Close Menu
    What's Hot

    डर से विकास तक’ नक्सलवाद की समाप्ति पर बोले मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ में बदली तस्वीर

    डीजे वाहनों पर रायपुर पुलिस की सख्ती, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

    नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नेटवर्क की कड़ी जोड़ी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी, कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की प्रधानमंत्री ने की सराहना
    छत्तीसगढ़

    सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी, कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की प्रधानमंत्री ने की सराहना

    News Lead18By News Lead18March 30, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

     

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी सुनी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को देशभर में सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी मंच बताया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है। उन्होंने विशेष रूप से कोरिया जिले में किसानों द्वारा किए जा रहे जल संरक्षण कार्यों की सराहना का उल्लेख करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश में जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयास अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव छोड़ रहे हैं

    कार्यक्रम में ‘आवा पानी झोंकी’ जैसे मॉडल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों ने रिचार्ज तालाब और सोख्ता गड्ढों के माध्यम से वर्षा जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इससे भूजल स्तर में सुधार हुआ है और यह पहल अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है और राज्य सरकार इसे जनभागीदारी से और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जल संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

    इसके अलावा ‘मन की बात’ में मत्स्य पालन, फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और खेलों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों को भी मुख्यमंत्री ने उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।

    पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

    इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मीडिया सलाहकार कृष्णा दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

    Related posts:

    1. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    2. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    3. मासूम छात्र की पिटाई का मामला: प्रधान पाठक निलंबित, जांच हुई तेज
    4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़: दुर्ग के इंदिरा मार्केट में दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
    Next Article नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नेटवर्क की कड़ी जोड़ी

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    डर से विकास तक’ नक्सलवाद की समाप्ति पर बोले मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ में बदली तस्वीर

    छत्तीसगढ़

    डीजे वाहनों पर रायपुर पुलिस की सख्ती, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

    छत्तीसगढ़

    नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नेटवर्क की कड़ी जोड़ी

    Latest Posts

    डर से विकास तक’ नक्सलवाद की समाप्ति पर बोले मंत्री केदार कश्यप, छत्तीसगढ़ में बदली तस्वीर

    डीजे वाहनों पर रायपुर पुलिस की सख्ती, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

    नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नेटवर्क की कड़ी जोड़ी

    सीएम साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी, कोरिया के जल संरक्षण मॉडल की प्रधानमंत्री ने की सराहना

    छत्तीसगढ़: दुर्ग के इंदिरा मार्केट में दो दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

    छत्तीसगढ़: रायगढ़ में ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    विदेशी मुद्रा के नाम पर देशभर में ठगी करने वाला शातिर आरोपी अमन शर्मा को कोलकाता से गिरफ्तार किया।,

    देश की पहली डिजिटल जनगणना में पूछे जाएंगे 33 सवाल, पहली बार LIVE-IN रिश्तों को भी मिली मान्यता

    मोहला-मानपुर में बड़ी कार्रवाई: AK-47 और INSAS राइफल समेत हथियारों बड़ा जखीरा बरामद ऑपरेशन 31 मार्च की नक्सलवाद समाप्ति डेडलाइन से ठीक पहले अंजाम दिया गया

    घर बैठे कर सकते हैं आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, Aadhaar App से फटाफट हो जाएगा ये काम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.