Close Menu
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में टूटी हैवानियत की हद, युवक को सड़क पर नग्न हालत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    छत्तीसगढ़ में पांच की मौत: ट्रक-कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की गई जान; सरगुजा में हुए दो अलग हादसे

    जीके होंडा ने लकी ड्रॉ स्कीम का अनावरण किया

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » छत्तीसगढ़ में पांच की मौत: ट्रक-कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की गई जान; सरगुजा में हुए दो अलग हादसे
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में पांच की मौत: ट्रक-कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की गई जान; सरगुजा में हुए दो अलग हादसे

    News Lead18By News Lead18April 6, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दो अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर आज तड़के तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

    सरगुजा जिले में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। प्रतापपुर–अंबिकापुर मार्ग पर सकालो जंगल के पास यह दुर्घटना हुई। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। दुप्पी चौरा रजापुर निवासी एक परिवार सुबह करीब पांच बजे कार से अंबिकापुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान प्रतापपुर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे में 52 वर्षीय कईलाराम, उनकी पत्नी मानीमती (50 वर्ष) और पुत्र राहुल टोप्पो (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

    आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना में कार चालक सोनू केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

    पूरे गांव में शोक
    प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। घटना से मृतकों के गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

    सरगुजा सड़क हादसे में दो की मौत
    सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में मणिपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर मुख्य मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार पिकअप और ई-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें मठपारा निवासी बादल नगेसिया और विशाल हलवाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। क्षेत्र में शोक का माहौल है।

    Related posts:

    1. Chhattisgarh: गृह मंत्री विजय शर्मा ने पुलिस आरक्षक भर्ती अभ्यर्थियों से की वन-टू-वन चर्चा, शिकायतों को किया दूर
    2. रायगढ़ में फिर मिली अफीम की फसल, दो किसान गिरफ्तार, इस महीने अवैध खेती का 5वां मामला
    3. रायपुर के ज्वेलरी शॉप में बवाल: कर्मचारी पर चोरी का आरोप, 8 घंटे बंधक बनाकर पिटाई, दोनों पक्षों पर केस दर्ज
    4. प्रदेश के बड़े बकायादारों से पेंडिंग करोड़ों के बिजली बिल की वसूली या बिजली कनेक्शन काटे सरकार, 1 मई के बाद कार्यकर्ता काटेंगे कनेक्शन – आम आदमी पार्टी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleजीके होंडा ने लकी ड्रॉ स्कीम का अनावरण किया
    Next Article छत्तीसगढ़ में टूटी हैवानियत की हद, युवक को सड़क पर नग्न हालत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में टूटी हैवानियत की हद, युवक को सड़क पर नग्न हालत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    छत्तीसगढ़

    जीके होंडा ने लकी ड्रॉ स्कीम का अनावरण किया

    छत्तीसगढ़

    दिल्ली में गडकरी से मिले सांसद संतोष पांडेय, कवर्धा बायपास और 125 KM सड़क को फोरलेन बनाने की मांग

    Latest Posts

    छत्तीसगढ़ में टूटी हैवानियत की हद, युवक को सड़क पर नग्न हालत में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    छत्तीसगढ़ में पांच की मौत: ट्रक-कार की टक्कर में पति-पत्नी और बेटे की गई जान; सरगुजा में हुए दो अलग हादसे

    जीके होंडा ने लकी ड्रॉ स्कीम का अनावरण किया

    दिल्ली में गडकरी से मिले सांसद संतोष पांडेय, कवर्धा बायपास और 125 KM सड़क को फोरलेन बनाने की मांग

    अब सुप्रीम कोर्ट की शरण में अमित जोगी; 20 अप्रैल को होगी मामले की अंतिम सुनवाई

    रायपुर में खुलेगा फिक्की फ्लो का 22वां चैप्टर, महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

    रायपुर कलेक्ट्रेट खनिज विभाग की गिट्टी खदानो पर बड़ी कार्रवाई क्रेशर सील

    संघर्ष से सफलता की कहानी, गरीबी में भाई ने मजदूरी कर बहन को पढ़ाया, अब पुलिस ऑफिसर बन बहन भाई का सपना कर रही पूरा

    रेल यात्रियों को राहत, रायगढ़-कोरबा-बिलासपुर-रायपुर रूट पर फिर दौड़ेंगी मेमू और पैसेंजर ट्रेनें, अकलतरा में नॉन-इंटरलॉकिंग खत्म

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी: रायपुर से बिलासपुर तक कई जिलों में IMD का ‘ऑरेंज अलर्ट’, बारिश-आंधी बिगाड़ सकती है खेल

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.