Close Menu
    What's Hot

    नाना पाटेकर की कार्डियक अरेस्ट से मौत, फिर पुलिस ने क्यों दर्ज किया केस? जानें पूरा मामला

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

    छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली, तीन प्रजातियां दौड़ में; जानिए कौन-कौन शामिल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Weather Update: मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल
    Raipur

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

    News Lead 18By News Lead 18October 9, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी लगातार जारी है। प्रदेश के कुछ और हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं, राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि आने वाले दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है।

    छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली, तीन प्रजातियां दौड़ में; जानिए कौन-कौन शामिल

    रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

    राजधानी रायपुर में बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 9 अक्टूबर को शहर में आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। ऐसे में दिन में गर्मी और रात के समय अपेक्षाकृत राहत महसूस होने की संभावना है।

    छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी

    मौसम विभाग के अनुसार, 8 अक्टूबर को महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों के साथ झारखंड तथा छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून वापस लौट गया है। मानसून की वापसी का सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है।

    माही विज का Instagram अकाउंट हुआ गायब! BB20 में अपमानजनक शब्दों के बाद मचा बवाल, टीम ने साधी चुप्पी

    इन मौसमी सिस्टम का दिख रहा असर

    मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर तेलंगाना तक झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से गुजरते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाने, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।

    हालांकि, आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मानसून की वापसी के साथ ही दिन के तापमान में गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    4. मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली, तीन प्रजातियां दौड़ में; जानिए कौन-कौन शामिल
    Next Article नाना पाटेकर की कार्डियक अरेस्ट से मौत, फिर पुलिस ने क्यों दर्ज किया केस? जानें पूरा मामला

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली, तीन प्रजातियां दौड़ में; जानिए कौन-कौन शामिल

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट! साय सरकार ने बदला नियम, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन

    Raipur

    CG Train Alert: यात्रीगण ध्यान दें! त्योहारी सीजन में कई ट्रेनें रहेंगी लेट, देखें पूरा शेड्यूल

    Latest Posts

    नाना पाटेकर की कार्डियक अरेस्ट से मौत, फिर पुलिस ने क्यों दर्ज किया केस? जानें पूरा मामला

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बीच छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

    छत्तीसगढ़ को मिलेगी पहली राजकीय तितली, तीन प्रजातियां दौड़ में; जानिए कौन-कौन शामिल

    न SIM, न टावर! अब सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, Jio की बड़ी तैयारी, Starlink को देगा टक्कर

    माही विज का Instagram अकाउंट हुआ गायब! BB20 में अपमानजनक शब्दों के बाद मचा बवाल, टीम ने साधी चुप्पी

    छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट! साय सरकार ने बदला नियम, अब इन्हें नहीं कराना होगा एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन

    CG Train Alert: यात्रीगण ध्यान दें! त्योहारी सीजन में कई ट्रेनें रहेंगी लेट, देखें पूरा शेड्यूल

    डॉक्टर-अस्पतालों के लिए नई सोशल मीडिया पॉलिसी, ‘गारंटीड इलाज’ और ‘नंबर-1 डॉक्टर’ जैसे दावे करने पर लगी रोक

    Indian Army TES 57th Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, इस तारीख से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

    भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के कथित शोषण का मामला, वेतन बढ़ाकर राशि वापस लेने और धमकी देने की शिकायत — अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण आयोग ने श्रम मंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग की

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.