Close Menu
    What's Hot

    Train-Flight Advisory: सफर पर निकलने से पहले ध्यान दें! इस तारीख तक स्टेशन और एयरपोर्ट जल्दी पहुंचने की सलाह, जानें वजह

    छत्तीसगढ़ में महिला पार्षदों को अब खुद संभालना होगा जिम्मा, पति-पुत्र समेत रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर सरकार ने लगाई रोक

    छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव, अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला; अब इस दिन होगा एग्जाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG Govt Jobs Rule Changed: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती के नियम बदले, अभ्यर्थियों के लिए नया सिस्टम लागू; जानें पूरी डिटेल
    Raipur

    CG Govt Jobs Rule Changed: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती के नियम बदले, अभ्यर्थियों के लिए नया सिस्टम लागू; जानें पूरी डिटेल

    News Lead 18By News Lead 18August 11, 2026Updated:August 11, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    CG Govt Jobs Rule Changed : छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कर्मचारी चयन मंडल नियम, 2026 लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत अब आवेदन से लेकर नियुक्ति तक की पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और व्यवस्थित होगी। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय ही अपनी पसंदीदा पोस्ट और विभाग का चयन करना होगा, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

    Monsoon Health Tips: बारिश के बाद जमा पानी से बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

    आवेदन के समय ही भरनी होगी पद और विभाग की प्राथमिकता

    नई व्यवस्था के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन करते समय उपलब्ध पदों और विभागों के लिए अपनी प्राथमिकता दर्ज करनी होगी। आवेदन जमा होने के बाद इस प्राथमिकता सूची में किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। अंतिम चयन केवल उन्हीं पदों के लिए किया जाएगा, जिन्हें अभ्यर्थी ने अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल किया होगा।

    आवेदन से पहले प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

    सरकारी भर्ती में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए आधार प्रमाणीकरण भी अनिवार्य किया गया है। इसके बाद ही उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

    अब नहीं बनेगी वेटिंग या रिजर्व लिस्ट

    नई भर्ती व्यवस्था में केवल विज्ञापित रिक्तियों के बराबर ही अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी। अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय लिखित परीक्षा के अंक, पद प्राथमिकता और आरक्षण नियमों को आधार बनाया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि अंतिम परिणाम के बाद वेटिंग लिस्ट, रिजर्व लिस्ट या प्रतीक्षा सूची जारी नहीं की जाएगी।

    कौशल और शारीरिक परीक्षा के नए नियम

    जिन पदों पर कौशल परीक्षा या शारीरिक दक्षता परीक्षा अनिवार्य होगी, वहां लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। संबंधित विभाग को यह परीक्षा तीन महीने के भीतर पूरी करनी होगी।

    हर साल अगस्त में जारी होगा परीक्षा कैलेंडर

    कर्मचारी चयन मंडल अब हर वर्ष अगस्त महीने में संभावित रिक्तियों के आधार पर भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करेगा। साथ ही राज्य में होने वाली प्रमुख प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम भी सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि अभ्यर्थी पहले से अपनी तैयारी की योजना बना सकें।

    दस्तावेज अपलोड और सत्यापन की तय समयसीमा

    अंतिम चयन सूची में शामिल उम्मीदवारों को 15 दिनों के भीतर आधार सत्यापन पूरा कर आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। यदि किसी दस्तावेज में त्रुटि पाई जाती है तो अभ्यर्थी को 7 दिनों के भीतर दावा-आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा, जिसका निपटारा विभाग 15 दिनों में करेगा।

    ISRO ICRB Recruitment 2026: असिस्टेंट-स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई करने का तरीका

    एक महीने में पूरी होगी नियुक्ति प्रक्रिया

    सूची जारी होने के बाद संबंधित विभाग को एक महीने के भीतर दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थी को 30 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में जॉइन नहीं करने पर संबंधित पद रिक्त माना जाएगा और अभ्यर्थिता समाप्त हो सकती है।

    Related posts:

    1. Liquor Scam Case : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर, 6 सितंबर तक रहेंगे जेल में
    2. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW
    3. Tomar Bandhu Case Raipur: परिजनों से संपर्क में तोमर बंधु, कॉल ट्रेस से भी नहीं हो रही गिरफ्तारी
    4. Independence Day 2026: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, जानिए किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous ArticleMahtari Vandan Yojana: अब 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
    Next Article Chhattisgarh: शिक्षा जगत में नई तकनीक की एंट्री, अब AI जांचेगा उत्तर पुस्तिकाएं, जानें कैसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

    Related Posts

    Raipur

    छत्तीसगढ़ में महिला पार्षदों को अब खुद संभालना होगा जिम्मा, पति-पुत्र समेत रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर सरकार ने लगाई रोक

    Raipur

    छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव, अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला; अब इस दिन होगा एग्जाम

    Raipur

    CG में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 3 दिन बाद जोरदार बारिश के संकेत; आज भी कई क्षेत्रों में अलर्ट

    Latest Posts

    Train-Flight Advisory: सफर पर निकलने से पहले ध्यान दें! इस तारीख तक स्टेशन और एयरपोर्ट जल्दी पहुंचने की सलाह, जानें वजह

    छत्तीसगढ़ में महिला पार्षदों को अब खुद संभालना होगा जिम्मा, पति-पुत्र समेत रिश्तेदारों को प्रतिनिधि बनाने पर सरकार ने लगाई रोक

    छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख में बदलाव, अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला; अब इस दिन होगा एग्जाम

    CG में मानसून फिर पकड़ेगा रफ्तार, 3 दिन बाद जोरदार बारिश के संकेत; आज भी कई क्षेत्रों में अलर्ट

    Chhattisgarh: शिक्षा जगत में नई तकनीक की एंट्री, अब AI जांचेगा उत्तर पुस्तिकाएं, जानें कैसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

    CG Govt Jobs Rule Changed: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती के नियम बदले, अभ्यर्थियों के लिए नया सिस्टम लागू; जानें पूरी डिटेल

    Mahtari Vandan Yojana: अब 40 साल से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

    Airport Jobs 2026: एयरपोर्ट में निकली 21 लाख तक सैलरी वाली सरकारी नौकरी, 389 पदों पर आवेदन शुरू; ऐसे करें आवेदन

    अब ट्रेन छूटने का नहीं रहेगा डर! किस प्लेटफॉर्म पर आएगी ट्रेन, ऐसे मिलेगी लाइव जानकारी

    दिल्ली में तेजी से फैल रहा Swine Flu, H1N1 के बढ़ते मामलों के बीच जानिए कब डॉक्टर के पास जाना है जरूरी

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.