Close Menu
    What's Hot

    Asia Cup 2026: एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, क्या अब फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

    Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का LIVE वीडियो – 6 की मौत, मलबे में रेस्क्यू टीम का अभियान जारी

    CG CRIME: ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! वन विभाग-पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्करों को दबोचा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG News: SI प्रमोशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं बल्कि नियुक्ति का कैलेंडर वर्ष होगा आधार
    Raipur

    CG News: SI प्रमोशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं बल्कि नियुक्ति का कैलेंडर वर्ष होगा आधार

    News Lead 18By News Lead 18September 7, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बिलासपुर :  सब इंस्पेक्टर (रेडियो) के पद पर कार्यरत चार पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि, पदोन्नति के लिए निर्धारित आठ वर्ष की अर्हकारी सेवा की गणना वास्तविक ज्वाइनिंग तारीख से नहीं, बल्कि उस कैलेंडर वर्ष से की जाएगी, जिसमें कर्मचारी ने फीडर कैडर में नियुक्ति ली है.

    Jio, Airtel या Vi: आपके एरिया में किसका 5G नेटवर्क है सबसे बेहतर? ऐसे करें चेक

    मामला ओम प्रकाश देवांगन, धर्मेश कुमार साहू, अपराजिता सिंह राणा और गौरव शुक्ला की ओर से दायर रिट अपील का था. सभी की नियुक्ति वर्ष 2017 में सब इंस्पेक्टर (रेडियो) के पद पर हुई थी और वे नवंबर 2017 में सेवा में शामिल हुए थे. छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (अराजपत्रित) सेवा भर्ती नियम, 2021 के तहत सब इंस्पेक्टर (रेडियो) से इंस्पेक्टर (रेडियो) पद पर पदोन्नति के लिए आठ वर्ष की अर्हकारी सेवा निर्धारित है.

    याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि छत्तीसगढ़ लोक सेवाएं (पदोन्नति) नियम, 2003 के नियम 6(2) की व्याख्या के अनुसार अर्हकारी सेवा की गणना कर्मचारी के फीडर कैडर में शामिल होने वाले कैलेंडर वर्ष से की जानी है. इस आधार पर 2017 को पहला वर्ष मानते हुए उनकी आठ वर्ष की सेवा 2024 में पूरी हो गई थी और वे 1 जनवरी 2025 से पदोन्नति के लिए विचार योग्य थे. उनका यह भी कहना था कि, इंस्पेक्टर (रेडियो) के सात पद रिक्त थे और वे वरिष्ठता सूची में पदोन्नति के दायरे में आते थे. एकल पीठ ने हालांकि 10 अक्टूबर 2025 के आदेश में उनकी याचिका खारिज करते हुए माना था कि वास्तविक ज्वाइनिंग तारीख के आधार पर वे अक्टूबर 2025 में आठ वर्ष की सेवा पूरी करेंगे और 1 जनवरी 2026 से पदोन्नति के लिए पात्र होंगे. इसके खिलाफ उन्होंने डिवीजन बेंच में अपील की. अपील में अधिवक्ता सौरभ साहू ने पक्ष रखा, जबकि राज्य की ओर से शासकीय अधिवक्ता एस.एस. बघेल ने पैरवी की.

    डिवीजन बेंच ने नियम 6(2) की व्याख्या पर विचार करते हुए कहा कि नियम में स्पष्ट रूप से अर्हकारी सेवा की गणना उस कैलेंडर वर्ष से करने का प्रावधान है, जिसमें कर्मचारी ने फीडर कैडर में प्रवेश किया है. इसलिए नवंबर 2017 में ज्वाइन करने वाले अपीलकर्ताओं के लिए 2017 को पहला वर्ष, 2018 दूसरा और इसी क्रम में 2024 को आठवां वर्ष माना जाएगा. इस प्रकार 1 जनवरी 2025 को वे आठ वर्ष की अर्हकारी सेवा पूरी कर चुके थे. हाईकोर्ट ने कहा कि एकल पीठ ने वास्तविक ज्वाइनिंग तारीख के आधार पर पात्रता तय कर गलती की है. जब नियमों में कैलेंडर वर्ष को आधार बनाया गया है, तो नवंबर 2017 में हुई वास्तविक ज्वाइनिंग के आधार पर पदोन्नति टालना उचित नहीं था.

    BHEL में बिना परीक्षा नौकरी का मौका! 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए 530 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती

    अदालत ने यह भी माना कि रिक्त पदों और अपीलकर्ताओं की वरिष्ठता को देखते हुए उनके मामलों को विभागीय पदोन्नति समिति के समक्ष रखा जाना चाहिए था. डिवीजन बेंच ने 10 अक्टूबर 2025 का एकल पीठ का आदेश निरस्त करते हुए रिट अपील स्वीकार कर ली. राज्य सरकार और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चारों अपीलकर्ताओं के मामलों पर इंस्पेक्टर (रेडियो) पद पर पदोन्नति के लिए विचार किया जाए और उन्हें 1 जनवरी 2025 तक आठ वर्ष की अर्हकारी सेवा पूरी करने वाला माना जाए. पदोन्नति पर विचार विभागीय पदोन्नति समिति द्वारा अन्य सभी पात्रता शर्तों और रिक्तियों की उपलब्धता के अधीन किया जाएगा तथा नियमानुसार परिणामी लाभ भी दिए जाएंगे.

     

    Related posts:

    1. CG Weather Update: अगले तीन दिनों में बढ़ेगी ठंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट
    2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंड का असर, दो दिन में 3 डिग्री गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का अलर्ट
    3. रेलवे ने जारी किया अलर्ट: 6 और 7 दिसंबर को 12 ट्रेनें रद्द, सिग्नलिंग काम के कारण प्रभावित होगा यातायात
    4. CG Vidhan Sabha Winter Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पेश होगा 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleVaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की कर दी धुनाई, चौकों-छक्कों की लगाई झड़ी, देखें VIDEO
    Next Article छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए जरूरी खबर! धान बेचने के लिए यह पंजीयन कराना है अनिवार्य, नहीं तो नहीं होगी बिक्री

    Related Posts

    छत्तीसगढ़

    CG CRIME: ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! वन विभाग-पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्करों को दबोचा

    Raipur

    Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, दो दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम का मूड

    Raipur

    CG RTE Admission-2027: छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन का बदला टाइमटेबल, 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी

    Latest Posts

    Asia Cup 2026: एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, क्या अब फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?

    Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का LIVE वीडियो – 6 की मौत, मलबे में रेस्क्यू टीम का अभियान जारी

    CG CRIME: ‘पुष्पा’ स्टाइल में सागौन तस्करी का खेल! वन विभाग-पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 3 तस्करों को दबोचा

    Bank Account Cash Deposit Limit: सालभर में खाते में कितना कैश जमा कर सकते हैं? जानें Income Tax Rules

    Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, दो दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम का मूड

    AI फोन खरीदा है? ये 10 स्मार्ट फीचर्स जरूर आजमाएं, आसान हो जाएंगे कई काम

    Late Night Junk Food खाने की आदत पड़ सकती है भारी, डॉक्टर ने बताए सेहत पर होने वाले नुकसान

    CG RTE Admission-2027: छत्तीसगढ़ में RTE एडमिशन का बदला टाइमटेबल, 2027-28 की प्रक्रिया 6 महीने पहले होगी पूरी

    SBI में नौकरी का बड़ा मौका! 12,000 पदों पर भर्ती की तैयारी, देशभर में खुलेंगी 250 नई ब्रांच

    ‘दिल्ली-6’ नहीं, ‘ओम शांति ओम’ के लिए बना था ‘मसकली’ गाना! फराह खान ने खोला बड़ा राज

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.