Close Menu
    What's Hot

    Asia Cup 2026: एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, क्या अब फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

    Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का LIVE वीडियो – 6 की मौत, मलबे में रेस्क्यू टीम का अभियान जारी

    CG CRIME: ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! वन विभाग-पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्करों को दबोचा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG RTE Admission-2027: छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन का बदला टाइमटेबल, 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी
    Raipur

    CG RTE Admission-2027: छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन का बदला टाइमटेबल, 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी

    News Lead 18By News Lead 18September 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    रायपुर:  शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के मुफ्त दाखिले की प्रक्रिया में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए आवेदन से लेकर दाखिले तक की प्रक्रिया करीब छह महीने पहले पूरी कर ली जाएगी। नए टाइम टेबल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन दिसंबर 2026 में लिए जाएंगे। साथ ही 6 माह पहले यानि 10 फरवरी 2027 तक दाखिला पूरा कर लिया जाएगा।

    RRB JE 2026: रेलवे में JE भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, इस डेट के बाद बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो

    प्रदेश में आरटीइ की 6,562 सीटें खाली

    पिछले सत्र में प्रवेश प्रक्रिया अगस्त तक चली थी। यह बदलाव ऐसे समय किया गया है, जब सत्र 2026-27 में तीन लॉटरी के बाद भी प्रदेश में आरटीइ की 6,562 सीटें खाली रह गई हैं। जिला-वार आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में आरटीइ के लिए निर्धारित 23,097 सीटों में से 16,535 पर ही बच्चों का दाखिला हुआ है। इस साल 6,851 स्कूलों के लिए 41,813 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बावजूद सभी सीटें नहीं भर सकीं।

    रायपुर में सबसे ज्यादा 570 सीटें खाली

    राजधानी रायपुर में आरटीइ की 3,201 सीटों में से 2,631 पर दाखिला हुआ है। यहां 570 सीटें अब भी खाली हैं, जो प्रदेश के सभी जिलों में सबसे ज्यादा हैं। जिले में 7,742 आवेदन आए थे। इसके बावजूद 2,539 आवेदनों में सीट आबंटन नहीं हुआ है। बिलासपुर में 2,215 में से 1,704 सीटों पर दाखिला हुआ और 511 सीटें खाली रह गईं। दुर्ग में 1,581 सीटों में 1,167 दाखिले हुए और 414 सीटें खाली हैं।

    दूरस्थ जिलों में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली

    दंतेवाड़ा में 411 सीटों में केवल 36 बच्चों का दाखिला हुआ, जबकि 375 सीटें खाली हैं। बीजापुर में 320 में से 23 दाखिले हुए और 297 सीटें खाली रह गईं। सुकमा में 312 में से 21 बच्चों को प्रवेश मिला और 291 सीटें खाली हैं। सरगुजा में भी 638 सीटों में से 299 सीटें खाली रह गई हैं।

    अगले सत्र से एक ही चरण में प्रवेश

    सत्र 2026-27 में आवेदन 16 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक लिए गए थे। इसके बाद लाटरी अप्रैल में हुई और अलग-अलग चरणों में दाखिले की प्रक्रिया 17 अगस्त तक चली। अब सत्र 2027-28 में आवेदन 1 से 31 दिसंबर 2026 तक लिए जाएंगे। कंप्यूटर लाटरी 11-12 जनवरी 2027 को होगी। इसके बाद केवल एक चरण में प्रवेश दिया जाएगा और 10 फरवरी तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे आरटीइ के तहत प्रवेश पाने वाले बच्चों की कक्षाएं भी शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के आसपास समय पर शुरू हो सकेंगी।

    Railway Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए सुनहरा मौका, 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

    आरटीइ की स्थिति एक नजर में

    • कुल स्कूल : 6,851
    • कुल सीट : 23,097
    • कुल आवेदन : 41,813
    • कुल दाखिला : 16,535
    • तीन लॉटरी के बाद खाली सीट : 6,562
    • सीट आबंटन नहीं हुआ : 11,754 आवेदन
    • सबसे ज्यादा खाली सीट : रायपुर 570
    • इसके बाद : बिलासपुर 511, दुर्ग 414
    • सत्र 2027-28 में आवेदन : 1 से 31 दिसंबर 2026
    • लॉटरी : 11-12 जनवरी 2027
    • दाखिला पूरा करने की अंतिम तिथि : 10 फरवरी 2027

     

    Related posts:

    1. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    3. रेलवे ने जारी किया अलर्ट: 6 और 7 दिसंबर को 12 ट्रेनें रद्द, सिग्नलिंग काम के कारण प्रभावित होगा यातायात
    4. CG Vidhan Sabha Winter Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleSBI में नौकरी का बड़ा मौका! 12,000 पदों पर भर्ती की तैयारी, देशभर में खुलेंगी 250 नई ब्रांच
    Next Article Late Night Junk Food खाने की आदत पड़ सकती है भारी, डॉक्टर ने बताए सेहत पर होने वाले नुकसान

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG CRIME: ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! वन विभाग-पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्करों को दबोचा

    Raipur

    Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, दो दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम का मूड

    Raipur

    छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर! धान बेचने के लिए यह पंजीयन कराना है अनिवार्य, नहीं तो नहीं होगी बिक्री

    Latest Posts

    Asia Cup 2026: एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, क्या अब फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

    Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का LIVE वीडियो – 6 की मौत, मलबे में रेस्क्यू टीम का अभियान जारी

    CG CRIME: ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! वन विभाग-पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्करों को दबोचा

    Bank Account Cash Deposit Limit: सालभर में खाते में कितना कैश जमा कर सकते हैं? जानें Income Tax Rules

    Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, दो दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम का मूड

    AI फोन खरीदा है? ये 10 स्मार्ट फीचर्स जरूर आजमाएं, आसान हो जाएंगे कई काम

    Late Night Junk Food खाने की आदत पड़ सकती है भारी, डॉक्टर ने बताए सेहत पर होने वाले नुकसान

    CG RTE Admission-2027: छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन का बदला टाइमटेबल, 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी

    SBI में नौकरी का बड़ा मौका! 12,000 पदों पर भर्ती की तैयारी, देशभर में खुलेंगी 250 नई ब्रांच

    ‘दिल्ली-6’ नहीं, ‘ओम शांति ओम’ के लिए बना था ‘मसकली’ गाना! फराह खान ने खोला बड़ा राज

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.