Close Menu
    What's Hot

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Gold-Silver Rate on Dhanteras : धनतेरस से पहले सोने में उछाल, 3200 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में 7 हजार रुपये की गिरावट
    देश - विदेश

    Gold-Silver Rate on Dhanteras : धनतेरस से पहले सोने में उछाल, 3200 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी में 7 हजार रुपये की गिरावट

    News Lead 18By News Lead 18October 18, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Gold-Silver Rate on Dhanteras: आज देशभर में धनतेरस का त्‍योहार मनाया जा रहा है, लेकिन सोना और इसके आभूषण खरीदने वालों के चेहरों पर मायूसी है. इसकी वजह त्‍योहारों से ठीक पहले सोने की कीमतों में आया तगड़ा उछाल है. धनतेरस से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मजबूत त्योहारी खरीदारी के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 3,200 रुपये बढ़कर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं.
    CG Weather Update: जल्द आएगी ठंडक, अगले 12 घंटे में तापमान में गिरावट, 2 दिन बाद बिगड़ेगा मौसम
    अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि इस दौरान चांदी की कीमतों में 7,000 रुपये की गिरावट आई है. पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. धनतेरस से ठीक पहले इसकी कीमतों में बड़ा उछाल देखा जा रहा है. 24 कैरेट सोने के साथ ही 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 3,200 रुपये उछलकर 1,34,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. यह गुरुवार को 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
    Garib Rath Express Fire: अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस में आग लगी, यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर बचाई जान

    क्‍यों आसमान छू रहीं कीमतें

    कारोबारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान अधिक बिक्री की उम्मीद में स्टॉकिस्टों ने जमकर खरीदारी की है. धनतेरस शनिवार को मनाया जाएगा, उसके बाद सोमवार को दिवाली मनाई जाएगी. धनतेरस के दिन कीमती धातुएं खरीदने को शुभ माना जाता है. इसी उम्‍मीद में दुकानदारों ने जमकर सोना खरीदा और इसकी कीमतों में अचानक तेज उछाल दिखने लगा. मौसमी मांग के अलावा, निवेशकों और केंद्रीय बैंकों की सुरक्षित निवेश खरीदारी ने भी कीमतों को और समर्थन दिया है.
    Raipur Crime News: टाटीबंध में खड़ी ब्लैक थार से मिली सड़ी-गली अर्धनग्न लाश, इलाके में मचा हड़कंप

    चांदी में आई बड़ी गिरावट

    एक तरफ जहां सोना आम आदमी की पहुंच से बाहर जा रहा, वहीं त्‍योहारों से ठीक पहले चांदी की कीमतों में गिरावट आई. चांदी की कीमत 7,000 रुपये टूटकर 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई. यह बृहस्पतिवार को 1,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी. वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में 4,379.29 डॉलर प्रति औंस की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने के बाद, शुक्रवार को हाजिर सोना 22.39 डॉलर या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,303.73 डॉलर प्रति औंस रहा. चांदी हाजिर 1.32 प्रतिशत गिरकर 53.43 डॉलर प्रति औंस रही. यह कुछ समय के लिए 54.48 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी.

    Related posts:

    1. प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में स्पेस और नारी शक्ति पर किया जोरदार बयान
    2. पंजाब कांग्रेस की रणनीतिक बैठक: भूपेश बघेल ने पार्टी मजबूती पर दिया जोर
    3. Nikki Murder Case: विपिन के भाई ने खोली निक्की हत्याकांड की पोल, सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
    4. अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, चौकियों पर कब्जा; 15 सैनिक शहीद
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Update: जल्द आएगी ठंडक, अगले 12 घंटे में तापमान में गिरावट, 2 दिन बाद बिगड़ेगा मौसम
    Next Article CG News: आत्मानंद स्कूल में छात्रों से पुताई कराने पर प्राचार्य हटाए गए

    Related Posts

    देश - विदेश

    Russia Ukraine War: रूस के 1300 ड्रोन और 1200 गाइडेड बम हमलों से दहल उठा यूक्रेन, जेलेंस्की बोले- दर्दनाक हमला

    देश - विदेश

    South Africa  Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका में जोहान्सबर्ग के पास अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों सहित 11 की जान गई, 20 घायल

    देश - विदेश

    Bomb Threat: बॉम्बे हाईकोर्ट समेत अदालतों, बैंकों और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई से नागपुर तक अलर्ट

    Latest Posts

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.