रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजधानी रायपुर में NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश के छात्रों, युवाओं एवं नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के निरंतर संघर्ष को समर्पित विजय मार्च का आयोजन किया गया
यह विजय मार्च रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सह-सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी श्री विजय जांगिड़ जी सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस अवसर पर रायपुर शहर जिला OBC कांग्रेस के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सेन भी अपने युवा साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विजय मार्च में शामिल हुए तथा छात्रों और युवाओं के संघर्ष को समर्थन देते हुए कहा कि यह जीत देश के प्रत्येक विद्यार्थी, युवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है।

विजय मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक इस ऐतिहासिक उपलब्धि का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में जोश, उत्साह और जनसमर्थन का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छात्रों, युवाओं, लोकतंत्र और जनआवाज़ की जीत है। यह संघर्ष युवाओं के भविष्य, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
