Close Menu
    What's Hot

    Raipur ED Raid: रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3-4 ठिकानों पर एक साथ मारी दबिश

    छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA बढ़कर हुआ 60%, अब इतनी बढ़ेगी सैलरी

    CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, अर्नब का असर कमजोर होने के बावजूद कई जगह बारिश के आसार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Lead 18
    • होम
    • सिटी न्यूज़
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • देश – विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • खेल जगत
    News Lead 18
    Home » CG flight News: हवा में विमान का इंजन फेल, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की कराई गई आपात लैंडिंग; 54 यात्री थे सवार
    Bilaspur

    CG flight News: हवा में विमान का इंजन फेल, बिलासपुर-दिल्ली फ्लाइट की कराई गई आपात लैंडिंग; 54 यात्री थे सवार

    News Lead 18By News Lead 18September 12, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram Email Copy Link WhatsApp
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp

    बिलासपुर : बिलासपुर से दिल्ली जा रहे अलायंस एयर के विमान में शुक्रवार को हवा में तकनीकी खराबी आने से हड़कंप मच गया। उड़ान के दौरान विमान का एक इंजन फेल हो गया। विमान में क्रू सदस्यों समेत कुल 54 यात्री सवार थे। तकनीकी खराबी का पता चलते ही पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।बताया जा रहा है कि मेरठ के आसपास पायलट को विमान में तकनीकी खराबी महसूस हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने एटीसी से संपर्क किया। इसके बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई और विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

    घंटों काम करने की आदत पड़ सकती है भारी! जानिए कैसे बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा

    जानकारी के मुताबिक, अलायंस एयर का विमान शुक्रवार सुबह करीब 10:45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ था। प्रयागराज से विमान ने दोपहर करीब 12:33 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसी दौरान मेरठ के आसपास विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट की सूझबूझ और एटीसी के समन्वय से विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान दोपहर करीब 2:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

    UPSC Recruitment 2026: सरकारी पदों पर सीधी भर्ती का मौका, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन

    विमान के सुरक्षित लैंडिंग के बाद सभी 54 यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। घटना को गंभीरता से लेते हुए विमानन नियामक DGCA ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। विमान में तकनीकी खराबी किस वजह से आई और इंजन फेल होने के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच की जाएगी।

    Related posts:

    1. बिलासपुर रेल हादसा: रेलवे प्रशासन की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजनों को 10 लाख और घायलों को 5 लाख मुआवजा
    2. CG NEWS: पुलिस चौकी में दो आरक्षकों की शराबखोरी का वीडियो वायरल, युवक को दी जान से मारने की धमकी
    3. हैंडपंप टेक्नीशियन परीक्षा में बवाल: कुछ को एंट्री, कुछ को बाहर… अभ्यर्थियों ने लगाया भेदभाव का आरोप
    4. Pre-Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून एक्टिव, बस्तर सहित कई जिलों में बरसे बादल; अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा सुहाना
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Email Copy Link Telegram WhatsApp
    Previous Articleघंटों काम करने की आदत पड़ सकती है भारी! जानिए कैसे बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा
    Next Article CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, आज भारी बारिश की चेतावनी; जानें अगले 5 दिनों का हाल

    Related Posts

    Raipur

    Raipur ED Raid: रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3-4 ठिकानों पर एक साथ मारी दबिश

    Raipur

    छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA बढ़कर हुआ 60%, अब इतनी बढ़ेगी सैलरी

    Raipur

    CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, अर्नब का असर कमजोर होने के बावजूद कई जगह बारिश के आसार

    Latest Posts

    Raipur ED Raid: रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3-4 ठिकानों पर एक साथ मारी दबिश

    छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, DA बढ़कर हुआ 60%, अब इतनी बढ़ेगी सैलरी

    CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, अर्नब का असर कमजोर होने के बावजूद कई जगह बारिश के आसार

    छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! सहायक ग्रेड-3 के 1206 पदों के लिए निकला विज्ञापन, जानें कब होगी परीक्षा

    CG News: छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती की तैयारी, जल्द जारी होगा आदेश

    1 नवंबर से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, पार्किंग शुल्क से लेकर बैंक लॉकर और आधार अपडेट तक जानें क्या होगा बदलाव

    KWK 9 में खुला राज! वरुण धवन-जाह्नवी कपूर से क्यों नाराज हो गए थे करण जौहर? सामने आई अनबन की वजह

    Fake Job Offer: ज्यादा सैलरी और बिना इंटरव्यू नौकरी का वादा तो नहीं है स्कैम? ऐसे करें पहचान

    Health Tips: देर रात खाना और आधी रात को स्नैकिंग की आदत बढ़ा सकती है स्ट्रोक का खतरा, जानें कैसे करें बचाव

    CG Farmers News: किसानों को बड़ी सौगात! धान की जगह दूसरी फसल उगाने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये; जानें नियम

    Trending Posts
    Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

    Laxman Sen

    Editor 

    Mobile – 8818866551
    Email- newslead18@gmail.com

    Useful Link

    • Privacy Policy
    • Term and Conditions
    • Disclaimer
    • Contact Us
    • About Us
    Develop By Nimble Technology

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.