Close Menu
    What's Hot

    CJP Protest: टाइफाइड की चपेट में आए अभिजीत दीपके, वीडियो शेयर कर बताया अब कैसी है तबीयत

    CJP आंदोलन में लाठीचार्ज विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी किए VIDEO, 20 जुलाई की हिंसा की तस्वीरें आईं सामने

    Sonam Wangchuk: ‘क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?’ सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब, VIDEO जारी कर कही बड़ी बात

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » भीषण विमान हादसा: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ प्लेन, पायलट और को-पायलट की मौत
    देश - विदेश

    भीषण विमान हादसा: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान क्रैश हुआ प्लेन, पायलट और को-पायलट की मौत

    News Lead 18By News Lead 18June 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Plane Crash In Dominica Republic: डोमिनिका रिपब्लिक में भीषण विमान हादसा हुआ है। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान यहां एक प्लेन क्रैश हो गया। क्रैश होते ही प्लेन में धमाके के साथ आग लग गई। इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान प्राइवेट विमान क्रैश हुआ। यह भीषण हादसा डोमिनिका रिपब्लिक के हासा ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ। हादसे के बाद विमान आग का गोला बन गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। अमेरिकन रजिस्टर्ड प्राइवेट जेट गल्फस्ट्रीम G200, प्यूर्टो रिको से टेक्सास जा रहा था। टेकऑफ के तुरंत बाद इंजन फेलियर या हाइड्रॉलिक समस्या रिपोर्ट हुई। क्रू ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन विमान हार्ड लैंडिंग के बाद घास में फिसला और आग के गोले में बदल गया। हादसे में दो क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। मृतकों की पहचान एरिक जेवियर डियागो और रूडी गजल के रूप में हुई है, दोनों पायलट थे।

    IND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? पाकिस्तानी ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा

    Update a private jet has crashed while attempting an emergency landing at the La Ramona International Airport in the 🇩🇴Dominican Republic.

    This is the private jet registration number (#N318JF) GALX, emergency crews are responding to the scene. No word on casualties or injuries… pic.twitter.com/uq5Y9PMnkV

    — PRODUCCIONES 100DEGREES (@100degreesp) June 7, 2026

    बाल-बाल बचे मेजर लीग बेसबॉल के स्टार खिलाड़ी

    हादसे का शिकार हुआ प्राइवेट जेट खाली था, उसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था। पूर्व मेजर लीग बेसबॉल प्लेयर यादियर मोलिना ने बताया कि यह फ्लाइट उन्हें और उनके परिवार को पिक करने वाली थी, लेकिन सौभाग्य से वे उसमें नहीं थे। डोमिनिकन अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

    कैसे हुआ हादसा?

    प्यूर्टो रिको की कंपनी ऐबोनिटो एविएशन से संचालित प्राइवेट जेट ने ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी। यह प्लेन यादियर मोलिना, उनके परिवार और दोस्तों को लेने जा रहा था। टेकऑफ के बाद कुछ मिनट बाद लगभग 16 नॉटिकल मील दूर तकनीकी खराबी रिपोर्ट हुई। इंजन फेलियर या हाइड्रोलिक समस्या के बारे में पायलट को पता चला। उन्होंने इमरजेंसी रिटर्न किया और रनवे 29 पर लैंडिंग की कोशिश की। हार्ड लैंडिंग के बाद विमान रनवे से घास में फिसला, फिर आग लग गई और चंद मिनट में पूरा विमान जलकर खाक हो गया।

    एविएशन अथॉरिटी ने शुरू की जांच

    सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एयरपोर्ट से धुएं का एक बड़ा गुबार उठता दिख रहा है, और फायर ट्रक आग बुझाने के लिए पानी की बौछार कर रहे हैं। एविएशन अथॉरिटी के अनुसार, गल्फस्ट्रीम जी-200 जेट के क्रैश का कारण पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

    Exam Fee Update: बोर्ड छात्रों को झटका… 10वीं-12वीं परीक्षा फीस 460 से बढ़कर 800 रुपये, रायपुर में आदेश जारी

    2021 में भी हुआ था बड़ा हादसा

    ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन ला रोमाना के पास है। यहां की अर्थव्यवस्था टूरिज्म पर बहुत ज्यादा निर्भर है। पर्यटकों के आने से होने वाली आय ही डोमिनिकन रिपब्लिक की लगभग 11.6 मिलियन (1.16 करोड़) आबादी के जीवनयापन का आधार है। इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। पांच साल पहले सैंटो डोमिंगो के लास अमेरिकास इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक प्राइवेट प्लेन उड़ान भरने के बाद क्रैश हो गया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी।

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, चौकियों पर कब्जा; 15 सैनिक शहीद
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleIND vs PAK मैचों में भारत को मिलता है फायदा? पाकिस्तानी ऑलराउंडर का सनसनीखेज दावा
    Next Article राष्ट्रपति भवन में बढ़ेगा छत्तीसगढ़ का मान, तीन जवान शौर्य चक्र से होंगे सम्मानित

    Related Posts

    देश - विदेश

    Human Fridge: कमाल का इनोवेशन! अब इंसानों के लिए भी आया फ्रिज, जानिए कैसे करता है काम और क्या है कीमत

    देश - विदेश

    Social Media Addiction: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया की रोक! सरकार ला रही नया नियम, जानें पूरा प्लान

    देश - विदेश

    समुद्र में पलटी 133 यात्रियों से भरी नाव, 67 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, राहत-बचाव अभियान जारी

    Latest Posts

    CJP Protest: टाइफाइड की चपेट में आए अभिजीत दीपके, वीडियो शेयर कर बताया अब कैसी है तबीयत

    CJP आंदोलन में लाठीचार्ज विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी किए VIDEO, 20 जुलाई की हिंसा की तस्वीरें आईं सामने

    Sonam Wangchuk: ‘क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?’ सीक्रेट डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब, VIDEO जारी कर कही बड़ी बात

    PM मोदी का इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड! 24 घंटे में 306 मिलियन व्यूज़, BTS और IShowSpeed को छोड़ा पीछे

    रेल यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा: RailOne App से टिकट बुकिंग से लेकर कई सेवाएं आसान, अनारक्षित टिकट पर मिलेगी 3% तक की बचत

    Parents Alert! बच्चों से पहले खुद पर दें ध्यान! माता-पिता का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना बच्चों की असुरक्षा की वजह: रिसर्च

    CG Traffic Rule: इस जिले में लागू हुआ नया स्पीड नियम, तय सीमा पार करते ही घर बैठे कटेगा ऑनलाइन चालान; जानें नई स्पीड लिमिट

    छत्तीसगढ़ के 145 नर्सिंग कॉलेजों के लिए बड़ा बदलाव! INC की जगह बनेगा नेशनल नर्सिंग कमीशन

    ‘कर्ली बालों वाली सीता’ पर छिड़ी बहस, साई पल्लवी के किरदार पर बोलीं दीपिका चिखलिया, अरुण गोविल का किया समर्थन

    CG State Butterfly: छत्तीसगढ़ चुनेगा अपनी पहली राजकीय तितली, 31 अगस्त तक आम लोग कर सकेंगे वोटिंग

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.