Close Menu
    What's Hot

    Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

    CG News: चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

    आसमान में बड़ा झटका! 17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » IGKV Paper Leak: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
    Raipur

    IGKV Paper Leak: कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, प्रोफेसर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

    News Lead 18By News Lead 18August 22, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    IGKV Paper Leak: रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी विषय के पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग के प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की जांच में पेपर लीक मामले में इनकी संलिप्तता पाई गई है. दरअसल, 20 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी 28 कृषि महाविद्यालयों में B.Sc. कृषि द्वितीय वर्ष, द्वितीय सेमेस्टर के AGCH-221 (कीटशास्त्र) विषय की परीक्षा होनी थी. परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले सुबह 8:41 बजे कवर्धा कृषि महाविद्यालय के ई-मेल पर प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिली. इसके बाद करीब 8:54 बजे संबंधित अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गई.

    Chhattisgarh News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

    छात्रों और छात्र प्रतिनिधियों ने भी WhatsApp के जरिए प्रश्नपत्र के कुछ प्रश्नों के कंटेंट वायरल होने की सूचना विश्वविद्यालय को दी. जांच में प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित होने की पुष्टि हुई. इसके बाद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं स्नातक परीक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की शिकायत पर तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज किया गया. जांच के दौरान पुलिस को दुर्ग निवासी अनुज मिंज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली. टीम ने दुर्ग पहुंचकर उसे पकड़ा और पूछताछ शुरू की. इसके बाद कबीरधाम, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और आसपास के जिलों में अलग-अलग टीमें भेजी गईं. पुलिस के मुताबिक, करीब 36 घंटे की लगातार जांच के बाद पेपर लीक के स्रोत और आरोपियों की पहचान कर ली गई.

    पुलिस के अनुसार, इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी योगेश सोनकेसरिया है, जो वर्ष 2019 से भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है. पिछले करीब एक साल से वह अपने कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने और आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र प्राप्त कर उन्हें कॉलेज ले जाने का काम कर रहा था. 17 अगस्त को वह उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए जोरा स्थित कृषि महाविद्यालय, रायपुर पहुंचा था. वहां से उसने आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र प्राप्त किए और सभी प्रश्नपत्रों के लिफाफे कॉलेज ले गया. हालांकि 20 अगस्त को होने वाले AGCH-221 के प्रश्नपत्र वाला लिफाफा वह अपने घर ले गया.

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घर पर लिफाफे के साथ छेड़छाड़ की. उसने सुई और नुकीले उपकरण की मदद से लिफाफे में छोटा सा छेद किया और मोबाइल कैमरा अंदर डालकर प्रश्नपत्र की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली. इसके बाद प्रश्नपत्र की सामग्री की नकल तैयार की गई. पुलिस के अनुसार, योगेश सोनकेसरिया ने प्रश्नपत्र की सामग्री अपने कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अजय नायक और दो अन्य छात्रों को कुल 11 हजार रुपये में बेच दी. इसके बाद अजय नायक ने प्रश्नपत्र त्रिदेव पटेल, नितिन पाण्डेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू तक पहुंचाया. इसी नेटवर्क के जरिए परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

    पुलिस ने मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 11 हजार रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस, केबल तार, मोबाइल कनेक्टर, सुई, सुजा, कॉपी और फेविकोल बरामद किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त 2 अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पेपर लीक में शामिल अन्य लोगों और उनकी भूमिका के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मुख्य आरोपी योगेश सोनकेसरिया (38) निवासी सिवनी (मध्यप्रदेश), अजय नायक (20) निवासी बलौदाबाजार, त्रिदेव पटेल (22) निवासी महासमुंद, नितिन पाण्डेय (22) निवासी बस्तर, अनुज मिंज (22) निवासी जशपुर और आदित्य साहू (20) निवासी बालोद शामिल हैं.

    बारिश के लिए रहें तैयार! छत्तीसगढ़ में अगले एक सप्ताह तक मानसून दिखाएगा असर

    जानिए क्या है पूरा मामला

    दरअसल,  इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की बीएससी एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा 20 अगस्त को आयोजित की गई थी. प्रदेश के 27 कृषि महाविद्यालयों के लगभग 1,200 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित होने की शिकायत सामने आई थी. मामले की गंभीरता और परीक्षा की निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी है. निरस्त परीक्षा सितंबर के प्रथम सप्ताह में पुनः आयोजित की जाएगी.

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleChhattisgarh News: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे का फैसला, इन दो एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच
    Next Article Gautam Gambhir: व्यूज़-लाइक्स नहीं, ट्रॉफी है लक्ष्य! टेस्ट टीम की आलोचना पर गौतम गंभीर का करारा जवाब

    Related Posts

    Raipur

    Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

    छत्तीसगढ़

    CG News: चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

    Raipur

    CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    Latest Posts

    Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा खुलासा! शेफाली बग्गा ने ED को लौटाए इतने करोड़

    CG News: चोरी के शक में महिलाओं की पिटाई, भीड़ ने लात-घूंसों से पीटा; वीडियो वायरल

    आसमान में बड़ा झटका! 17 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, 150 यात्री थे सवार

    CG Cabinet Meeting: 11 अक्टूबर को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

    नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, 75 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा; बॉलीवुड में शोक की लहर

    SIR में छूट गया नाम? छत्तीसगढ़ के 19 लाख वोटरों की अब घर-घर होगी तलाश, एक महीने चलेगा अभियान

    Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर फिर गूंजेगी किलकारी, नन्हे जूते दिखाकर दी खुशखबरी

    Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं-12वीं पास के लिए 365 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की आखिरी तारीख

    फोन का बॉक्स संभालकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए कहां पड़ता है काम, फेंकने का सही तरीका

    ज्यादा मीठा खाने से लिवर पर पड़ता है असर? क्या चीनी से आती है लिवर में सूजन, डॉक्टर से जानें

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.