Close Menu
    What's Hot

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CRIME NEWS : 7 साल से फरार बिहार का मोस्ट वांटेड आपराधी रायपुर में गिरफ्तार, स्टील कंपनी में नौकरी कर पुलिस को दे रहा था चकमा
    Raipur

    CRIME NEWS : 7 साल से फरार बिहार का मोस्ट वांटेड आपराधी रायपुर में गिरफ्तार, स्टील कंपनी में नौकरी कर पुलिस को दे रहा था चकमा

    News Lead 18By News Lead 18June 8, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बिहार के जहानाबाद जिले के एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहे और 25,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई रायपुर ग्रामीण पुलिस और जहानाबाद (बिहार) पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, थाना महिला थाना, जिला जहानाबाद (बिहार) में अपराध क्रमांक 35/2019 के तहत आरोपी अजय यादव के खिलाफ धारा 457, 341, 323, 307, 379, 504, 376(डी), 427, 34 भादवि तथा आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत गंभीर मामला दर्ज है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस महानिरीक्षक मगध क्षेत्र, गया द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

    Summer Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… बिलासपुर-बेंगलुरु के बीच चलेगी वन-वे समर स्पेशल ट्रेन

    लंबे समय से उसकी तलाश विभिन्न राज्यों में की जा रही थी। तकनीकी विश्लेषण और सूचना तंत्र के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी रायपुर जिले में छिपा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जहानाबाद पुलिस की विशेष टीम रायपुर पहुंची और थाना धरसीवां क्षेत्र की पुलिस चौकी सिलतरा से संपर्क कर सहयोग मांगा। इसके बाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई, जिसमें रायपुर ग्रामीण पुलिस और जहानाबाद पुलिस शामिल रही। टीम ने सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगातार निगरानी और पतासाजी की। जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी सिलतरा क्षेत्र स्थित एक निजी स्टील कंपनी में अपनी पहचान छिपाकर काम कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे कंपनी परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तारी के बाद आरोपी से आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ की गई और उसके दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे जहानाबाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। बाद में बिहार पुलिस आरोपी को आगे की न्यायिक कार्रवाई के लिए जहानाबाद लेकर रवाना हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय का उदाहरण है। समय पर सूचना साझा करने और तकनीकी विश्लेषण के कारण लंबे समय से फरार इनामी अपराधी को पकड़ना संभव हो सका। सिलतरा क्षेत्र को रायपुर का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र माना जाता है, जहां बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां और स्टील कंपनियां संचालित हैं। यहां देशभर से आए मजदूर और कर्मचारी काम करते हैं।

    पुलिस ने बताया कि इस तरह के मामलों में कई बार बाहरी राज्यों के आरोपी पहचान छिपाकर काम करने लगते हैं, जिससे जांच में कठिनाई होती है। इस घटना के बाद पुलिस ने औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन पर एक बार फिर जोर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि यदि समय पर सत्यापन किया जाए तो इस तरह के आपराधिक तत्वों की पहचान आसानी से की जा सकती है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित स्टील कंपनी द्वारा कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन संबंधी निर्देशों का पालन नहीं किया गया था, जिसके कारण आरोपी लंबे समय तक छिपकर वहां काम करता रहा। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कंपनी प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की तैयारी है।

    राशन से जुड़ी शिकायतें अब होंगी घर बैठे दूर, ऑनलाइन जनसुनवाई में सीधे अधिकारियों से करें बात

    रायपुर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संस्थानों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे। भविष्य में यदि किसी कंपनी द्वारा पुलिस सत्यापन नियमों का पालन नहीं किया गया, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में रायपुर ग्रामीण पुलिस और जहानाबाद पुलिस की कई टीमों ने संयुक्त रूप से भूमिका निभाई। अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता अपराधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई और अंतरराज्यीय पुलिस सहयोग का परिणाम है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. मौनी रॉय संग शुरू होगा CCPL Season 3, दर्शकों के लिए खास ऑफर—कैच पकड़ते ही जीत सकते हैं दोपहिया वाहन और कैश
    4. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleSummer Special Train : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… बिलासपुर-बेंगलुरु के बीच चलेगी वन-वे समर स्पेशल ट्रेन
    Next Article छत्तीसगढ़ के इस जेल में मिले HIV पॉजिटिव बंदी, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

    Related Posts

    Bilaspur

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    छत्तीसगढ़

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    Raipur

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

    Latest Posts

    IND vs JAP T20: मोबाइल पर यहां देखें भारत-जापान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल को लेकर सस्पेंस

    Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर कार्रवाई जारी

    Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 16 नए मरीज मिले, मरीजों की संख्या 108 पहुंची; प्रदेश में 251 केस

    186 यात्रियों की जान पर बनी! उड़ान के दौरान इंजन नंबर-2 में खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इस दिन से फिर सक्रिय होगा मानसून, जानें नया अपडेट

    Bank of Baroda Recruitment: बैंक ऑफ बड़ौदा की कंपनी में 2049 पदों पर वैकेंसी, आवेदन की आखिरी तारीख जानें

    कुत्ते के काटने के बाद कितने घंटे में लगवाएं रेबीज वैक्सीन? जानिए सही समय

    CG News: कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत! ATKT के कारण तीसरे वर्ष में प्रवेश पर लगी रोक हटी, आदेश जारी

    ऑनलाइन फ्रॉड में कट गए पैसे? घर बैठे ऐसे वापस पाएं अपनी रकम, जानें पूरा तरीका

    Patwari Jobs 2026: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 200 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, 26 जिलों में होगी नियुक्ति

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.