Greater Noida Nikki murder case : ग्रेटर नोएडा में 26 साल की निक्की को दहेज के लिए ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। पति विपिन के साथ परिवार वालों ने निक्की को जलाया। पुलिस ने विपिन राठी को गिरफ्तार किया, उसके बाद उसकी मां को गिरफ्तार किया गया, सोमवार की सुबह विपिन के बड़े भाई रोहित राठी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कासना थाना पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इस केस में पुलिस कई एंगल्स को खंगाल रही है। अब विपिन राठी के पिता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Navratri Special: रेलवे चलाएगी दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यात्री होंगे लाभान्वित

बीएनएस के इन धाराओं के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि, थाना कासना पुलिस ने जानकारी दी है कि मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना की सहायता से निक्की मर्डर केस में वांछित अभियुक्त (निक्की के जेठ) रोहित पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम सिरसा थाना कासना गौतमबुद्धनगर, उम्र-55 वर्ष को सिरसा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है।  वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अभियुक्त (जेठ) रोहित वांछित चल रहा था। रोहित को 194/2025 धारा 103(1)/115(2)/61(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है।

निक्की की बहन कंचन के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर अपलोड हुए कुछ वीडियोज सामने आए हैं, इसमें विपिन निक्की को बुरी तरह से मार रहा है। जानकारी के मुताबिक विपिन दहेज में मिली स्कॉर्पियो को बेच चुका है। 10 साल होने वाले थे डीजल गाड़ी थी इसलिए उसने इस गाड़ी को बेचा है।

रायपुर एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, CISF ने किया जांच अभियान शुरू

निक्की की बहन का बड़ा आरोप

निक्की की हत्या की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। उसकी बड़ी बहन और जेठानी कंचन ने इस मामले का खुलासा किया है। उसने निक्की के पति और अपने ससुराल वालों पर बड़ा आरोप लगाया है। कंचन का कहना है कि ससुराल वाले निक्की से पीछा छुड़ाना चाहते थे और वे चाहते थे कि मेरी बहन उनके घर से चली जाए ताकि वे लोग विपिन की दूसरी शादी करा सकें। सबने मिलकर साजिश रची और मेरी बहन को मार डाला।

Share.
© 2025 News Lead 18. Designed by Nimble Technology.
Exit mobile version