंता का विषय रहा है कि OPD सेवाएं अधिकांश बीमा योजनाओं में शामिल नहीं होती हैं, जिससे मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। OPD केयर कार्ड इस अंतर को पाटने का प्रयास है, जिसके माध्यम से रियायती दरों पर OPD सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें।
    यह पहल अस्पताल की मरीज-केंद्रित सोच और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के उसके संकल्प को दर्शाती है।

    Related posts:

    1. CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना
    2. रायपुर नगर निगम: आठ महीने से जारी नेता प्रतिपक्ष का विवाद मंगलवार को होगा खत्म
    3. भीषण सड़क हादसा: CG में बस पलटी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, 6 यात्री घायल
    4. CG News: कोरबा में नक्सली रामा इच्छा गिरफ्तार, SECL खदान में मजदूरी कर रहा था संगठन को समर्थन
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleक्रूज हादसा : पर्यटन विभाग के दो और कर्मचारियों से पूछताछ, अब तक 67 के बयान दर्ज
    Next Article बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

    Related Posts

    Raipur

    CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

    Raipur

    CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

    Raipur

    Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

    Latest Posts

    CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

    CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

    Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

    LPG New Rules October 2026: LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, सब्सिडी और e-KYC को लेकर जानें पूरी जानकारी

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    CG Govt Schools: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, साइंस-गणित की होंगी ऑनलाइन लाइव क्लास 

    B.Ed-D.El.Ed द्वितीय चरण की काउंसलिंग को लेकर बड़ा अपडेट, रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख बढ़ी; जानें नई डेडलाइन

    ChatGPT से बनवाई 80s वाली ट्रेंडिंग फोटो तो हो जाएं सावधान! इंटरनेट पर लीक हुईं तस्वीरें, OpenAI ने खुद मानी बात

    क्या गुस्से में सचमुच फट सकती है सिर की नस? जानिए अचानक तनाव से दिमाग पर क्या पड़ता है असर

    Women Open Jail: इस जिले में खुली छत्तीसगढ़ की पहली महिला ओपन जेल, सिलाई-ब्यूटी पार्लर से महिलाओं को मिलेगा रोजगार 

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.