Close Menu
    What's Hot

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Google की चेतावनी: पब्लिक Wi-Fi पर साइबर अपराधियों का खतरा, फ्री Wi-Fi का इस्तेमाल अब हो सकता है महंगा
    भारत

    Google की चेतावनी: पब्लिक Wi-Fi पर साइबर अपराधियों का खतरा, फ्री Wi-Fi का इस्तेमाल अब हो सकता है महंगा

    News Lead 18By News Lead 18November 16, 2025Updated:November 16, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Google Warning: क्या आप भी कैफ़े, एयरपोर्ट या होटल की फ्री Wi-Fi से जुड़ते हैं? अगर हां, तो अब आपको अपनी ये आदत तुरंत बदलनी चाहिए. Google ने एक नई रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि पब्लिक Wi-Fi साइबर अपराधियों के लिए सबसे आसान रास्ता बन चुका है जिससे वे यूज़र्स की निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स और चैट तक चुरा सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक Wi-Fi नेटवर्क अब तेजी से सुरक्षा जोखिम बन रहे हैं. कंपनी ने बताया कि हैकर्स असुरक्षित नेटवर्क का फायदा उठाकर यूज़र्स के डिवाइस में सेंध लगा सकते हैं और पासवर्ड, बैंकिंग लॉगिन, या अन्य संवेदनशील डेटा तक पहुंच सकते हैं.

    Google ने लोगों को खासतौर पर चेताया है कि ऑनलाइन बैंकिंग, शॉपिंग या किसी भी वित्तीय अकाउंट में लॉगिन करते समय पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल बिल्कुल न करें.

    टैरिफ को लेकर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, अमेरिका ने विभिन्न उत्पादों पर शुल्क हटाने का किया ऐलान

    बढ़ते मोबाइल स्कैम्स से खतरा दोगुना

    भारत समेत दुनिया के कई देशों में मोबाइल स्कैम्स तेजी से बढ़ रहे हैं. Google के अनुसार, मोबाइल फ्रॉड अब एक ग्लोबल इंडस्ट्री बन चुका है जो हर साल यूज़र्स से अरबों डॉलर की ठगी करता है.

    रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल दुनियाभर में करीब $400 बिलियन (33 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) की ठगी मोबाइल स्कैम्स के ज़रिए हुई जिसमें अधिकांश पीड़ितों को कभी अपना पैसा वापस नहीं मिला.

    Srinagar Blast: दक्षिण श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में हुआ भयंकर विस्फोट, 9 की मौत, 29 घायल

    कैसे करते हैं हैकर्स धोखाधड़ी?

    Google ने बताया कि अब साइबर अपराधी संगठित तरीके से काम कर रहे हैं वे चोरी हुए मोबाइल नंबर खरीदते हैं ऑटोमेटेड सिस्टम से लाखों मैसेज भेजते हैं और Phishing-as-a-Service टूल्स का इस्तेमाल करके असली जैसी वेबसाइट बनाते हैं ताकि लोग अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स खुद दे दें. ये नेटवर्क बहुत लचीले हैं और अपनी लोकेशन बार-बार बदल लेते हैं.

    सस्ते सिम कार्ड वाले देशों में जाकर नए स्कैम लॉन्च करना इनके लिए आसान हो गया है. कभी ये फेक डिलीवरी या टैक्स अलर्ट भेजते हैं तो कभी जॉब ऑफर या ऑनलाइन रिलेशनशिप बनाकर भरोसा जीतते हैं और फिर पैसा उड़ा ले जाते हैं.

    भावनात्मक ब्लैकमेल से करते हैं वार

    तकनीकी धोखाधड़ी के साथ-साथ अब स्कैमर्स इमोशनल ट्रिगर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. वे ऐसे संदेश भेजते हैं जो डर या घबराहट पैदा करते हैं जैसे आपका अकाउंट बंद कर दिया गया है या “आपका लाइसेंस सस्पेंड होने वाला है. ऐसे संदेश देखकर लोग बिना सोचे-समझे तुरंत कार्रवाई कर देते हैं और फंस जाते हैं. कुछ स्कैमर्स तो ग्रुप चैट्स में अपने साथियों को जोड़कर बातचीत को असली जैसा दिखाते हैं ताकि शिकार को भरोसा दिला सकें.

    Srinagar Blast: दक्षिण श्रीनगर में नौगाम पुलिस स्टेशन में हुआ भयंकर विस्फोट, 9 की मौत, 29 घायल

    सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?

    • Google ने यूज़र्स को कुछ ज़रूरी सुरक्षा सुझाव दिए हैं.
    • पब्लिक Wi-Fi का उपयोग तभी करें जब बहुत ज़रूरी हो.
    • बैंकिंग या किसी संवेदनशील वेबसाइट में लॉगिन करने से बचें.
    • Wi-Fi की Auto Connect सेटिंग बंद रखें.
    • नेटवर्क के एन्क्रिप्शन और वास्तविकता की जांच करें.

    इसके अलावा, Google सलाह देता है कि किसी भी अनजान मैसेज का जवाब देने से पहले ठहरें, स्रोत की पुष्टि करें, अपने फोन में नियमित सिक्योरिटी अपडेट्स रखें और बैंक स्टेटमेंट्स को समय-समय पर जांचते रहें.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमज़ान की शुभकामनाएं दीं, शांति और सद्भाव की कामना की
    2. अंबाला में खालिस्तानी समर्थकों के खिलाफ विरोध, भारत माता के पोस्टर लगाए गए
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. Abu Dhabi T10 League 2025: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी! हरभजन-श्रीसंत फिर एक साथ मैदान पर, अबू धाबी टी-10 लीग में भिड़ेंगे दिग्गज
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleकरिश्मा कपूर की बेटी समायरा की पढ़ाई पर विवाद, कोर्ट ने सुनाई सख्त चेतावनी
    Next Article SBI का बड़ा फैसला: mCASH फीचर 30 नवंबर से बंद, 1 दिसंबर से नहीं मिलेगा सेवा का लाभ

    Related Posts

    भारत

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    देश - विदेश

    आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? घर बैठे मिनटों में लगाएं पता, कहीं कोई फर्जी नंबर तो नहीं चला रहा!

    देश - विदेश

    Donald Trump Assassination Plot: ट्रंप के फंडरेजर से पहले हमले की साजिश! संदिग्ध गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Latest Posts

    ICC टूर्नामेंट में सीधी एंट्री का रास्ता बंद! ODI World Cup 2027 से पहले टीम को लगा बड़ा झटका

    CG News: तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप…

    स्कूल-कॉलेजों के आसपास 500 मीटर तक No-Tobacco Zone! शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

    CGPSC घोटाला: पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

    CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    PM Awas Yojana में बड़ा अपडेट! लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

    CG Anganwadi Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

    ‘अब बर्दाश्त नहीं करूंगी’, डीपफेक वीडियो पर मृणाल ठाकुर का सख्त रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

    आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? घर बैठे मिनटों में लगाएं पता, कहीं कोई फर्जी नंबर तो नहीं चला रहा!

    CG Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को साय सरकार का तोहफा, हर साल मिलेगी 24 हजार की आर्थिक सहायता

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.