Close Menu
    What's Hot

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » किसान से मारपीट मामला: फरार मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल गिरफ्तार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
    Balodabazar

    किसान से मारपीट मामला: फरार मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल गिरफ्तार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    News Lead18By News Lead18April 10, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बलौदाबाजार: किसान से मारपीट के मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बलौदाबाजार। ग्राम खिलोरा में किसान के साथ हुई बर्बर मारपीट के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    यह घटना 1 अप्रैल की रात की है, जब खोरबाहरा निवासी किसान प्रसाद जायसवाल डांस प्रतियोगिता देखकर रात करीब 12:30 बजे घर लौट रहा था। उसी दौरान आरोपी शत्रुघन नवरंगे ने उसे धमकी देकर स्कूटी में बैठाया और एक घर में ले जाकर रौनक अग्रवाल व अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसकी बुरी तरह से जूते-चप्पलों, लात-घूंसे और लकड़ी से पिटाई की।

    मामले में हथबंद थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस इस प्रकरण में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी रौनक अग्रवाल फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

    8 अप्रैल को एसपी कार्यालय की ओर से आरोपी की जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई। अगले ही दिन यानी 9 अप्रैल को सूचना मिली कि रौनक बैतूल से बलौदाबाजार-भाटापारा लौट रहा है। एसडीओपी भाटापारा तारेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। पूछताछ में 26 वर्षीय आरोपी रौनक अग्रवाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    इस गिरफ्तारी से ग्रामीणों में राहत की भावना देखी जा रही है, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में और भी आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है।

    Related posts:

    1. बलौदा बाजार हिंसा: AAP जिलाध्यक्ष भुनेश्वर डहरिया समेत दो गिरफ्तार, अब तक 191 गिरफ्तारियां
    2. महिला पटवारी रिश्वत कांड: निलंबन के बाद संघ ने उठाया बड़ा कदम
    3. दहेज की भूख ने ली एक और बेटी की जान? सुलोचनी की संदिग्ध मौत पर उठा सवाल
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleविक्रांत भूरिया का हमला: राष्ट्रपति मुर्मू को बताया बीजेपी का ‘रबर स्टाम्प’
    Next Article तीन राज्यों का साझा अभियान: नक्सलियों ने शांति की पेशकश की, ऑपरेशन जारी

    Related Posts

    Balodabazar

    दहेज की भूख ने ली एक और बेटी की जान? सुलोचनी की संदिग्ध मौत पर उठा सवाल

    Balodabazar

    महिला पटवारी रिश्वत कांड: निलंबन के बाद संघ ने उठाया बड़ा कदम

    Balodabazar

    बलौदा बाजार हिंसा: AAP जिलाध्यक्ष भुनेश्वर डहरिया समेत दो गिरफ्तार, अब तक 191 गिरफ्तारियां

    Latest Posts

    लैलूंगा में अफीम कांड : छत्तीसगढ़ में सत्ता संरक्षण में पनप रहा नशे का साम्राज्य? — उत्तम जायसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

    यूएनआई के महिला पत्रकारों से बदसलूकी, देश में प्रेस स्वतंत्रता पर कुठाराघात-मिहिर कुर्मी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, आप

    कर्मचारी चयन मंडल विधेयक को मिली मंजूरी, लंबी चर्चा के बाद विधानसभा सत्र समाप्त

    अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग की पहल पर पर्यावरण विभाग की बड़ी कार्रवाई;

    Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल

    Chhattisgarh SIR: छत्तीसगढ़ की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज होगी जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

    केरल में छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूर की नृशंस हत्या, CM साय बोले– घटना अमानवीय; परिजनों को 5 लाख की सहायता

    CG Police Transfer List: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राज्य पुलिस सेवा के 95 अफसरों के तबादले

    Chhattisgarh News: कोदो का सेवन बना जानलेवा, एक ही परिवार के 6 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

    छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से डिजिटल क्रांति… सभी सरकारी काम होंगे ऑनलाइन, आदेश जारी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.