Close Menu
    What's Hot

    CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

    श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

    छत्तीसगढ़ में छात्र के साथ बर्बरता! चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » हवाला के पैसे ठगने वाले 40 दिन बाद भी फरार:CCTV और गाड़ी-नंबर मिलने के बाद नहीं पकड़ पाई पुलिस,प्लाईवुड-कर्मचारी से ठगे थे 35 लाख
    छत्तीसगढ़

    हवाला के पैसे ठगने वाले 40 दिन बाद भी फरार:CCTV और गाड़ी-नंबर मिलने के बाद नहीं पकड़ पाई पुलिस,प्लाईवुड-कर्मचारी से ठगे थे 35 लाख

    News Lead18By News Lead18May 23, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    रायपुर के तेलीबांधा इलाके में प्लाईवुड कारोबारी के कर्मचारी से 35 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी 40 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल नंबर और इस्तेमाल की गई गाड़ी का नंबर मिलने के बावजूद पुलिस अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

    लगातार लोकेशन बदलने के कारण जांच टीम को आरोपियों तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। विवेचना अधिकारियों का कहना है कि, आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने मुंबई निवासी प्लाईवुडकर्मी से 35 लाख की ठगी की थी।

    दरअसल, मुंबई निवासी प्लाईवुड कारोबारी कर्मी करण शर्मा 13 अप्रैल को रायपुर पहुंचे थे। उन्हें हवाला के जरिए मिली रकम दूसरे व्यक्ति तक पहुंचानी थी। इसी दौरान दो शातिर ठग उनसे मिले और आधे नोट का मिलान दिखाकर भरोसा जीत लिया। इसके बाद आरोपी 35 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

    घटना के बाद करण शर्मा ने तत्काल तेलीबांधा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने 14 अप्रैल को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों की तस्वीरें कैद हुईं। पुलिस को उनकी गाड़ी का नंबर और मोबाइल डिटेल भी मिली, लेकिन इसके बावजूद आरोपी अब तक पकड़ से दूर हैं।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। साइबर सेल और लोकल पुलिस की टीम तकनीकी जांच में जुटी हुई है। हालांकि अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।

    हवाला कारोबारियों पर एक्शन नहीं

    इधर, इस मामले के सामने आने के बाद रायपुर में हवाला कारोबार को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लंबे समय से राजधानी में हवाला नेटवर्क सक्रिय होने की चर्चा थी, लेकिन इस घटना के बाद पहली बार पुलिस जांच में इसकी पुष्टि हुई है।

    इसके बावजूद हवाला कारोबार से जुड़े लोगों पर अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। शहर में रसूखदार लोगों के संरक्षण में अवैध लेनदेन का कारोबार धड़ल्ले से चलने की चर्चा है। वहीं कार्रवाई नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

    Related posts:

    1. पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने
    2. दिवाली पर चैतन्य बघेल से मुलाकात पर रोक, भूपेश बघेल को नहीं मिली प्रशासन से अनुमति
    3. छत्तीसगढ़ को मिली बड़ी सौगात! दिल्ली के लिए दो नई उड़ानें आज से शुरू
    4. Chhattisgarh Rajyotsava 2025: छत्तीसगढ़ के हर जिले में होगा भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम, मुख्य अतिथियों की सूची जारी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleकिसानों को प्रति एकड़ एक-एक बोरी डीएपी-यूरिया का बंधन नहीं, समितियों में भरपूर स्टॉक
    Next Article एयरगन और धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार:रायपुर में सार्वजनिक जगह पर राहगीरों को डरा रहा था आरोपी, भेजा गया जेल

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में छात्र के साथ बर्बरता! चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

    Raipur

    Raipur Airport Winter Schedule: रायपुर से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी दोपहर की उड़ान, एयर इंडिया ने जारी किया नया शेड्यूल

    Latest Posts

    CG में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, आर्मी जवान की मौत

    श्रेयस अय्यर रच सकते हैं इतिहास, कप्तानी में रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

    छत्तीसगढ़ में छात्र के साथ बर्बरता! चोटी बनाकर काटे बाल, प्राचार्य पर केस दर्ज

    Raipur Airport Winter Schedule: रायपुर से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी दोपहर की उड़ान, एयर इंडिया ने जारी किया नया शेड्यूल

    Trains Cancelled: रेल यात्रियों को झटका! 50 से ज्यादा ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें कैंसिल गाड़ियों की पूरी लिस्ट

    छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को बड़ी राहत: अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी TET परीक्षा, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान

    RBI Recruitment Calendar 2027: आरबीआई ने जारी किया भर्ती शेड्यूल, ग्रेड-A और B समेत कई पदों के नोटिफिकेशन की तारीखें जानें

    रणबीर कपूर को पसंद हैं साउथ की फिल्में! साईं पल्लवी ने खोला राज, ‘अमरन’ से ‘महाराजा’ तक सब देख चुके हैं एक्टर

    रेलवे का खास नियम! इन लोगों को 12 महीने पहले टिकट बुक करने की मिलती है सुविधा, जानें कौन हैं पात्र

    अब सेल्फी से पता चलेगी आपकी जैविक उम्र और सेहत का हाल, कैंसर मरीजों के लिए भी नई तकनीक

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.