Close Menu
    What's Hot

    CG News: घर के अंदर महिला और पुरुष की लाश मिलने से हड़कंप, प्रेम प्रसंग की आशंका

    Old Age Home Fire: रूह कंपा देने वाला मंजर… वृद्धाश्रम में दर्दनाक अग्निकांड, 11 बुजुर्गों की मौत, 7 गंभीर रूप से झुलसे

    IND vs AFG: विराट कोहली वनडे सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया को बड़ा झटका

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » Chhattisgarh Nikay Chunav 2026 : छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत उपचुनाव के नतीजे आज, कई प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
    छत्तीसगढ़

    Chhattisgarh Nikay Chunav 2026 : छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत उपचुनाव के नतीजे आज, कई प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

    News Lead 18By News Lead 18June 4, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    Chhattisgarh Nikay Chunav 2026 : छत्तीसगढ़ में हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम एवं उप चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह से मतगणना शुरू होगी और इसके साथ ही 5 नगरीय निकाय अध्यक्ष, 71 पार्षद, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 34 सरपंच और 107 पंच पदों के लिए चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला सामने आने लगेगा।

    CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी

    बता दें कि मतों की गणना प्रदेश के 13 निर्धारित मतगणना केंद्रों में की जाएगी, जहां मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए 395 अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव परिणामों को लेकर प्रत्याशियों, समर्थकों और राजनीतिक दलों में उत्सुकता चरम पर है। इन चुनावों को स्थानीय स्तर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इनमें कई नवगठित नगर पंचायतों और रिक्त पंचायत पदों के लिए जनप्रतिनिधियों का चुनाव हुआ है। चुनाव परिणाम आने के बाद संबंधित क्षेत्रों में विकास और स्थानीय प्रशासन की नई दिशा तय होगी।

    राज्य निर्वाचन आयोग ने मई में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था। अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद 1 जून को मतदान कराया गया, जबकि आज यानी 4 जून को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार पूरे चुनावी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। मतदान के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी रखी गई थी।

    नगरीय निकाय चुनाव में कुल 5 अध्यक्ष पद और 71 पार्षद पदों के लिए मतदान हुआ था। इनमें नवगठित नगर पंचायतों के चुनाव भी शामिल हैं। राजनांदगांव जिले की घुमका, जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह, सूरजपुर जिले की शिवानंदनपुर और बलौद जिले की पलारी नगर पंचायत के नतीजों पर विशेष नजर रहेगी। इन क्षेत्रों में पहली बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला था। पंचायत चुनाव में 10 जनपद पंचायत सदस्य, 34 सरपंच और 107 पंच पदों के लिए मतदान कराया गया था। कई जगहों पर मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और ग्रामीण नेतृत्व को लेकर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसका परिणाम आज सामने आएगा।

    CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित घर पर ED की छापेमारी, सुबह से जांच जारी

    1 जून को हुए मतदान में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। नगरीय निकाय चुनाव में 31,928 मतदाताओं में से 27,006 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे 84.58 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं पंचायत चुनाव में 1,02,797 मतदाताओं में से 79,968 लोगों ने वोट डाले और 78.61 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। मतदान के लिए नगरीय निकाय क्षेत्रों में 96 और पंचायत क्षेत्रों में 274 मतदान केंद्र बनाए गए थे। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह शांतिपूर्ण बताया था।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Babylon Tower Fire: रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी भीषण आग, 45 से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleCG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी
    Next Article 17 साल बाद यूरोप से भारत लौट रही फ्लाइट को नहीं मिली एंट्री, 8 घंटे तक आसमान में मंडराता रहा विमान

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG News: घर के अंदर महिला और पुरुष की लाश मिलने से हड़कंप, प्रेम प्रसंग की आशंका

    छत्तीसगढ़

    CG News : सीएम हेल्पलाइन–1076 को मिलेगी नई ताकत, 8 हजार अधिकारी होंगे तैनात

    Raipur

    CG CRIME : रायपुर में 84 लाख की बड़ी साइबर ठगी, IPO में मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी को लगाया चूना

    Latest Posts

    CG News: घर के अंदर महिला और पुरुष की लाश मिलने से हड़कंप, प्रेम प्रसंग की आशंका

    Old Age Home Fire: रूह कंपा देने वाला मंजर… वृद्धाश्रम में दर्दनाक अग्निकांड, 11 बुजुर्गों की मौत, 7 गंभीर रूप से झुलसे

    IND vs AFG: विराट कोहली वनडे सीरीज से हुए बाहर, टीम इंडिया को बड़ा झटका

    CG News : सीएम हेल्पलाइन–1076 को मिलेगी नई ताकत, 8 हजार अधिकारी होंगे तैनात

    CG CRIME : रायपुर में 84 लाख की बड़ी साइबर ठगी, IPO में मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी को लगाया चूना

    Tehsildar Strike Update: तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त, आज से फिर शुरू होगा प्रशासनिक कामकाज

    RTE Admission 2026: जुलाई में दूसरे चरण की लॉटरी, हजारों छात्रों को मिलेगा बड़ा मौका

    NIA Court In CG: झीरम और भीमा मंडावी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, बस्तर के 21 मामलों की NIA कोर्ट में होगी सुनवाई

    CG PSC Scam: ED की 9 ठिकानों पर बड़ी रेड, उत्कर्ष चंद्राकर के यहां से 8 लाख कैश जब्त

    17 साल बाद यूरोप से भारत लौट रही फ्लाइट को नहीं मिली एंट्री, 8 घंटे तक आसमान में मंडराता रहा विमान

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.