डॉ. संदीप पाठक बने AAP के छत्तीसगढ़ प्रभारी, संगठन को मिलेगी नई मजबूती
रायपुर, 21 मार्च 2025। आम आदमी पार्टी (AAP) की राष्ट्रीय पीएससी की बैठक में डॉ. संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों में खुशी की लहर है।
पार्टी नेताओं ने किया स्वागत
AAP की ओर से लोकसभा रायपुर महासचिव प्रदुमन शर्मा, लोकसभा रायपुर कोषाध्यक्ष नवनीत नंदे, जिला अध्यक्ष रायपुर यूथ विंग लक्ष्मण सेन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र बिसेन और संजय गुप्ता ने डॉ. संदीप पाठक की नियुक्ति पर उनका अभिनंदन और स्वागत किया।
आधुनिक चाणक्य के रूप में पहचान
डॉ. संदीप पाठक वर्तमान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हैं और उन्हें पार्टी का आधुनिक चाणक्य कहा जाता है। वे छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बटाहा गाँव के रहने वाले हैं और उनकी राजनीति में गहरी समझ व संगठन पर मजबूत पकड़ मानी जाती है।
शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय शोध अनुभव
डॉ. पाठक ने अपनी शिक्षा भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद और राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे से प्राप्त की है। उन्होंने डॉक्टरेट की पढ़ाई के बाद ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एमआईटी से शोध किया है।
छत्तीसगढ़ में AAP को मिलेगी नई ऊर्जा
राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए एक बड़ा अवसर बताया है। उनके नेतृत्व में AAP छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। आने वाले समय में पार्टी उनकी रणनीति के तहत प्रदेश में अपने विचार और नीति को मजबूती से प्रस्तुत करेगी।